2 शमुएल 15 – HCV & NRT

Hindi Contemporary Version

2 शमुएल 15:1-37

अबशालोम का विद्रोह

1कुछ समय बाद अबशालोम ने अपने लिए एक रथ, कुछ घोड़े और इनके आगे-आगे दौड़ने के लिए पचास दौड़ने वाले जुटा लिए. 2अबशालोम सुबह जल्दी उठकर नगर फाटक के मार्ग पर खड़ा हो जाता था. जब कभी कोई व्यक्ति अपना विवाद लेकर राजा के सामने न्याय के उद्देश्य से आता था, अबशालोम उसे बुलाकर उससे पूछता था, “कहां से आ रहे हो?” उसे उत्तर प्राप्‍त होता था, “इस्राएल के एक वंश से.” 3तब अबशालोम उसे सलाह देता था, “देखो, तुम्हारी विनती पूरी तरह सटीक और सही है, मगर राजा द्वारा ऐसा कोई अधिकारी नियुक्त नहीं किया है, कि तुम्हारी विनती पर विचार किया जा सके.” 4अबशालोम आगे कहता था, “कितना अच्छा होता यदि मैं उस देश के लिए न्यायाध्यक्ष बना दिया जाता! तब हर एक व्यक्ति आकर मुझसे उचित न्याय प्राप्‍त कर सकता.”

5यदि कोई व्यक्ति आकर उसे नमस्कार करने आता था, वह हाथ बढ़ाकर उसे पकड़कर उसका चुंबन ले लिया करता था. 6अबशालोम की अब यही रीति हो गई थी, कि जो कोई न्याय के उद्देश्य से राजा के सामने जाने के लिए आता था, अबशालोम उसके साथ यही व्यवहार करता था. यह करके अबशालोम ने इस्राएल की जनता के हृदय जीत लिया.

7चार वर्ष पूरे होते-होते अबशालोम ने राजा से कहा, “कृपया मुझे हेब्रोन जाने की अनुमति दीजिए. मुझे वहां याहवेह से किए गए अपने संकल्प को पूरा करना है. 8अराम राष्ट्र के गेशूर में रहते हुए आपके सेवक ने यह संकल्प लिया था, ‘यदि याहवेह मुझे वास्तव में येरूशलेम लौटा ले आएंगे, मैं हेब्रोन में आकर याहवेह की वंदना करूंगा.’ ”

9राजा ने उसे उत्तर दिया, “शांतिपूर्वक जाओ.” तब अबशालोम तैयार होकर हेब्रोन के लिए चला गया.

10अबशालोम सारे इस्राएल में गुप्‍त रूप से इस संदेश के साथ दूत भेज चुका था, “जैसे ही तुम नरसिंगे की आवाज सुनो, यह घोषणा करना, ‘हेब्रोन में अबशालोम राजा है.’ ” 11येरूशलेम से अबशालोम के साथ दो सौ व्यक्ति भी हेब्रोन गए ये; आमंत्रित अतिथि थे. वे काफ़ी मासूमियत से गए थे; उन्हें कुछ भी मालूम न था कि क्या-क्या हो रहा था. 12अबशालोम ने बलि चढ़ाने के अवसर पर गिलोहवासी अहीतोफ़ेल को गिलोह नगर, जो उनके अपना नगर था, आने का न्योता दिया. अहीतोफ़ेल दावीद का मंत्री था. यहां अबशालोम के समर्थक की संख्या बढ़ती जा रही थी, जिससे राजा के विरुद्ध षड़्‍यंत्र मजबूत होता चला गया.

येरूशलेम से दावीद का पलायन

13एक दूत ने आकर दावीद को यह सूचना दी, “इस्राएल के लोगों के दिल अबशालोम के साथ हो गया है.”

14यह मालूम होते ही दावीद ने येरूशलेम में अपने साथ के सभी सेवकों को आदेश दिया, “उठो! हमें यहां से भागना होगा, नहीं तो हम अबशालोम से बच न सकेंगे. हमें इसी क्षण निकलना होगा, कि हम घिर न जाएं और हम पर विनाश न आ पड़े और सारा नगर तलवार का आहार न हो जाए.”

