1 राजा 22 – HCV & CARST

Hindi Contemporary Version

1 राजा 22:1-53

अहाब और मीकायाह नबी

1तीन साल तक इस्राएल और अराम के बीच युद्ध न हुआ. 2तीसरे साल यहूदिया का राजा यहोशाफ़ात इस्राएल के राजा अहाब से भेंटकरने आया. 3इस्राएल के राजा ने अपने सेवकों से कहा, “क्या तुम्हें मालूम है कि रामोथ-गिलआद हमारे अधिकार क्षेत्र में है और हम इसे अराम के राजा से दोबारा पाने के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं?”

4तब उसने यहोशाफ़ात से प्रश्न किया, “क्या आप रामोथ-गिलआद में युद्ध करने मेरे साथ चलेंगे?”

यहोशाफ़ात ने इस्राएल के राजा को उत्तर दिया, “मैं आपके ही जैसा हूं, मेरी प्रजा आपकी प्रजा के समान और घोड़े आपके घोड़ों के समान.” 5यहोशाफ़ात ने इस्राएल के राजा से कहा, “सबसे पहले याहवेह की इच्छा मालूम कर लें.”

6तब इस्राएल के राजा ने भविष्यवक्ताओं को इकट्ठा किया. ये लगभग चार सौ व्यक्ति थे. उसने भविष्यवक्ताओं से प्रश्न किया, “मैं रामोथ-गिलआद से युद्ध करने जाऊं, या यह विचार छोड़ दूं?”

उन्होंने उत्तर दिया, “आप जाइए, क्योंकि याहवेह उसे राजा के अधीन कर देंगे.”

7मगर यहोशाफ़ात ने प्रश्न किया, “क्या यहां याहवेह का कोई भविष्यद्वक्ता नहीं, जिससे हम यह मालूम कर सकें?”

8इस्राएल के राजा ने यहोशाफ़ात को उत्तर दिया, “हां, यहां एक और व्यक्ति है, जिससे हम याहवेह की इच्छा जान सकते है; इमलाह का पुत्र मीकायाह; मगर मुझे उससे घृणा है; क्योंकि उसकी भविष्यवाणी में मेरे लिए कुछ भी भला नहीं, बल्कि बुरा ही हुआ करता है.”

इस पर यहोशाफ़ात ने कहा, “राजा का ऐसा कहना अच्छा नहीं है.”

9तब इस्राएल के राजा ने अपने एक अधिकारी को बुलाकर आदेश दिया, “जल्दी ही इमलाह के पुत्र मीकायाह को ले आओ.”

10इस्राएल का राजा और यहूदिया के राजा यहोशाफ़ात शमरिया के फाटक के सामने खुले खलिहान में राजसी वस्त्रों में अपने-अपने सिंहासनों पर बैठे थे. उनके सामने सारे भविष्यद्वक्ता भविष्यवाणी कर रहे थे. 11तभी केनानाह का पुत्र सीदकियाहू, जिसने अपने लिए लोहे के सींग बनाए थे, कहने लगा, “यह संदेश याहवेह की ओर से है, ‘इन सींगों के द्वारा आप अरामियों पर इस रीति से वार करेंगे, कि वे खत्म हो जाएंगे.’ ”

12सारे भविष्यद्वक्ता यही भविष्यवाणी कर रहे थे, “रामोथ-गिलआद पर हमला कीजिए और विजयी हो जाइए. याहवेह इसे राजा के अधीन कर देंगे.”

13उस दूत ने, जो मीकायाह को लाने के लिए भेजा गया था, मीकायाह से कहा, “देख लो, सारे भविष्यद्वक्ता राजा के लिए अनुसार और भलाई में ही भविष्यवाणी कर रहे हैं. तुम्हारी भविष्यवाणी भी इन्हीं में से एक के समान हो. तुम भी भली भविष्यवाणी ही करना.”

14मगर मीकायाह ने कहा, “जीवित याहवेह की शपथ, मैं सिर्फ वही कहूंगा, जिसके लिए याहवेह मुझे भेजेंगे.”

15जब मीकायाह राजा के सामने पहुंचा, राजा ने उससे प्रश्न किया, “मीकायाह, क्या हम रामोथ-गिलआद से युद्ध करें या इसका विचार ही छोड़ दें?”

मीकायाह ने राजा को उत्तर दिया, “आप जाइए और सफलता प्राप्‍त कीजिए. याहवेह इसे राजा के अधीन कर देंगे.”

