2 राजा 24 – HCV & NRT

Hindi Contemporary Version

2 राजा 24:1-20

1यहोइयाकिम के शासनकाल में बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने देश पर हमला किया. फलस्वरूप उसे तीन साल तक नबूकदनेज्ज़र के अधीन रहना पड़ा. इसके बाद उसने नबूकदनेज्ज़र के विरुद्ध विद्रोह कर दिया. 2याहवेह ने उसके विरुद्ध कादी, अश्शूर, मोआबी और अम्मोनी लुटेरे दल भेज दिए, कि ये दल यहूदिया को नष्ट कर दें. यह याहवेह की उस भविष्यवाणी के अनुसार हुआ जो याहवेह ने अपने सेवकों, भविष्यवक्ताओं द्वारा की थी. 3यह तय था कि यहूदिया पर यह सब याहवेह के आदेश पर ही हुआ, कि वह उन्हें अपनी दृष्टि से दूर कर दें; मनश्शेह के पापों के कारण, उसके द्वारा किए गए कामों के अनुसार. 4साथ ही उसके द्वारा बहाए गए निर्दोषों के लहू के कारण; क्योंकि मनश्शेह ने येरूशलेम को निर्दोषों के लहू से भर दिया था, जिसे याहवेह ने क्षमा नहीं किया.

5यहोइयाकिम द्वारा किए गए अन्य कामों और उसकी उपलब्धियों का ब्यौरा यहूदिया के राजाओं की इतिहास की पुस्तक में दिया गया है. 6तब यहोइयाकिम हमेशा के लिए अपने पूर्वजों में जा मिला. उसके स्थान पर उसके पुत्र यहोइयाखिन ने शासन शुरू किया.

7मिस्र देश का राजा फिर कभी अपने देश से बाहर नहीं आया, क्योंकि बाबेल के राजा ने मिस्र देश के नाले से लेकर फरात नदी तक, मिस्र देश के राजा की सारी संपत्ति छीन ली थी.

यहूदिया पर यहोइयाखिन का शासन

8यहोइयाखिन ने जब शासन करना शुरू किया तब उसकी उम्र अठारह साल थी. येरूशलेम में उसने तीन महीने तक शासन किया. उसकी माता का नाम नेहुष्ता था. वह येरूशलेमवासी एल-नाथान की पुत्री थी. 9उसने अपने पूर्वजों के समान वही सब किया, जो याहवेह की दृष्टि में गलत है.

10उसके शासनकाल में बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र के सेना के अधिकारियों ने येरूशलेम आकर उसे घेराबंदी कर लिया. 11जब उसके सेना के अधिकारी नगर को घेरे हुए ही थे, तब बाबेल का राजा नबूकदनेज्ज़र स्वयं नगर को आया. 12यहूदिया के राजा यहोइयाखिन ने बाबेल के राजा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया; स्वयं उसने, उसकी माता ने, उसके सेवकों ने, उसके सेना अधिकारियों ने, और उसके राजघराने के सेवकों ने.

यह उसके शासनकाल का आठवां साल था, जब बाबेल के राजा ने उसे बंदी बनाया. 13वहां से उसने याहवेह के मंदिर और राजघराने के सारे खजानों को निकालकर अपने साथ ले गया. उसने इस्राएल के राजा शलोमोन द्वारा याहवेह के मंदिर के लिए याहवेह के आदेश के अनुसार ढाले गए सारे सोने के बर्तनों को तोड़ डाला. यह सब याहवेह की भविष्यवाणी के अनुसार ही हुआ. 14वह अपने साथ सारे येरूशलेम, सारे अधिकारियों, सारे वीर योद्धाओं, सारे शिल्पियों और धातु शिल्पियों को अपने साथ बंधुआई में ले गया—कुल दस हज़ार बंदियों को. वहां कोई भी बचा न रह गया; सिवाय देश के कंगाल नागरिकों के.

15वह यहोइयाखिन को अपने साथ बंधुआई में बाबेल ले गया; उसके अलावा राजमाता, राजा की पत्नियों, उसके अधिकारियों और देश के बड़े-बड़े लोगों को भी वह येरूशलेम से बंधुआई में बाबेल ले गया. 16सभी सात हज़ार वीर योद्धा, एक हज़ार शिल्पी और धातु शिल्पी, जो सभी युद्ध के लिए सक्षम थे. जिन्हें बाबेल का राजा बंधुआई में बाबेल ले आया. 17बाबेल के राजा ने यहोइयाखिन के चाचा मत्तनियाह को उसके स्थान पर राजा ठहरा दिया और उसका नाम बदलकर सीदकियाहू रख दिया.

