मत्तियाह 23 – HCV & TNCV

Hindi Contemporary Version

मत्तियाह 23:1-39

शास्त्रियों और फ़रीसियों का पाखंड

1इसके बाद येशु ने भीड़ और शिष्यों को संबोधित करते हुए कहा, 2“फ़रीसियों और शास्त्रियों ने स्वयं को मोशेह के पद पर आसीन कर रखा है. 3इसलिये उनकी सभी शिक्षाओं के अनुरूप स्वभाव तो रखो किंतु उनके द्वारा किए जा रहे कामों को बिलकुल न मानना क्योंकि वे स्वयं ही वह नहीं करते, जो वह कहते हैं. 4वे लोगों के कंधों पर भारी बोझ लाद तो देते हैं किंतु उसे हटाने के लिए स्वयं एक उंगली तक नहीं लगाना चाहते.

5“वे सभी काम लोगों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से ही करते हैं. वे उन पट्टियों23:5 उन पट्टियों जिन पर पवित्र शास्त्र के वचन लिखकर शरीर पर बांधते थे को चौड़ा करते हैं, तथा वे ऊपरी वस्त्र की झालर को भी बढ़ाते जाते हैं. 6दावतों में मुख्य स्थान, यहूदी सभागृहों में मुख्य आसन, 7नगर चौक में लोगों के द्वारा सम्मानपूर्ण अभिनंदन तथा रब्बी कहलाना ही इन्हें प्रिय है.

8“किंतु तुम स्वयं के लिए रब्बी कहलाना स्वीकार न करना क्योंकि तुम्हारा शिक्षक मात्र एक हैं और तुम सब आपस में भाई हो. 9पृथ्वी पर तुम किसी को अपना पिता न कहना. क्योंकि तुम्हारा पिता मात्र एक हैं, जो स्वर्ग में हैं 10और न तुम स्वयं के लिए स्वामी संबोधन स्वीकार करना क्योंकि तुम्हारा स्वामी मात्र एक हैं—मसीह. 11अवश्य है कि तुममें जो बड़ा बनना चाहे वह तुम्हारा सेवक हो. 12जो कोई स्वयं को बड़ा करता है, उसे छोटा बना दिया जाएगा और वह, जो स्वयं को छोटा बनाता है, बड़ा किया जाएगा.”

शास्त्रियों और फ़रीसियों पर सात उल्लाहनाएं

13“धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! जनसाधारण के लिए तो तुम स्वर्ग-राज्य के द्वार बंद कर देते हो. तुम न तो स्वयं इसमें प्रवेश करते हो और न ही किसी अन्य को प्रवेश करने देते हो. [14धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! तुम लम्बी-लम्बी प्रार्थनाओं का ढोंग करते हुए विधवाओं की संपत्ति निगल जाते हो. इसलिये अधिक होगा तुम्हारा दंड.]23:14 कुछ प्राचीनतम मूल हस्तलेखों में यह पाया नहीं जाता

15“धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! तुम एक व्यक्ति को अपने मत में लाने के लिए लम्बी-लम्बी जल और थल यात्राएं करते हो. उसके तुम्हारे मत में सम्मिलित हो जाने पर तुम उसे नर्क की आग के दंड का दो गुणा अधिकारी बना देते हो.

16“धिक्कार है तुम पर अंधे अगुओं! तुम जो यह शिक्षा देते हो, ‘यदि कोई मंदिर की शपथ लेता है तो उसका कोई महत्व नहीं किंतु यदि कोई मंदिर के सोने की शपथ लेता है तो उसके लिए प्रतिज्ञा पूरी करना ज़रूरी हो जाता है.’ 17अरे मूर्खो और अंधों! अधिक महत्वपूर्ण क्या है—सोना या वह मंदिर जिससे वह सोना पवित्र होता है? 18इसी प्रकार तुम कहते हो, ‘यदि कोई वेदी की शपथ लेता है तो उसका कोई महत्व नहीं किंतु यदि कोई वेदी पर चढ़ाई भेंट की शपथ लेता है तो उसके लिए अपनी प्रतिज्ञा पूरी करना ज़रूरी है.’ 19अरे अंधों! अधिक महत्वपूर्ण क्या है, वेदी पर चढ़ाई भेंट या वेदी जिससे भेंट पवित्र होती है? 20इसलिये जो कोई वेदी की शपथ लेता है, वह वेदी तथा वेदी पर समर्पित भेंट दोनों ही की शपथ लेता है. 21जो कोई मंदिर की शपथ लेता है, वह मंदिर तथा उनकी, जो इसमें रहते हैं, दोनों ही की शपथ लेता है. 22इसी प्रकार जो कोई स्वर्ग की शपथ लेता है, वह परमेश्वर के सिंहासन की तथा उनकी जो उस पर बैठा हैं, दोनों ही की शपथ लेता है.

