मत्तियाह 3 – HCV & TNCV

Hindi Contemporary Version

मत्तियाह 3:1-17

बपतिस्मा देनेवाले योहन का उपदेश

1कालांतर में यहूदिया प्रदेश के बंजर भूमि में बपतिस्मा देनेवाला योहन आकर यह प्रचार करने लगे, 2“मन फिराओ क्योंकि स्वर्ग-राज्य पास आ गया है.” 3यह वही हैं जिनके विषय में भविष्यवक्ता यशायाह ने अपने अभिलेख में इस प्रकार संकेत दिया है:

“वह आवाज, जो बंजर भूमि में पुकार-पुकारकर कह रही है,

‘प्रभु का रास्ता सीधा करो,

उनका मार्ग सरल बनाओ.’ ”3:3 यशा 40:3

4बपतिस्मा देनेवाले योहन का परिधान ऊंट के रोम से निर्मित वस्त्र और उसके ऊपर चमड़े का कमरबंध था,3:4 2 राजा 1:8 और उनका भोजन था टिड्डियां तथा जंगलीमधु. 5येरूशलेम नगर, सारे यहूदिया प्रदेश और यरदन नदी के नज़दीकी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उनके पास आने लगे. 6पापों को मानने के बाद योहन उन्हें यरदन नदी में बपतिस्मा दिया करते थे.

7जब योहन ने देखा कि अनेक फ़रीसी3:7 फ़रीसी यहूदियों के एक संप्रदाय था, जो कानून-व्यवस्था के सख्त पालन में विश्वास करता था और सदूकी3:7 सदूकी यहूदी धर्म के एक संप्रदाय था जो अज्ञेयवादी थे, जो मृत्यु के बाद जीवन, स्वर्गदूत आदि में विश्वास नहीं करते थे बपतिस्मा लेने आ रहे हैं, उन्होंने उनकी उल्लाहना करते हुए कहा, “विषैले सांपों की संतान! समीप आ रहे क्रोध से भागने की चेतावनी तुम्हें किसने दे दी? 8सच्चे मन फिराने का प्रमाण दो 9और ऐसा मत सोचो कि आप कह सकते हैं, ‘हम तो अब्राहाम की संतान हैं!’ क्योंकि मैं तुम्हें बताता हूं कि परमेश्वर में इन पत्थरों तक से अब्राहाम की संतान पैदा करने का सामर्थ्य है. 10कुल्हाड़ी पहले ही वृक्षों की जड़ पर रखी हुई है. हर एक पेड़, जो उत्तम फल नहीं फलता, काटा जाता और आग में झोंक दिया जाता है.

11“मैं तो तुम्हें पश्चाताप के लिए पानी से बपतिस्मा दे रहा हूं किंतु वह, जो मेरे बाद आ रहे हैं, मुझसे अधिक शक्तिशाली हैं. मैं तो इस योग्य भी नहीं कि उनकी जूतियां उठाऊं. वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग में बपतिस्मा देंगे. 12सूप उनके हाथ में है. वह अपने खलिहान को अच्छी तरह साफ़ करेंगे, गेहूं को भंडार में इकट्ठा करेंगे और भूसी को कभी न बुझनेवाली आग में भस्म कर देंगे.”

मसीह येशु का बपतिस्मा

13येशु गलील प्रदेश से यरदन नदी पर योहन के पास आए कि उनके द्वारा बपतिस्मा3:13 बपतिस्मा जल-संस्कार, एक व्यक्ति को पानी में डुबोने की धार्मिक विधि लें 14किंतु योहन ने इसका इनकार करते हुए कहा, “आवश्यक तो यह है कि मैं आपसे बपतिस्मा लूं. यहां तो आप मुझसे बपतिस्मा लेने आए हैं!”

15मसीह येशु ने इसके उत्तर में कहा, “इस समय तो यही होने दो. हम दोनों के लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित धार्मिकता इसी रीति से पूरी करना सही है.” इस पर योहन सहमत हो गए.

16बपतिस्मा के बाद जैसे ही मसीह येशु जल में से बाहर आए, उनके लिए स्वर्ग खोल दिया गया और योहन ने परमेश्वर के आत्मा को कबूतर के समान उतरते हुए तथा येशु पर ठहरते देखा. 17उसी समय स्वर्ग से यह शब्द सुना गया, “यह मेरा पुत्र है—मेरा परम प्रिय—जिससे मैं पूरी तरह प्रसन्‍न हूं.”