15राजा के सेवकों ने उन्हें उत्तर दिया, “सच मानिए महाराज, हमारे स्वामी जो कुछ कहें वह करने के लिए आपके सेवक तैयार हैं.”

16तब राजा निकल पड़े और उनके साथ उनका सारा घर-परिवार भी; मगर दावीद ने अपनी दस उपपत्नियों को घर की देखभाल के उद्देश्य से वहीं छोड़ दीं. 17राजा अपने घर से निकल पड़े और उनके पीछे-पीछे सारे लोग भी. चलते हुए वे आखिरी घर तक पहुंचकर ठहर गए. 18उनके सारे अधिकारी उनके पास से निकलकर आगे बढ़ गए. ये सभी थे केरेथि, पेलेथी और छः सौ गाथवासी, जो उनके साथ गाथ नगर से आए हुए थे. ये सभी उनके सामने से होकर निकले.

19राजा ने गाथ नगरवासी इत्तई से कहा, “आप क्यों हमारे साथ हो लिए हैं? आप लौट जाइए, और अपने राजा का साथ दीजिए. वैसे भी आप विदेशी हैं, अपने स्वदेश से निकाले हुए. 20आप कल ही तो हमारे पास आए हैं. क्या मैं आपको अपने साथ भटकाने के लिए विवश करूं? मुझे तो यही मालूम नहीं मैं किधर जा रहा हूं? आप लौट जाइए, ले जाइए अपने भाइयों को अपने साथ. याहवेह तुम पर अपना अपार प्रेम और विश्वासयोग्यता बनाए रखें.”

21मगर इत्तई ने राजा को उत्तर दिया, “जीवित याहवेह की शपथ, जहां कहीं महाराज मेरे स्वामी होंगे, चाहे जीवन में अथवा मृत्यु में, आपका सेवक भी वहीं होगा.”

22तब दावीद ने इत्तई से कहा, “जैसी तुम्हारी इच्छा.” तब गाथवासी इत्तई इन सभी व्यक्तियों के साथ शामिल हो गए, इनमें बालक भी शामिल थे.

23जब यह समूह आगे बढ़ रहा था सारा देश ऊंची आवाज में रो रहा था. राजा ने किद्रोन नदी पार की, और वे सब बंजर भूमि की ओर बढ़ गए.

24अबीयाथर भी वहां आए और सादोक के साथ सारे लेवी लोग भी. ये अपने साथ परमेश्वर की वाचा का संदूक भी ले आए थे. उन्होंने वाचा के संदूक को उस समय तक भूमि पर रखे रहने दिया जब तक सभी लोग नगर से बाहर न निकल गए.

25इसके बाद राजा ने सादोक को आदेश दिया, “परमेश्वर की वाचा के संदूक को अब नगर लौटा ले जाओ. यदि याहवेह की कृपादृष्टि मुझ पर बनी रही, तो वह मुझे लौटा लाएंगे तब मैं इस संदूक और उनके निवास का दर्शन कर सकूंगा. 26मगर यदि याहवेह यह कहें, ‘तुममें मेरी कोई भी खुशी नहीं,’ तो मैं यही हूं कि वह मेरे साथ वहीं करे, जो उन्हें उचित जान पड़े.”

27तब राजा ने पुरोहित सादोक से कहा, “सुनिए, आप शांतिपूर्वक नगर लौट जाइए, अपने साथ अपने पुत्र अहीमाज़ को और अबीयाथर के पुत्र योनातन को ले जाइए. 28यह ध्यान में रहे: तुमसे सूचना प्राप्‍त होने तक मैं वन में ठहरूंगा.” 29अबीयाथर परमेश्वर का संदूक लेकर येरूशलेम लौट गए, और वे वहीं ठहरे रहे.

