2 राजा 2 – HCV & TNCV

Hindi Contemporary Version

2 राजा 2:1-25

एलियाह का स्वर्ग में उठाया जाना

1इसके पहले कि याहवेह आंधी में एलियाह को स्वर्ग में उठाते, एलियाह एलीशा के साथ गिलगाल से यात्रा पर निकल पड़े. 2एलियाह ने एलीशा से कहा, “अब तुम यहीं ठहरो, क्योंकि याहवेह ने मुझे बेथेल जाने का आदेश दिया है.”

मगर एलीशा ने उन्हें उत्तर दिया, “जीवित याहवेह की शपथ और आपके जीवन की शपथ, मैं आपका साथ नहीं छोडूंगा.” तब वे दोनों ही बेथेल चले गए.

3तब बेथेल में भविष्यद्वक्ता मंडल के भविष्यद्वक्ता एलीशा के पास आकर उनसे पूछने लगे, “क्या आपको इस बात का पता है कि आज याहवेह आपके स्वामी को उठा लेने पर हैं?”

“हां, मुझे मालूम है. आप चुप ही रहिए,” एलीशा ने उत्तर दिया.

4एलियाह ने एलीशा से कहा, “एलीशा, यहीं ठहरो, क्योंकि याहवेह मुझे येरीख़ो को भेज रहे हैं.”

मगर एलीशा ने उनसे कहा, “जीवित याहवेह की शपथ, और आपकी शपथ, मैं आपका साथ नहीं छोडूंगा.” तब वे दोनों ही येरीख़ो पहुंच गए.

5तब येरीख़ो में भविष्यद्वक्ता मंडल के भविष्यद्वक्ता एलीशा के पास आकर उनसे पूछने लगे, “क्या आपको इस बात का पता है कि आज याहवेह आपके स्वामी को आपसे उठा लेने पर हैं?”

“हां, मुझे पता है, आप चुप ही रहिए,” एलीशा ने उत्तर दिया.

6तब एलियाह ने एलीशा से कहा, “यहीं ठहरे रहो. याहवेह मुझे यरदन को भेज रहे हैं.”

एलीशा ने एलियाह को उत्तर दिया, “जीवित याहवेह की शपथ, और आपकी शपथ, मैं आपका साथ नहीं छोडूंगा.” तब दोनों ही आगे बढ़ते चले गए.

7भविष्यद्वक्ता मंडल के पचास भविष्यद्वक्ता वहां उनके सामने कुछ ही दूरी पर खड़े हो गए. एलियाह और एलीशा यरदन तट पर खड़े थे. 8एलियाह ने अपनी चादर ली, उसे ऐंठ कर उससे यरदन के पानी पर वार किया. नदी का जल दाएं और बाएं दो भागों में बांटकर स्थिर हो गया, और वे दोनों सूखी ज़मीन पर चलते हुए पार निकल गए.

9नदी के पार एलियाह ने एलीशा से कहा, “इसके पहले कि मैं तुमसे दूर कर दिया जाऊं, मुझे बताओ मैं तुम्हारे लिए क्या करूं.”

एलीशा ने उन्हें उत्तर दिया, “यह, कि मुझे आपके आत्मा का दो गुणा भाग मिल जाए.”

10एलियाह ने कहा, “तुमने बहुत कठिन बात मांग ली है; फिर भी, उस समय पर, जब मैं तुमसे दूर किया जा रहा होऊंगा, अगर तुम मुझे देख लोगे, तब तुम्हारी इच्छा पूरी हो जाएगी; मगर यदि मैं ओझल हो जाऊं, तब तुम्हारी इच्छा पूरी न होगी.”

11जब वे इस तरह बातचीत करते हुए आगे बढ़ ही रहे थे, उन्हें आग के रथ और आग के घोड़े दिखाई दिए, जिन्होंने उन दोनों को अलग कर दिया. एलियाह बवंडर में होते हुए स्वर्ग में उठा लिए गए. 12एलीशा यह सब देख रहे थे. वह चिल्ला उठे, “मेरे पिता! मेरे पिता! और इस्राएल के रथ और सारथी!” इसके बाद एलीशा ने उन्हें फिर कभी न देखा. तब एलीशा ने अपने वस्त्र पकड़े और उन्हें फाड़कर दो भागों में बांट दिया.