23“धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! तुम पुदीना, सौंफ़ तथा ज़ीरा का दसवां अंश तो अवश्य देते हो किंतु व्यवस्था की कहीं अधिक गंभीर बातों का अर्थात् न्याय, कृपा तथा विश्वास की उपेक्षा करते हो. यही वे बातें हैं जिनका पूरा करना आवश्यक था—दूसरों की अनदेखी किए बिना. 24अंधे अगुओं! तुम मक्खी तो छान कर निकाल फेंकते हो किंतु ऊंट निगल जाते हो!

25“धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! प्याले तथा बर्तन को बाहर से तो तुम अच्छी तरह से साफ़ करते हो किंतु अंदर लालच तथा असंयम से भरा है. 26अंधे फ़रीसियो! पहले प्याले तथा बर्तन को भीतर से साफ़ करो कि वे बाहर से भी साफ़ हो जाएं.

27“धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! तुम कब्रों के समान हो, जो बाहर से तो सजायी संवारी जाती हैं किंतु भीतर मरे हुए व्यक्ति की हड्डियां तथा सब प्रकार की गंदगी भरी होती है. 28तुम भी बाहर से तो मनुष्यों को धर्मी दिखाई देते हो किंतु तुम्हारे अंदर कपट तथा अधर्म भरा हुआ है.

29“धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! तुम भविष्यद्वक्ताओं की कब्रें संवारते हो तथा धर्मी व्यक्तियों के स्मारक को सजाते हो और कहते हो 30‘यदि हम अपने पूर्वजों के समय में होते, हम इन भविष्यद्वक्ताओं की हत्या के साझी न होते.’ 31यह कहकर तुम स्वयं अपने ही विरुद्ध गवाही देते हो कि तुम उनकी संतान हो जिन्होंने भविष्यद्वक्ताओं की हत्या की थी. 32ठीक है! भरते जाओ अपने पूर्वजों के पापों का घड़ा.

33“अरे सांपो! विषधर की संतान! कैसे बचोगे तुम नर्क-दण्ड से? 34इसलिये मेरा कहना सुनो: मैं तुम्हारे पास भविष्यद्वक्ता, ज्ञानी और पवित्र शास्त्र के शिक्षक भेज रहा हूं. उनमें से कुछ की तो तुम हत्या करोगे, कुछ को तुम क्रूस पर चढ़ाओगे तथा कुछ को तुम यहूदी सभागृह में कोड़े लगाओगे और नगर-नगर यातनाएं दोगे 35कि तुम पर सभी धर्मी व्यक्तियों के पृथ्वी पर बहाए लहू का दोष आ पड़े—धर्मी हाबिल के लहू से लेकर बैरेखाया के पुत्र ज़करयाह के लहू तक का, जिसका वध तुमने मंदिर और वेदी के बीच किया. 36सच तो यह है कि इन सबका दंड इसी पीढ़ी पर आ पड़ेगा.

37“येरूशलेम! ओ येरूशलेम! तू भविष्यद्वक्ताओं की हत्या करता तथा उनका पथराव करता है, जिन्हें तेरे लिए भेजा जाता है. कितनी बार मैंने यह प्रयास किया कि तेरी संतान को इकट्ठा कर एकजुट करूं, जैसे मुर्गी अपने चूज़ों को अपने पंखों के नीचे इकट्ठा करती है किंतु तूने न चाहा. 38इसलिये अब यह समझ ले कि तेरा घर तेरे लिए उजाड़ छोड़ा जा रहा है. 39मैं तुझे बताए देता हूं कि इसके बाद तू मुझे तब तक नहीं देखेगा जब तक तू यह नारा न लगाए. ‘धन्य है वह, जो प्रभु के नाम में आ रहा है!’ ”23:39 स्तोत्र 118:26

Thai New Contemporary Bible

มัทธิว 23:1-39

วิบัติทั้งเจ็ด

(มก.12:38,39; ลก.13:34,35; 20:45,46)

1แล้วพระเยซูตรัสกับประชาชนและเหล่าสาวกของพระองค์ว่า 2“เหล่าธรรมาจารย์กับพวกฟาริสีนั่งอยู่บนที่นั่งของโมเสส 3ดังนั้นท่านต้องเชื่อฟังเขาและทำทุกอย่างที่เขาบอก แต่อย่าทำสิ่งที่เขาทำเพราะเขาไม่ได้ปฏิบัติตามสิ่งที่เขาสอน 4เขาผูกภาระหนักวางไว้บนบ่าคนทั้งหลาย ส่วนพวกเขาเองไม่ยอมแม้แต่ใช้สักนิ้วเดียวช่วยยก