30दावीद ज़ैतून पर्वत की चढ़ाई चढ़ते चले गए वह चलते हुए रोते जा रहे थे. उनका सिर तो ढका हुआ था मगर पांव नंगे. उनके साथ चल रहे हर एक व्यक्ति ने भी अपना अपना सिर ढांक लिया था और वे भी रोते हुए चल रहे थे. 31इस अवसर पर किसी ने दावीद को यह सूचना दी. “अहीतोफ़ेल भी अबशालोम के षड़्यंत्रकारियों में शामिल है.” यह सुन दावीद ने प्रार्थना की, “याहवेह, आपसे मेरी प्रार्थना है, अहीतोफ़ेल की सलाह को मूर्खता में बदल दीजिए.”

32जब दावीद पर्वत की चोटी पर पहुंच रहे थे, जिस स्थान पर परमेश्वर की आराधना की जाती है, अर्की हुशाई उनसे भेंटकरने आ गया. उसका बाहरी वस्त्र फटे हुए थे और सिर पर धूल पड़ी हुई थी. 33दावीद ने उससे कहा, “सुनो, यदि तुम मेरे साथ चलोगे तो मेरे लिए बोझ बन जाओगे. 34मगर यदि तुम लौटकर नगर चले जाओ और अबशालोम से कहो, ‘महाराज, मैं अब आपका सेवक हूं; ठीक जिस प्रकार पहले आपके पिता का सेवक था; अब आपका सेवक रहूं,’ तब तुम वहां मेरे पक्ष में अहीतोफ़ेल की युक्ति को विफल कर सकोगे. 35तुम्हारे साथ के पुरोहित सादोक और अबीयाथर भी तो वहीं हैं. राजमहल से तुम्हें जो कुछ मालूम होता है, तुम वह पुरोहित सादोक और अबीयाथर को सूचित कर सकते हो. 36याद है न, उनके दो पुत्र वहां उनके साथ हैं—अहीमाज़, सादोक का पुत्र और योनातन, अबीयाथर का पुत्र. तुम्हें वहां जो कुछ मालूम होता है, तुम इनके द्वारा भेज सकते हो.”

37तब दावीद के मित्र हुशाई नगर में आ गए. अबशालोम भी इस समय येरूशलेम आ चुका था.

New Russian Translation

2-я книга Царств 15:1-37

Заговор Авессалома

1После этого Авессалом завел себе колесницу, лошадей и свиту из пятидесяти человек, чтобы бежали перед ним. 2Он вставал рано утром и становился у обочины дороги, которая вела к городским воротам. Всякий раз, когда кто-нибудь шел с жалобой на суд к царю, Авессалом подзывал его и спрашивал:

— Из какого ты города?

Тот отвечал:

— Твой слуга из такого-то израильского рода.

3И Авессалом говорил ему:

— Да, закон на твоей стороне, но у царя тебя выслушать некому.

4Затем Авессалом добавлял:

— Если бы только меня назначили судьей страны! Тогда всякий, у кого есть жалоба или тяжба, мог бы приходить ко мне, и я бы разбирал его дело по справедливости.

5И всякий раз, когда кто-нибудь подходил, чтобы поклониться ему, Авессалом протягивал руку, обнимал его и целовал. 6Так Авессалом вел себя со всеми израильтянами, которые приходили к царю в поисках справедливости; так он вкрадывался в сердца всех израильтян.

7В конце четвертого15:7 Так в некот. древн. переводах; в нормативном евр. тексте: сорокового. года Авессалом сказал царю:

— Позволь мне отправиться в Хеврон и исполнить клятву, которую я дал Господу. 8Когда твой слуга жил в Гешуре в Араме, я дал такую клятву: «Если Господь возвратит меня в Иерусалим, я поклонюсь Господу в Хевроне15:8 Так в некот. рукописях одного из древн. переводов; в нормативном евр. тексте отсутствуют слова: в Хевроне.».

9Царь сказал ему:

— Иди с миром.

И тот отправился в Хеврон.

10Авессалом разослал тайных вестников по всем родам Израиля, чтобы сказать:

— Как только вы услышите звук рогов, говорите: «Авессалом воцарился в Хевроне».

11Вместе с Авессаломом из Иерусалима пошли двести человек. Они шли, чистосердечно приняв приглашение, и ничего не знали об этом деле. 12Принося жертвы, Авессалом послал за гилонитянином Ахитофелом, советником Давида, в его город Гило. Так заговор набирал силу, а сторонников Авессалома становилось всё больше и больше.