13इसके बाद उन्होंने एलियाह की देह से नीचे गिरी चादर को उठा लिया, और लौटकर यरदन के तट पर जा पहुंचे. 14उन्होंने एलियाह की उस चादर से, जो एलियाह की देह पर से गिर गई थी, जल पर प्रहार किया और यह कहा, “एलियाह के परमेश्वर याहवेह कहां हैं?” जब उन्होंने जल पर वार किया तो यरदन का जल दाएं और बाएं बंट गया और एलीशा पार निकल गए.

15जब येरीख़ो में भविष्यद्वक्ता मंडल के भविष्यवक्ताओं ने एलीशा को आते देखा, वे कह उठे, “एलियाह की स्वर्गीय शक्ति एलीशा को मिल चुकी है.” वे सब एलीशा से भेंटकरने आ गए, और उनका अभिनंदन किया. 16उन्होंने उन्हें सुझाया, “देखिए, अब आपकी सेवा में पचास बलवान पुरुष हैं. आप इन्हें अनुमति दे दीजिए, कि वे आपके स्वामी को खोजें. यह संभव है कि याहवेह के आत्मा ने उन्हें ले जाकर किसी पहाड़ या किसी घाटी में छोड़ दिया हो.”

एलीशा ने उत्तर दिया, “कोई ज़रूरत नहीं, उन्हें भेजने की.”

17मगर वे हठ करते रहे, यहां तक कि संकोच में आकर एलीशा कह बैठे, “ठीक है, जाओ.” उन्होंने पचास बलवान युवाओं को भेज दिया. वे तीन दिन तक खोजते रहे, मगर असफल ही रहे. 18वे लौट आए. उस समय एलीशा येरीख़ो में ही थे. उन्हें देख एलीशा ने उनसे कहा, “मैंने पहले ही न कहा था, ‘मत जाओ?’ ”

पानी को शुद्ध करना

19नगरवासियों ने एलीशा से विनती की, “हमारे स्वामी, देखिए, इस नगर की स्थिति सुखद है, यह आप भी देख रहे हैं, मगर यहां पानी सही नहीं है, साथ ही ज़मीन भी उपजाऊ नहीं है.”

20एलीशा ने आदेश दिया, “एक नए बर्तन में नमक डालकर मेरे पास ले आओ.”

21एलीशा झरने के निकट गए, नमक उसमें डाल दिया और यह घोषित किया, “यह याहवेह द्वारा भेजा हुआ संदेश है, ‘मैंने इस जल को ठीक कर दिया है. इसके बाद इस जल से न तो किसी की मृत्यु होगी, और न किसी का गर्भपात.’ ” 22इसलिये आज तक उस झरने से शुद्ध जल ही निकल रहा है, जैसा एलीशा द्वारा कहा गया था.

एलीशा का मज़ाक उड़ा जाना

23इसके बाद एलीशा वहां से बेथेल चले गए. जब वह मार्ग में ही थे, नगर से कुछ बच्‍चे वहां आ गए और एलीशा का मज़ाक उड़ाते हुए कहने लगे, “ओ गंजे, निकल जा यहां से, निकल जा गंजे!” 24एलीशा पीछे मुड़े और जब उनकी नज़र उन बालकों पर पड़ी, उन्होंने उन्हें याहवेह के नाम में शाप दिया. उसी समय बंजर भूमि में से दो रीछनियां बाहर निकल आईं और उन बयालीस बच्चों को फाड़ दिया. 25वहां से वह कर्मेल पर्वत को गए और फिर शमरिया को लौट गए.