5“ทุกสิ่งที่เขาทำล้วนเพื่ออวดให้คนเห็น เขาคาดกลักพระธรรม23:5 คือ กล่องบรรจุข้อพระคัมภีร์คาดติดที่หน้าผากและแขนขนาดใหญ่ พู่ห้อยอย่างยาวที่ชายเสื้อ 6เขาชอบที่อันทรงเกียรติในงานเลี้ยงและที่นั่งสำคัญที่สุดในธรรมศาลา 7เขาชอบให้ผู้คนมาคำนับทักทายในย่านตลาดและเรียกเขาว่า ‘รับบี’23:7 เป็นภาษาอาราเมค แปลว่าเจ้านายหรืออาจารย์เช่นเดียวกับข้อ 8

8“ส่วนท่านอย่าให้ใครเรียกว่า ‘รับบี’ เลยเพราะท่านมีพระอาจารย์เพียงองค์เดียวและท่านทั้งหมดล้วนเป็นพี่น้องกัน 9และอย่าเรียกผู้ใดในโลกว่า ‘บิดา’ เพราะท่านมีพระบิดาเพียงองค์เดียวและพระองค์สถิตในสวรรค์ 10ทั้งอย่าให้ใครมาเรียกท่านว่า ‘ครู’ เพราะท่านมีพระครูเพียงองค์เดียวคือพระคริสต์23:10 หรือพระเมสสิยาห์ 11ผู้เป็นใหญ่ที่สุดท่ามกลางท่านจะเป็นผู้รับใช้ท่าน 12เพราะผู้ใดยกตัวเองขึ้นจะถูกทำให้ต่ำลงและผู้ใดถ่อมตัวลงจะได้รับการเชิดชูขึ้น

13“วิบัติแก่เจ้า เหล่าธรรมาจารย์และพวกฟาริสี เจ้าคนหน้าซื่อใจคด! เจ้าปิดอาณาจักรสวรรค์ใส่หน้าเพื่อนมนุษย์ ตัวเจ้าเองไม่เข้าไปและเจ้าไม่ยอมให้คนที่พยายามจะเข้าได้เข้าไป23:13 สำเนาต้นฉบับบางสำเนาว่าได้เข้าไป 14วิบัติแก่เจ้า เหล่าธรรมาจารย์และพวกฟาริสี เจ้าคนหน้าซื่อใจคด เจ้าริบเรือนของหญิงม่าย และเสแสร้งอธิษฐานยืดยาว ฉะนั้นเจ้าจะถูกลงโทษหนักยิ่งกว่า

15“วิบัติแก่เจ้า เหล่าธรรมาจารย์และพวกฟาริสี เจ้าคนหน้าซื่อใจคด! เจ้าข้ามน้ำข้ามทะเลเพื่อนำเพียงคนหนึ่งมาเข้าศาสนา และเมื่อได้มาก็ทำให้เขาเป็นเด็กนรกยิ่งกว่าเจ้าเองสองเท่า

16“วิบัติแก่เจ้า คนนำทางตาบอด! เจ้าพูดว่า ‘ใครสาบานโดยอ้างพระวิหารก็ไม่มีผลอะไร แต่ถ้าสาบานโดยอ้างทองคำของพระวิหารก็ต้องทำตามที่สาบานไว้’ 17เจ้าคนโง่มืดบอด! อย่างไหนสำคัญกว่ากัน ทองคำหรือพระวิหารที่ทำให้ทองคำศักดิ์สิทธิ์? 18และเจ้าพูดด้วยว่า ‘ถ้าใครสาบานโดยอ้างแท่นบูชาก็ไม่มีผลอะไร แต่ถ้าอ้างของถวายบนแท่นนั้นก็ต้องทำตามที่สาบานไว้’ 19เจ้าคนตาบอด! อย่างไหนสำคัญกว่า ของถวายหรือแท่นบูชาที่ทำให้ของถวายนั้นศักดิ์สิทธิ์? 20ฉะนั้นผู้ที่สาบานโดยอ้างแท่นบูชาก็สาบานโดยอ้างแท่นบูชาและทุกสิ่งบนแท่นนั้น 21ผู้ที่สาบานโดยอ้างพระวิหารก็สาบานโดยอ้างพระวิหารและองค์ผู้สถิตในวิหารนั้น 22และผู้ที่สาบานโดยอ้างฟ้าสวรรค์ก็สาบานโดยอ้างพระบัลลังก์ของพระเจ้าและพระองค์ผู้ประทับบนบัลลังก์นั้น