Thai New Contemporary Bible

มัทธิว 3:1-17

ยอห์นผู้ให้บัพติศมาเตรียมทาง

(มก.1:3-8; ลก.3:2-17)

1ครั้งนั้นยอห์นผู้ให้บัพติศมาได้มาเทศนาในถิ่นกันดารแห่งแคว้นยูเดีย 2และกล่าวว่า “จงกลับใจใหม่เพราะอาณาจักรสวรรค์มาใกล้แล้ว” 3ยอห์นผู้นี้แหละที่ถูกกล่าวถึงผ่านทางผู้เผยพระวจนะอิสยาห์ว่า

“เสียงของผู้หนึ่งร้องในถิ่นกันดารว่า

‘จงเตรียมทางสำหรับองค์พระผู้เป็นเจ้า

จงทำทางสำหรับพระองค์ให้ตรงไป’ ”3:3 อสย.40:3

4เสื้อผ้าของยอห์นทำจากขนอูฐ เขาคาดเอวด้วยเข็มขัดหนัง อาหารของเขาคือตั๊กแตนกับน้ำผึ้งป่า 5ประชาชนจากกรุงเยรูซาเล็ม ทั่วแคว้นยูเดียและทั่วแถบแม่น้ำจอร์แดนพากันมาหาเขา 6เมื่อพวกเขาสารภาพบาปทั้งหลายของตนแล้ว ยอห์นก็ให้พวกเขารับบัพติศมาในแม่น้ำจอร์แดน

7แต่เมื่อยอห์นเห็นพวกฟาริสีและพวกสะดูสีมายังที่ซึ่งเขาให้บัพติศมาอยู่ ยอห์นก็กล่าวแก่พวกเขาว่า “เจ้าชาติงูร้าย ใครตักเตือนพวกเจ้าให้หนีจากพระพิโรธที่จะมาถึง? 8จงเกิดผลให้สมกับที่กลับใจใหม่ 9และอย่านึกในใจว่า ‘เรามีอับราฮัมเป็นบรรพบุรุษของเรา’ เราบอกท่านว่าพระเจ้าทรงสามารถทำให้ลูกหลานของอับราฮัมเกิดจากก้อนหินเหล่านี้ได้ 10ขวานนั้นอยู่ที่โคนต้นไม้แล้วและทุกต้นที่ไม่ให้ผลดีจะถูกโค่นและโยนลงในไฟ

11“เราให้บัพติศมาด้วย3:11 หรือในน้ำแก่พวกท่านแสดงถึงการกลับใจใหม่ แต่ภายหลังเราจะมีผู้หนึ่งทรงฤทธิ์อำนาจยิ่งกว่าเราเสด็จมา เราไม่คู่ควรแม้แต่จะถือฉลองพระบาทของพระองค์ พระองค์จะทรงให้ท่านทั้งหลายรับบัพติศมาด้วยพระวิญญาณบริสุทธิ์และด้วยไฟ 12พระองค์ถือพลั่วอยู่ในพระหัตถ์พร้อมแล้วและจะทรงเก็บกวาดลานนวดข้าว รวบรวมข้าวซึ่งเป็นของพระองค์ไว้ในยุ้งฉาง และเผาแกลบด้วยไฟที่ไม่รู้ดับ”

พระเยซูทรงรับบัพติศมา

(มก.1:9-11; ลก.3:21,22; ยน.1:31-34)

13แล้วพระเยซูเสด็จจากแคว้นกาลิลีมายังแม่น้ำจอร์แดนเพื่อรับบัพติศมาจากยอห์น 14แต่ยอห์นพยายามทูลทัดทานว่า “ข้าพระองค์ต่างหากที่ต้องขอรับบัพติศมาจากพระองค์ ควรหรือที่พระองค์เสด็จมาหาข้าพระองค์?”

15พระเยซูตรัสตอบว่า “ขณะนี้ให้เป็นไปตามนั้นเถิด สมควรแล้วที่พวกเราจะทำเช่นนี้เพื่อให้ความชอบธรรมทุกประการสำเร็จครบถ้วน” แล้วยอห์นจึงยอมทำตาม

16เมื่อพระเยซูทรงรับบัพติศมาแล้ว ทันทีที่พระองค์เสด็จขึ้นจากน้ำ ฟ้าสวรรค์ก็เปิดออก และพระองค์ทรงเห็นพระวิญญาณของพระเจ้าดุจนกพิราบลงมาประทับอยู่กับพระองค์ 17และมีพระสุรเสียงตรัสจากฟ้าสวรรค์ว่า “นี่เป็นลูกของเรา ผู้ที่เรารัก เราพอใจเขายิ่งนัก”