2 कोरिंथ 10 – HCV & NRT

Hindi Contemporary Version

2 कोरिंथ 10:1-18

पौलॉस की विनती

1मैं पौलॉस, जो तुम्हारे बीच उपस्थित होने पर तो दीन किंतु तुमसे दूर होने पर निडर हो जाता हूं, स्वयं मसीह की उदारता तथा कोमलता में तुमसे व्यक्तिगत विनती कर रहा हूं. 2मेरी विनती यह है: जब मैं वहां आऊं तो मुझे उनके प्रति, जो यह सोचते हैं कि हमारी जीवनशैली सांसारिक है, वह कठोरता दिखानी न पड़े जिसकी मुझसे आशा की जाती है. 3हालांकि हम संसार में रहते हैं मगर हम युद्ध वैसे नहीं करते जैसे यह संसार करता है. 4हमारे युद्ध के अस्त्र-शस्त्र सांसारिक नहीं हैं—ये परमेश्वर के सामर्थ्य में गढ़ों को ढाह देते हैं. 5इसके द्वारा हम उस हर एक विरोध को, उस हर एक गर्व करनेवाले को, जो परमेश्वर के ज्ञान के विरुद्ध सिर उठाता है, गिरा देते हैं और हर एक धारणा को मसीह का आज्ञाकारी बंदी बना देते हैं. 6तुम्हारी आज्ञाकारिता और सच्चाई की भरपूरी साबित हो जाने पर हम सभी आज्ञा न माननेवालों को दंड देने के लिए तैयार हैं.

7तुम सिर्फ जो सामने है, उसके बाहरी रूप को देखते हो. यदि किसी को अपने विषय में यह निश्चय है कि वह मसीह का है तो वह इस पर दोबारा विचार करे कि जैसे वह मसीह का है, वैसे ही हम भी मसीह के हैं. 8यदि मैं उस अधिकार का कुछ अधिक ही गर्व करता हूं, जो प्रभु ने मुझे तुम्हारे निर्माण के लिए सौंपा है, न कि तुम्हारे विनाश के लिए, तो उसमें मुझे कोई लज्जा नहीं. 9मैं नहीं चाहता कि तुम्हें यह अहसास हो कि मैं तुम्हें डराने के उद्देश्य से यह पत्र लिख रहा हूं. 10मेरे विषय में कुछ का कहना है, “उसके पत्र महत्वपूर्ण और प्रभावशाली तो होते हैं किंतु उसका व्यक्तित्व कमजोर है तथा बातें करना प्रभावित नहीं करता.” 11ये लोग याद रखें कि तुम्हारे साथ न होने की स्थिति में हम अपने पत्रों की अभिव्यक्ति में जो कुछ होते हैं, वही हम तुम्हारे साथ होने पर अपने स्वभाव में भी होते हैं.

12हम उनके साथ अपनी गिनती या तुलना करने का साहस नहीं करते, जो अपनी ही प्रशंसा करने में लीन हैं. वे अपने ही मापदंडों के अनुसार अपने आपको मापते हैं तथा अपनी तुलना वे स्वयं से ही करते हैं. एकदम मूर्ख हैं वे! 13हम अपनी मर्यादा के बाहर गर्व नहीं करेंगे. हम परमेश्वर द्वारा निर्धारित मर्यादा में ही सीमित रहेंगे. तुम भी इसी सीमा में सीमित हो. 14अगर हमने गर्व किया तो भी हम अपनी सीमा का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं, जैसा कि यदि हम तुम तक नहीं पहुंच पाते तो हो जाता. पर तुम तक मसीह येशु का सुसमाचार लेकर हम तुम्हारे पास सबसे पहले पहुंचे हैं. 15अन्यों द्वारा किए परिश्रम का श्रेय लेकर भी हम इस आशा में सीमा पार नहीं करते कि जैसे जैसे तुम्हारा विश्वास गहरा होता जाता है, तुम्हारे बीच अपनी ही सीमा में हमारा कार्यक्षेत्र और गतिविधियां फैलती जाएं 16और हम तुम्हारी सीमाओं से परे दूर-दूर क्षेत्रों में भी ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार करें. हम नहीं चाहते कि हम किसी अन्य क्षेत्र में अन्य व्यक्ति द्वारा पहले ही किए जा चुके काम का गर्व करें. 17जो गर्व करता है, वह परमेश्वर में गर्व करे.10:17 येरे 9:24 18ग्रहण वह नहीं किया जाता, जो अपनी तारीफ़ स्वयं करता है परंतु वह है, जिसकी तारीफ़ प्रभु करते हैं.

New Russian Translation

2-е посл. коринфянам 10:1-18

Павел говорит в защиту своего служения

1Я, Павел, который всегда так робок, когда нахожусь у вас, и так смел вдали от вас, обращаюсь сейчас к вам в кротости и смирении Христа. 2Прошу вас, не вынуждайте меня, когда я буду у вас, быть смелым и строгим по отношению к тем, кто считает, что мы совершаем служение из-за каких-то человеческих соображений. 3Хотя мы и живем в этом мире, мы не воюем так, как этот мир воюет.10:3 Букв.: мы не воюем по плоти. 4Мы сражаемся не обычным10:4 Букв.: не плотским. оружием, но оружием Бога, которое способно разрушить самые неприступные духовные твердыни. Мы опровергаем доводы 5и опрокидываем все надменно воздвигаемые препятствия против познания Бога. Мы берем в плен каждую мысль, чтобы сделать ее послушной Христу. 6Мы готовы наказать всякое непослушание, как только ваше послушание станет совершенным.

7Вы смотрите на вещи поверхностно10:7 Или: «Так смотрите же на то, что и так лежит на поверхности».. И тот, кто гордится своими особыми взаимоотношениями с Христом, тот должен знать, что и мы принадлежим Христу так же, как и он. 8Даже если бы я стал еще больше хвалиться той властью, которую Господь дал нам для созидания, а не для разрушения, мне не пришлось бы стыдиться. 9Пусть никто не думает, будто я только хочу запугать вас своими посланиями. 10Некоторые говорят, что в посланиях-то я строг и силен, но когда я присутствую лично, то я слаб, а мои слова слишком незначительны. 11Пусть те, кто так говорит, знают, что каковы мы в посланиях, таковы и на деле, когда мы находимся среди вас.

12Мы не хотим уподобляться тем из вас, кто сам возвышает себя, или сравнивать себя с ними. Они поступают глупо, сравнивая и соизмеряя себя с самими же собой. 13А мы не будем преувеличивать собственную значимость, но будем отстаивать свои права в тех пределах, что даны нам Богом, а сюда входит и наша работа среди вас. 14Ведь мы не выходим за эти пределы, как если бы мы не приходили к вам, но мы на самом деле были первыми, кто принес вам Радостную Весть о Христе. 15Мы не хвалимся чужими трудами вне своих пределов. Мы надеемся, что ваша вера будет расти, а вместе с тем будут расширяться и пределы нашей деятельности у вас. 16И тогда мы сможем идти дальше и там возвещать Радостную Весть, а не хвалиться тем, что сделано другими в их собственных пределах. 17«Тот, кто хвалится, пусть хвалится Господом».10:17 Иер. 9:24. 18Ведь не тот достоин одобрения, кто сам себя хвалит, а тот, кого хвалит Господь.