यहूदिया पर सीदकियाहू का शासन

18जब सीदकियाहू ने शासन शुरू किया उसकी उम्र इक्कीस साल थी. येरूशलेम में उसने ग्यारह साल शासन किया. उसकी माता का नाम हामुतल था. वह लिबनाहवासी येरेमियाह की पुत्री थी. 19उसने वह किया, जो याहवेह की दृष्टि में बुरा था—वही सब, जो यहोइयाकिम ने किया था. 20वस्तुतः येरूशलेम और यहूदिया ने याहवेह को इस सीमा तक क्रोधित कर दिया था, कि याहवेह ने उन्हें अपनी नज़रों से ही दूर कर दिया.

येरूशलेम का पतन

सीदकियाहू ने बाबेल के राजा के विरुद्ध विद्रोह कर दिया.

New Russian Translation

4-я книга Царств 24:1-20

1В царствование Иоакима на страну напал царь Вавилона Навуходоносор24:1 Навуходоносор II, самый великий царь Нововавилонской империи, правил в 605–562 гг. до н. э., и Иоаким стал подвластным ему на три года, но потом передумал и восстал против Навуходоносора. 2Господь насылал на него разбойников из Халдеи24:2 В знач.: «из Вавилона»; евр. касди́м; так же в остальных местах книги., Арама, Моава и Аммона. Он посылал их губить Иудею, по слову Господа, сказанному Его слугами пророками. 3Конечно, всё это произошло с Иудеей по воле Господа, чтобы удалить их от Него из-за грехов Манассии и всего, что тот сделал, 4в том числе и за невинную кровь. Ведь он наполнил Иерусалим невинной кровью, и Господь не желал прощать.

5Прочие события правления Иоакима и всего, что он сделал, то разве не записаны они в «Книге летописей царей Иудеи»? 6Иоаким упокоился со своими предками. И царем вместо него стал его сын Иехония.

7Царь Египта не выходил больше из своей страны, потому что царь Вавилона захватил все его земли от потока Египта до реки Евфрат.

Пленение Иехонии — царь Иудеи

(2 Пар. 36:9–10)

8Иехонии было восемнадцать лет, когда он стал царем, и правил он в Иерусалиме три месяца. Его мать звали Нехушта, она была дочерью Элнафана, родом из Иерусалима. 9Иехония делал зло в глазах Господа, во всем уподобляясь своему отцу.

10В то время военачальники Навуходоносора, царя Вавилона, двинулись на Иерусалим и осадили город. 11Сам Навуходоносор подошел к городу, когда его осаждали военачальники. 12Иехония, царь Иудеи, вместе с матерью, приближенными, полководцами и придворными сдался ему.

На восьмом году своего правления царь Вавилона взял Иехонию в плен. 13Как и говорил Господь, Навуходоносор забрал все сокровища из дома Господа и из царского дворца и порубил на куски все золотые предметы, которые сделал для дома Господа царь Израиля Соломон. 14Он увел в плен весь Иерусалим: всех полководцев и воинов, всех ремесленников и кузнецов — десять тысяч человек общим счетом. Оставлен был лишь бедный люд страны.

15Навуходоносор увел Иехонию пленным в Вавилон. Он увел из Иерусалима в Вавилон мать царя, его жен, его евнухов и знатных людей страны. 16Еще царь Вавилона привел пленниками в Вавилон всё войско из семи тысяч воинов, сильных и готовых к бою, и тысячи ремесленников и кузнецов. 17Он сделал Маттанию, дядю Иехонии, царем вместо него и переменил его имя на Цедекию.

Цедекия — царь Иудеи

(2 Пар. 36:11–14; Иер. 52:1–3)

18Цедекии был двадцать один год, когда он стал царем, и правил он в Иерусалиме одиннадцать лет. Его мать звали Хамуталь, она была дочерью Иеремии из Ливны. 19Цедекия делал зло в глазах Господа, во всем уподобляясь Иоакиму. 20Иерусалим и Иудея так разгневали Господа, что Он прогнал их от Себя.

Цедекия восстал против царя Вавилона.