16राजा ने मीकायाह से कहा, “मीकायाह, मुझे तुम्हें कितनी बार इसकी शपथ दिलानी होगी कि तुम्हें मुझसे याहवेह के नाम में सच के सिवाय और कुछ भी नहीं कहना है?”

17तब मीकायाह ने उत्तर दिया, “मैंने सारे इस्राएल को बिन चरवाहे की भेड़ों के समान पहाड़ों पर तितर-बितर देखा. तभी याहवेह ने कहा, ‘इनका तो कोई स्वामी ही नहीं है. हर एक को शांतिपूर्वक अपने-अपने घर लौट जाने दो.’ ”

18इस्राएल के राजा ने यहोशाफ़ात से कहा, “मैंने कहा था न, कि यह मेरे बारे में बुरी भविष्यवाणी ही करेगा, भली नहीं?”

19इस पर मीकायाह ने उत्तर दिया, “बहुत बढ़िया! तो फिर याहवेह का संदेश भी सुन लीजिए: मैंने याहवेह को उनके सिंहासन पर बैठे देखा. उनके दाईं और बाईं ओर में सारी स्वर्गिक सेना खड़ी हुई थी. 20याहवेह ने वहां प्रश्न किया, ‘यहां कौन है, जो अहाब को ऐसे लुभाएगा कि वह रामोथ-गिलआद जाए और वहां जाकर मारा जाए?’

“किसी ने वहां कुछ उत्तर दिया और किसी ने कुछ और. 21तब वहां एक आत्मा आकर याहवेह के सामने खड़े होकर यह कहने लगा, ‘मैं उसे लुभाऊंगा.’

22“ ‘कैसे?’ याहवेह ने उससे प्रश्न किया.

“उसने उत्तर दिया, ‘मैं जाकर राजा के सभी भविष्यवक्ताओं के मुख में झूठी आत्मा बन जाऊंगी.’ ” इस पर याहवेह ने कहा,

“ ‘तुम्हें इसमें सफल भी होना होगा. जाओ और यही करो.’

23“इसलिये देख लीजिए, याहवेह ने इन सारे भविष्यवक्ताओं के मुंह में छल का एक आत्मा डाल रखा है. आपके लिए याहवेह ने सर्वनाश की घोषणा कर दी है.”

24यह सुन केनानाह का पुत्र सीदकियाहू सामने आया और मीकायाह के गाल पर मारते हुए कहने लगा, “याहवेह का आत्मा मुझमें से निकलकर तुमसे बातचीत करने किस प्रकार जा पहुंचा?”

25मीकायाह ने उसे उत्तर दिया, “तुम यह देख लेना, जब उस दिन तुम छिपने के लिए भीतर के कमरे में शरण लोगे.”

26इस्राएल के राजा ने कहा, “पकड़ लो, मीकायाह को! उसे हाकिम अमोन और राजकुमार योआश के पास ले जाओ. 27उनसे कहना, ‘यह राजा का आदेश है: इस व्यक्ति को जेल में डाल दो और उसे उस समय तक ज़रा सा ही भोजन और पानी देना, जब तक मैं सुरक्षित न लौट आऊं.’ ”

28इस पर मीकायाह ने कहा, “यदि आप सच में सकुशल लौट आएं, तो यह समझ लीजिए कि याहवेह ने मेरे द्वारा यह सब प्रकट किया ही नहीं है.” और फिर भीड़ से उसने कहा, “आप सब भी यह सुन लीजिए.”

रामोथ अहाब की हार और मृत्यु

29फिर भी इस्राएल के राजा और यहूदिया के राजा यहोशाफ़ात ने रामोथ-गिलआद पर हमला कर दिया. 30इस्राएल के राजा ने यहोशाफ़ात से कहा, “मैं भेष बदलकर युद्ध-भूमि में जाऊंगा, मगर आप अपनी राजसी वेशभूषा ही पहने रहिए.” इस्राएल का राजा भेष बदलकर युद्ध-भूमि में गया.

31अराम के राजा ने अपनी रथ सेना के बत्तीस प्रधानों को आदेश दे रखा था, “युद्ध न तो साधारण सैनिकों से करना और न मुख्य अधिकारियों से, सिर्फ इस्राएल के राजा को निशाना बनाना.” 32जैसे ही इन अधिकारियों ने यहोशाफ़ात को देखा, उन्होंने समझा, “ज़रूर यही इस्राएल का राजा है.” तब वे यहोशाफ़ात की ओर लपके. इस पर यहोशाफ़ात चिल्ला उठा. 33जब प्रधानों ने देखा कि वह इस्राएल का राजा नहीं था, उन्होंने उसका पीछा करना छोड़ दिया.