Бегство Давида

13К Давиду пришел вестник и сказал ему:

— Сердца израильтян на стороне Авессалома.

14Давид сказал всем своим приближенным, которые были с ним в Иерусалиме:

— Собирайтесь! Нам нужно бежать, иначе никто из нас не спасется от Авессалома. Спешите, чтобы нам уйти, иначе он быстро настигнет нас, обрушит на нас беду и предаст город мечу.

15Приближенные царя ответили ему:

— Твои слуги готовы исполнить всё, что ни решит наш господин, царь.

16И царь тронулся в путь, сопровождаемый всем своим домом, но оставил десять наложниц, чтобы они присматривали за дворцом. 17Царь тронулся в путь, сопровождаемый всем народом, и, пройдя некоторое расстояние, они остановились. 18Все его люди шли за ним вместе со всеми керетитами и пелетитами, а все шестьсот гатян, которые сопровождали его от Гата, шли перед царем.

19Царь сказал гатянину Иттаю:

— Зачем тебе идти с нами? Вернись и оставайся с царем Авессаломом. Ты чужеземец, изгнанник из родной земли. 20Ты пришел лишь вчера. А сегодня, когда я сам не знаю, куда идти, я заставлю тебя скитаться с нами? Ступай обратно и возьми с собой своих земляков. И пусть будут с тобой милость и верность.

21Но Иттай ответил царю:

— Верно, как и то, что Господь жив и жив мой господин, царь — где бы ни был господин мой царь, жизнь ли то будет или смерть, там будет и твой слуга.

22Давид сказал Иттаю:

— Тогда ступай, иди вперед.

И гатянин Иттай пошел вперед со всеми своими людьми и всеми детьми, которые были с ним.

23Когда люди царя шли, вся страна громко плакала. Царь пересек долину Кедрон, и весь народ двинулся к пустыне.

24Там же был и Цадок, и левиты, сопровождавшие его и несущие ковчег Божьего завета. Они поставили Божий ковчег, и Авиатар приносил жертвы,15:24 Или: и (в это время) Авиатар подошел. пока весь народ не вышел из города.

25Царь сказал Цадоку:

— Верни Божий ковчег в город. Если я найду милость в глазах Господа, Он возвратит меня и вновь даст мне увидеть его и Свое жилище. 26Но если Он скажет: «Ты Мне неугоден», то я готов; пусть Он поступит со мной, как пожелает.

27Еще царь сказал священнику Цадоку:

— Разве ты не провидец?15:27 Или: «Ты видишь?» Вернись в город с миром вместе со своим сыном Ахимаацем и сыном Авиатара, Ионафаном. Ты и Авиатар возьмите с собой обоих ваших сыновей. 28Я буду ждать у бродов в пустыне, пока от вас ко мне не придут вести.

29Цадок и Авиатар вернули Божий ковчег в Иерусалим и остались там.

30А Давид пошел вверх по Оливковой горе, плача на ходу; он шел босым, и голова его была покрыта. Все люди, которые были с ним, также покрыли свои головы и, поднимаясь на гору, плакали. 31Давиду сообщили: «Ахитофел среди заговорщиков с Авессаломом», и Давид помолился: «Господи, сделай совет Ахитофела неразумным».

32Когда Давид добрался до вершины, где поклонялись Богу, аркитянин Хусий вышел ему навстречу; его одежда была разорвана и на голове у него была пыль. 33Давид сказал ему:

— Если ты пойдешь со мной, то будешь мне в тягость. 34Но если ты вернешься в город и скажешь Авессалому: «Я буду твоим слугой, царь. Прежде я был слугой твоего отца, но теперь я буду твоим слугой», то сможешь помочь мне, расстроив совет Ахитофела. 35С тобою там будут священники Цадок и Авиатар. Передавай им всё, что услышишь в царском дворце. 36Двое их сыновей, сын Цадока Ахимаац и сын Авиатара Ионафан, находятся при них. Присылайте через них ко мне всё, что услышите.

37И друг Давида Хусий прибыл в Иерусалим, когда Авессалом входил в город.