23“วิบัติแก่เจ้า เหล่าธรรมาจารย์และพวกฟาริสี เจ้าคนหน้าซื่อใจคด! เจ้าถวายสิบลดของเครื่องเทศของเจ้า คือสะระแหน่ ลูกผักชี และยี่หร่า แต่ละเลยเรื่องที่สำคัญกว่านั้นในบทบัญญัติ คือความยุติธรรม ความเมตตา และความสัตย์ซื่อ เจ้าควรปฏิบัติอย่างหลังโดยไม่ละเลยอย่างแรก 24เจ้าคนนำทางตาบอด! เจ้ากรองลูกน้ำออกแต่กลืนอูฐทั้งตัวเข้าไป

25“วิบัติแก่เจ้า เหล่าธรรมาจารย์และพวกฟาริสี เจ้าคนหน้าซื่อใจคด! เจ้าล้างถ้วยชามแต่ภายนอก ส่วนภายในเต็มไปด้วยความโลภและความมัวเมาในกิเลส 26เจ้าฟาริสีตาบอด! จงล้างถ้วยชามภายในเสียก่อน แล้วภายนอกก็จะสะอาดหมดจดด้วย

27“วิบัติแก่เจ้า เหล่าธรรมาจารย์และพวกฟาริสี เจ้าคนหน้าซื่อใจคด! เจ้าเป็นเหมือนอุโมงค์ฝังศพฉาบปูนขาว ภายนอกแลดูสวยงามแต่ภายในเต็มไปด้วยซากกระดูกและสิ่งโสโครกทั้งปวง 28ในทำนองเดียวกันเปลือกนอกผู้คนมองว่าเจ้าชอบธรรม แต่ภายในเต็มไปด้วยความหน้าซื่อใจคดและความชั่วร้าย

29“วิบัติแก่เจ้า เหล่าธรรมาจารย์และพวกฟาริสี เจ้าคนหน้าซื่อใจคด! เจ้าสร้างอุโมงค์ฝังศพให้เหล่าผู้เผยพระวจนะและตกแต่งหลุมศพของผู้ชอบธรรม 30และเจ้าพูดว่า ‘ถ้าเราอยู่ในสมัยเดียวกับบรรพบุรุษ เราจะไม่ร่วมในการเข่นฆ่าผู้เผยพระวจนะเลย’ 31นั่นคือเจ้ายืนยันตัวเองว่าเจ้าเป็นลูกหลานของคนที่สังหารผู้เผยพระวจนะ 32เช่นนั้นแล้วจงสานต่อบาปของบรรพบุรุษของเจ้าให้ถึงที่สุดเถิด!

33“เจ้างูร้าย! เจ้าฝูงงูพิษ! เจ้าจะรอดพ้นจากการพิพากษาให้ลงนรกได้อย่างไร? 34เราส่งผู้เผยพระวจนะ นักปราชญ์ และครูอาจารย์มา บางคนเจ้าก็ฆ่าและจับตรึงไม้กางเขน บางคนเจ้าก็เฆี่ยนตีในธรรมศาลา และไล่ล่าจากเมืองนั้นไปเมืองนี้ 35ฉะนั้นโลหิตของผู้ชอบธรรมทั้งปวงที่หลั่งชโลมดินจะตกอยู่แก่เจ้าทั้งหลาย ตั้งแต่โลหิตของอาแบลผู้ชอบธรรมไปจนถึงโลหิตของเศคาริยาห์บุตรเบเรคิยาห์ซึ่งเจ้าฆ่าตายระหว่างพระวิหารกับแท่นบูชา 36เราบอกความจริงแก่เจ้าว่าทั้งหมดนี้จะเกิดขึ้นแก่คนในชั่วอายุนี้

37“โอ เยรูซาเล็ม เยรูซาเล็มเอ๋ย เจ้าผู้เข่นฆ่าเหล่าผู้เผยพระวจนะและเอาหินขว้างบรรดาผู้ที่ทรงส่งมาหาเจ้า เราปรารถนาอยู่เนืองๆ ที่จะรวบรวมลูกๆ ของเจ้ามาเหมือนแม่ไก่ที่กกลูกๆ ไว้ใต้ปีก แต่เจ้าไม่ยอมเลย 38ดูเถิด นิเวศของเจ้าถูกทิ้งร้าง 39เพราะเราบอกเจ้าว่าเจ้าจะไม่ได้เห็นเราอีกจนกว่าเจ้าจะพูดว่า ‘สรรเสริญพระองค์ผู้เสด็จมาในพระนามขององค์พระผู้เป็นเจ้า’23:39 สดด.118:26