34इसी समय किसी एक सैनिक ने बिना कोई निशाना साधे ही अपना बाण छोड़ दिया. वह बाण जाकर इस्राएल के राजा के कवच के जोड़ पर जा लगा. तब राजा ने सारथी को आदेश दिया, “रथ मोड़ो और मुझे युद्ध-भूमि से बाहर ले चलो, मैं बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया हूं.” 35युद्ध तेज होता चला गया. अरामियों के सामने राजा को रथ में खड़ा हुआ पेश किया गया. शाम को राजा के प्राणपखेरु उड़ गए. उसका खून बहता हुआ रथ के पेंदे में जमा होता रहा. 36शाम को सारी सेना में यह घोषणा की गई: “हर एक व्यक्ति अपने-अपने नगर को और हर एक सैनिक अपने-अपने देश को लौट जाए.”

37राजा के शव को शमरिया लाया गया और उसे शमरिया में गाड़ दिया गया. 38रथ को शमरिया के तालाब के तट पर धोया गया, और उस खून को कुत्ते चाटते रहे. इस समय वह जगह वेश्याओं के नहाने के लिए ठहराया हुआ घाट था. यह ठीक वैसा ही हुआ जैसी याहवेह की भविष्यवाणी थी.

39अहाब द्वारा किए गए बाकी काम और वह सब, जो उसके द्वारा किया गया, उसके द्वारा बनाया गया हाथी-दांत का भवन और उसके द्वारा बनाए नगरों का ब्यौरा इस्राएल के राजाओं की इतिहास की पुस्तक में दिया गया है. 40अहाब अपने पूर्वजों के साथ हमेशा के लिए जा मिला, और उसकी जगह पर उसका पुत्र अहज़्याह राजा बना.

यहूदिया पर यहोशाफ़ात का शासन

41इस्राएल के राजा अहाब के शासनकाल के चौथे साल में आसा के पुत्र यहोशाफ़ात ने यहूदिया पर शासन करना शुरू किया. 42जब उसने शासन की बागडोर संभाली, उसकी उम्र पैंतीस साल की थी. उन्होंने येरूशलेम में पच्चीस साल शासन किया. उसकी माता का नाम अत्सूबा था, वह शिल्ही की पुत्री थी. 43यहोशाफ़ात का व्यवहार सभी बातों में उनके पिता आसा के समान था. वह कभी उस तरह के जीवन से अलग न हुआ. उसके काम वे ही थे, जो याहवेह की दृष्टि में सही थे. फिर भी, पूजा स्थलों की वेदियां तोड़ी नहीं गई थी. लोग पूजा स्थलों की वेदियों पर धूप जलाते और बलि चढ़ाते रहे. 44इनके अलावा यहोशाफ़ात ने इस्राएल के राजा के साथ शांति की वाचा बांधी.

45यहोशाफ़ात की बाकी उपलब्धियां, उसके द्वारा किए गए वीरता के काम, और उसके युद्ध कौशल का ब्यौरा यहूदिया के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में किया गया है. 46उसने अपने पिता आसा के शासनकाल से बाकी रह गए अन्य देवताओं के मंदिर में काम कर रहे पुरुष वेश्याओं को निकाल दिया. 47एदोम देश में कोई राजा न था; वहां सिर्फ राजा द्वारा एक दूत चुना गया था.

48यहोशाफ़ात ने दोबारा ओफीर से सोना आयात करने के लिए तरशीश के समान जहाज़ बनाए; मगर वे यात्रा पर जा ही न सके, क्योंकि वे एज़िओन-गेबेर नामक स्थान पर ही टूट गए. 49अहाब के पुत्र अहज़्याह ने यहोशाफ़ात के सामने प्रस्ताव रखा, “जहाजों में अपने सेवकों के साथ मेरे सेवकों को भी ले लीजिए,” मगर यहोशाफ़ात इसके लिए राज़ी न हुआ.

50यहोशाफ़ात हमेशा के लिए अपने पूर्वजों में मिल गया. उसे उसके पूर्वज दावीद के नगर में उसके पूर्वजों के साथ गाड़ा दिया. उसके स्थान पर उसका पुत्र यहोराम राजा हुआ.