Thai New Contemporary Bible

2พงศ์กษัตริย์ 2:1-25

พระเจ้าทรงรับเอลียาห์ขึ้นสวรรค์

1เมื่อใกล้เวลาที่องค์พระผู้เป็นเจ้าจะทรงรับเอลียาห์ขึ้นสวรรค์ด้วยพายุหมุน เอลียาห์กับเอลีชาเดินทางออกจากกิลกาล 2เอลียาห์กล่าวกับเอลีชาว่า “เจ้าจงพักที่นี่เถิด องค์พระผู้เป็นเจ้าทรงบัญชาให้เราไปยังเบธเอล”

แต่เอลีชาตอบว่า “องค์พระผู้เป็นเจ้าทรงพระชนม์อยู่และท่านมีชีวิตอยู่แน่ฉันใด ข้าพเจ้าก็จะไม่ไปจากท่านฉันนั้น” คนทั้งสองจึงเดินทางไปยังเบธเอลด้วยกัน

3บรรดาผู้เผยพระวจนะที่เบธเอลออกมาพบเอลีชาและถามว่า “ท่านรู้หรือไม่ว่าองค์พระผู้เป็นเจ้ากำลังจะรับอาจารย์ของท่านไปในวันนี้?”

เอลีชาตอบว่า “เรารู้แล้ว อย่าพูดเรื่องนี้เลย”

4แล้วเอลียาห์กล่าวกับเอลีชาว่า “เอลีชาเอ๋ย จงพักอยู่ที่นี่ องค์พระผู้เป็นเจ้าทรงใช้เราไปยังเมืองเยรีโค”

เอลีชาตอบว่า “องค์พระผู้เป็นเจ้าทรงพระชนม์อยู่และท่านมีชีวิตอยู่แน่ฉันใด ข้าพเจ้าจะไม่ไปจากท่านฉันนั้น” คนทั้งสองจึงเดินทางต่อไปยังเมืองเยรีโค

5บรรดาผู้เผยพระวจนะที่เมืองเยรีโคมาหาเอลีชา และถามเขาว่า “ท่านรู้หรือไม่ว่าองค์พระผู้เป็นเจ้ากำลังจะรับอาจารย์ของท่านไปในวันนี้?”

เอลีชาตอบว่า “เรารู้แล้ว อย่าพูดเรื่องนี้เลย”

6เอลียาห์จึงกล่าวกับเอลีชาว่า “จงพักอยู่ที่นี่ องค์พระผู้เป็นเจ้าทรงใช้เราไปยังแม่น้ำจอร์แดน”

เอลีชาตอบว่า “องค์พระผู้เป็นเจ้าทรงพระชนม์อยู่และท่านมีชีวิตอยู่แน่ฉันใด ข้าพเจ้าจะไม่ไปจากท่านฉันนั้น” คนทั้งสองจึงเดินทางต่อไปด้วยกัน

7เอลียาห์กับเอลีชามาหยุดอยู่ริมแม่น้ำจอร์แดน ขณะที่ผู้เผยพระวจนะห้าสิบคนยืนดูอยู่ห่างๆ 8แล้วเอลียาห์ถอดเสื้อคลุมออก ม้วนและฟาดลงที่แม่น้ำ น้ำก็แยกออก คนทั้งสองจึงเดินข้ามไปบนพื้นแห้ง

9เมื่อข้ามมาแล้ว เอลียาห์กล่าวกับเอลีชาว่า “บอกมาเถิด เราจะทำอะไรให้เจ้าได้บ้างก่อนที่เราจะถูกรับไป?”

เอลีชาตอบว่า “โปรดให้ข้าพเจ้าได้รับมรดกในฤทธิ์อำนาจของท่านเป็นสองเท่า”

10เอลียาห์กล่าวว่า “เจ้าขอสิ่งที่ยากนัก แต่หากเจ้าเห็นเราถูกรับขึ้นไป เจ้าก็จะได้รับตามที่ขอ หากไม่เห็น เจ้าก็จะไม่ได้”

11ขณะที่คนทั้งสองเดินสนทนากันไป ทันใดนั้นเองมีราชรถเพลิงเทียมด้วยม้าเพลิงปรากฏขึ้น และแยกคนทั้งสองจากกัน เอลียาห์ก็ถูกพายุหมุนหอบขึ้นสู่สวรรค์ 12เอลีชาเห็นดังนั้น จึงร้องตะโกนว่า “ท่านบิดา! ท่านบิดาของข้าพเจ้า! ผู้เป็นราชรถและพลม้าแห่งอิสราเอล” แล้วเอลีชาก็ไม่เห็นเอลียาห์อีก เขาจึงฉีกเสื้อผ้าของตนขาด