इस्राएल पर अहज़्याह का शासन

51यहूदिया के राजा यहोशाफ़ात के शासनकाल के सत्रहवें साल में अहाब के पुत्र अहज़्याह ने शासन करना शुरू किया. 52उसने वह किया, जो याहवेह की दृष्टि में गलत है. उसका स्वभाव अपने पिता और माता और नेबाथ के पुत्र यरोबोअम के समान था, जिन्होंने इस्राएल को पाप के लिए उकसाया था. 53वह बाल की सेवा-उपासना करता था, जिसके द्वारा उसने याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर के क्रोध को भड़काया, ठीक वही सब, जैसा उसके पिता ने किया था.

Священное Писание (Восточный перевод), версия для Таджикистана

3 Царств 22:1-53

Пророчество Михея против Ахава

(2 Лет. 18:1-27)

1Три года между Сирией и Исроилом не было войны. 2Но на третий год Иосафат, царь Иудеи, отправился к царю Исроила.

3Царь Исроила сказал своим приближённым:

– Разве вы не знаете, что Рамот Галаадский принадлежит нам, а мы и не пытаемся забрать его у царя Сирии?

4Он спросил Иосафата:

– Пойдёшь ли ты со мной воевать за Рамот Галаадский?

Иосафат ответил царю Исроила:

– Я с тобой. Мой народ – твой народ, мои кони – твои кони.

5Но ещё Иосафат сказал царю Исроила:

– Спроси вначале совета у Вечного.

6Царь Исроила собрал пророков – около четырёхсот человек – и спросил их:

– Идти ли мне войной на Рамот Галаадский или не ходить?

– Иди, – ответили они. – Владыка отдаст город в руки царя.

7Но Иосафат спросил:

– Разве нет здесь ещё пророка Вечного, которого мы могли бы спросить?

8Царь Исроила ответил Иосафату:

– Есть ещё один человек, через которого мы можем спросить Вечного, но я ненавижу его, потому что он никогда не пророчествует обо мне ничего доброго, а только плохое. Это Михей, сын Имлы.

– Царю не следует так говорить, – сказал Иосафат.

9Тогда царь Исроила позвал одного из военачальников и сказал:

– Немедленно приведи Михея, сына Имлы!

10Облачённые в царские одеяния царь Исроила и Иосафат, царь Иудеи, сидели на своих тронах на гумне, недалеко от ворот Сомарии, а все пророки пророчествовали перед ними.

11Тогда Цедекия, сын Кенааны, сделал себе железные рога22:11 Рог был символом могущества, власти и силы. и сказал:

– Так говорит Вечный: «Ими ты будешь бодать сирийцев, пока они не будут истреблены».

12Все остальные пророки пророчествовали о том же, говоря:

– Иди на Рамот Галаадский и будь победителем! Вечный отдаст его в руки царя.

13Посланник, который ходил, чтобы позвать Михея, сказал ему:

– Слушай, все остальные пророки, как один, предсказывают царю успех. Пусть твоё слово будет согласно с их словами, и говори благоприятно.

14Но Михей сказал:

– Верно, как и то, что жив Вечный, – я скажу ему лишь то, что скажет мне Вечный.

15Когда он пришёл, царь спросил его:

– Михей! Идти ли нам воевать с Рамотом Галаадским или не ходить?

– Иди конечно и будь победителем, – ответил он. – Вечный обязательно отдаст его в руки царя.

16Но царь сказал ему:

– Сколько раз мне заставить тебя поклясться, чтобы ты не говорил мне ничего, кроме истины во имя Вечного?

17Тогда Михей ответил:

– Я видел весь Исроил рассеянным по горам, как овцы без пастуха, и Вечный сказал: «У них нет господина. Пусть каждый возвращается с миром домой».

18Царь Исроила сказал Иосафату:

– Разве я не говорил тебе, что он никогда не пророчествует обо мне ничего хорошего, одно лишь плохое?

19А Михей сказал:

– Итак, выслушай слово Вечного. Я видел Вечного сидящим на Своём троне и всё небесное воинство, стоявшее справа и слева от Него. 20Вечный сказал: «Кто выманит Ахава, чтобы он пошёл и пал при Рамоте Галаадском?» И один предлагал одно, другой другое, 21пока не вышел некий дух и не встал перед Вечным, сказав: «Я его выманю». «Как?» – спросил Вечный. 22«Я пойду и стану лживым духом в устах всех его пророков», – сказал он. «Да, ты преуспеешь в этом и выманишь его, – сказал Вечный. – Иди и сделай так». 23И вот теперь Вечный вложил в уста всех этих твоих пророков лживый дух, а тебе Вечный определил беду.

24Тогда Цедекия, сын Кенааны, подошёл и ударил Михея по щеке.

– Как это Дух Вечного перешёл от меня к тебе, чтобы говорить с тобой? – спросил он.

25Михей ответил:

– Ты узнаешь это в тот день, когда будешь прятаться во внутренней комнате.

26Тогда царь Исроила приказал:

– Возьмите Михея и отправьте его к Амону, правителю города, и к Иоашу, приближённому царя, 27и скажите: Так говорит царь: «Посадите этого человека в темницу и не давайте ему ничего, кроме хлеба и воды, пока я благополучно не вернусь».

28Михей сказал:

– Если ты благополучно вернёшься, значит, Вечный не говорил через меня!

И ещё он сказал:

– Пусть все услышат это!

Гибель Ахава

(2 Лет. 18:28-34)

29И царь Исроила пошёл на Рамот Галаадский с Иосафатом, царём Иудеи. 30Царь Исроила сказал Иосафату:

– Я вступлю в сражение переодетым, но ты носи свои царские одежды.

Царь Исроила переоделся и вступил в сражение.

31А царь Сирии приказал тридцати двум начальникам над своими колесницами:

– Не сражайтесь ни с кем, ни с малым, ни с великим, кроме царя Исроила.

32Когда начальники над колесницами увидели Иосафата, они подумали: «Конечно, это и есть царь Исроила».

И они повернули, чтобы напасть на него, но когда Иосафат закричал, 33начальники над колесницами увидели, что он не царь Исроила, и перестали его преследовать. 34Но кто-то натянул лук и случайно ранил царя Исроила, так что стрела попала в щель между доспехами.

Царь сказал своему колесничему:

– Разворачивайся и вывези меня из боя. Я ранен.

35Но битва кипела весь день, и царь вынужден был стоять в своей колеснице перед сирийцами. Кровь из раны текла на пол колесницы, и вечером он умер. 36Когда садилось солнце, по войску прокатился клич:

– Пусть каждый человек возвращается в свой город, каждый – в свою землю!

37Царь умер и был привезён в Сомарию, где его и похоронили. 38А колесницу вымыли в сомарийском пруду, где мылись блудницы22:38 Или: «…пруду, и омыли его оружие»., и псы лизали его кровь – по слову Вечного, которое Он изрёк22:38 См. 21:19..

39Прочие события царствования Ахава и то, что он сделал, включая дворец, построенный им и выложенный слоновой костью, и города, которые он укрепил, записано в «Книге летописей царей Исроила».

40Ахав упокоился со своими предками. И царём вместо него стал его сын Охозия.

Иосафат – царь Иудеи

(2 Лет. 20:31–21:1)

41Иосафат, сын Осо, стал царём Иудеи на четвёртом году правления Ахава, царя Исроила. 42Иосафату было тридцать пять лет, когда он стал царём, и правил он в Иерусалиме двадцать пять лет. Его мать звали Азува, она была дочерью Шилхи. 43Он во всём ходил путями своего отца Осо и не уклонялся от них, делая то, что было правильным в глазах Вечного. Но святилища на возвышенностях не были уничтожены, и народ продолжал приносить там жертвы и возжигать благовония. 44Ещё Иосафат заключил мир с царём Исроила.

45Прочие события царствования Иосафата, то, что он совершил, и его воинские подвиги записаны в «Книге летописей царей Иудеи». 46Остаток храмовых блудников, которые ещё были в стране в дни его отца Осо, он искоренил. 47В Эдоме не было царя, правил наместник.

48Иосафат построил флотилию торговых кораблей22:48 Букв.: «фарсисских кораблей»., чтобы плавать в Офир за золотом, но они так и не отплыли, потому что разбились в родном порту Эцион-Гевер.

49В то время Охозия, сын Ахава, сказал Иосафату:

– Пусть мои люди плавают вместе с твоими, – но Иосафат не захотел.

50Иосафат упокоился со своими предками и был похоронен с ними в Городе Довуда, своего предка. И царём вместо него стал его сын Иорам.

Охозия – царь Исроила

51Охозия, сын Ахава, стал царём Исроила на семнадцатом году правления Иосафата, царя Иудеи, и правил в Сомарии Исроилом два года. 52Он делал зло в глазах Вечного, потому что ходил путями отца и матери и путями Иеровоама, сына Невата, который склонил Исроил к греху. 53Он служил Баалу и поклонялся ему, и вызывал гнев Вечного, Бога Исроила, как и его отец.