13จากนั้นเขาจึงหยิบเสื้อคลุมของเอลียาห์ที่ตกอยู่ขึ้นมา และกลับไปยืนที่ริมฝังแม่น้ำจอร์แดน 14แล้วเอาเสื้อคลุมนั้นฟาดน้ำและร้องว่า “พระยาห์เวห์พระเจ้าของเอลียาห์อยู่ที่ไหน?” น้ำก็แยกออก เอลีชาจึงเดินข้ามไป

15บรรดาผู้เผยพระวจนะจากเมืองเยรีโคซึ่งเฝ้าดูอยู่ก็กล่าวว่า “ฤทธิ์อำนาจของเอลียาห์มาอยู่กับเอลีชาแล้ว” พวกเขาพากันมากราบคำนับเอลีชาและกล่าวว่า 16“ท่านขอรับ พวกข้าพเจ้ามีคนหนุ่มฉกรรจ์ห้าสิบคน ให้พวกเขาออกไปค้นหาอาจารย์ของท่านเถิด บางทีพระวิญญาณขององค์พระผู้เป็นเจ้าอาจจะรับอาจารย์ของท่านขึ้นไป และปล่อยไว้บนภูเขาหรือหุบเขาแห่งใดแห่งหนึ่ง”

เอลีชาตอบว่า “ไม่ต้องส่งพวกเขาไป”

17แต่พวกเขารบเร้าจนเอลีชาขัดไม่ได้ เขาจึงกล่าวว่า “จะไปก็ไป” จากนั้นคนห้าสิบคนก็ออกไปตามหาตลอดสามวัน แต่ไม่พบเอลียาห์ 18ส่วนเอลีชายังคงอยู่ที่เมืองเยรีโค เมื่อพวกเขากลับมาถึง เอลีชาจึงกล่าวกับพวกเขาว่า “เราบอกแล้วไม่ใช่หรือว่าไม่ต้องไป?”

น้ำกลับคืนสู่สภาพดี

19ชาวเมืองนั้นมาแจ้งเอลีชาว่า “ท่านก็เห็นแล้วว่าเมืองนี้ตั้งอยู่ในทำเลดี แต่น้ำนั้นใช้ไม่ได้และแผ่นดินก็ไม่เกิดผล”

20เอลีชากล่าวว่า “จงเอาชามใหม่ใส่เกลือมาให้เรา” พวกเขาก็นำมาให้เอลีชา

21เอลีชาจึงเดินออกไปที่บ่อน้ำเมืองนั้น เทเกลือลงไปและประกาศว่า “องค์พระผู้เป็นเจ้าตรัสว่า ‘เราได้ทำให้น้ำแห่งนี้มีสภาพดีแล้ว ตั้งแต่นี้ไปมันจะไม่เป็นเหตุให้ตายหรือทำให้แผ่นดินไม่เกิดผลอีก’ ” 22น้ำก็คงสภาพดีเช่นนั้นตลอดมาจนทุกวันนี้ ตามที่เอลีชาได้กล่าวไว้

ล้อเลียนเอลีชา

23จากที่นั่นเอลีชาเดินทางไปยังเบธเอล ระหว่างทางมีเด็กผู้ชายกลุ่มหนึ่งออกมาจากเมืองนั้น มาถากถางล้อเลียนเขาว่า “ออกไปให้พ้น เจ้าคนหัวล้าน! ออกไปให้พ้น เจ้าคนหัวล้าน!” 24เอลีชาจึงหันกลับมามอง และสาปแช่งพวกเขาในพระนามของพระยาห์เวห์ แล้วมีแม่หมีสองตัวออกจากป่ามาฆ่าพวกเขาตายไป 42 คน 25จากนั้นเอลีชาไปยังภูเขาคารเมล และจากที่นั่นกลับมายังสะมาเรีย