1 शमुएल 9 – HCV & NSP

Hindi Contemporary Version

1 शमुएल 9:1-27

शाऊल शमुएल से मिलता है

1बिन्यामिन गोत्र से कीश नामक एक व्यक्ति था. उसके पिता का नाम था अबीएल, जो ज़ीरोर का पुत्र था. ज़ीरोर बीकोराथ का, बीकोराथ अपियाह का पुत्र था, जो बिन्यामिन के वंशज थे. कीश एक प्रतिष्ठित व्यक्ति था. 2उनको शाऊल नामक एक पुत्र था; एक सुंदर युवा! सारे इस्राएल में उनसे अधिक सुंदर कोई भी न था. वह डीलडौल में सभी इस्राएली युवाओं से बढ़कर था सभी उसके कंधों तक ही पहुंचते थे.

3शाऊल का पिता कीश के गधे एक दिन खो गए. तब कीश ने अपने पुत्र शाऊल से कहा, “उठो अपने साथ एक सेवक को लेकर जाओ और गधों को खोज कर लाओ.” 4शाऊल खोजते-खोजते एफ्राईम के पर्वतीय क्षेत्र के पार निकल गए. उन्होंने शालीशा प्रदेश में भी उन्हें खोजा मगर वे उन्हें वहां भी न मिले. तब वे खोजते हुए शालीम देश भी पार कर गए; मगर गधे वहां भी न थे. तब उन्होंने बिन्यामिन देश में उनकी खोज की, मगर गधे वहां भी न थे.

5जब वे इन्हें खोजते हुए सूफ़ देश पहुंचे, शाऊल ने अपने साथ के सेवक से कहा, “अब ऐसा करें कि हम घर लौट चलें, ऐसा न हो कि मेरे पिता गधों की चिंता करना छोड़ हमारे विषय में चिंतित होने लगें.”

6मगर उनके सेवक ने उन्हें यह सूचना दी, “सुनिए, इस नगर में परमेश्वर के एक जन रहते हैं; वह बहुत ही प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं. वह जो कुछ कह देते हैं, होकर ही रहता है. आइए हम उनके पास चलें. संभव है कि वह हमें मार्गदर्शन दें, कि यहां से हमारा कहां जाना सही होगा.”

7शाऊल ने अपने सेवक को उत्तर दिया, “ठीक है; मगर हम उन्हें भेंट स्वरूप क्या देंगे? हमारे झोले में अब रोटी शेष नहीं रही! परमेश्वर के इस जन को हम भेंट में क्या देंगे?”

8सेवक ने शाऊल को उत्तर दिया, “ऐसा है, मेरे पास इस समय एक चौथाई शकेल9:8 एक चौथाई शकेल लगभग तीन ग्राम चांदी है. यह मैं परमेश्वर के जन को दे दूंगा, कि वह हमें बताएं हमारा कहां जाना उचित होगा.” 9(उन दिनों में इस्राएल में रीति यह थी कि जब कभी किसी को किसी विषय में परमेश्वर की इच्छा मालूम करने की आवश्यकता होती थी, वह कहा करता था, “चलो, दर्शी से पूछताछ करें,” क्योंकि आज जिन्हें हम भविष्यद्वक्ता कहते हैं. उन्हें उस समय लोग दर्शी कहकर ही पुकारते थे.)

10तब शाऊल ने कहा, “उत्तम सुझाव है यह! चलो, वहीं चलें.” तब वे उस नगर को चले गए जहां परमेश्वर के जन रहते थे.

11जब वे नगर के ढाल पर चढ़ रहे थे, उन्हें जल भरते जा रही कुछ युवतियां मिलीं. उन्होंने उनसे पूछा, “क्या दर्शी आज यहां मिलेंगे?”

12उन्होंने उत्तर दिया, “जी हां, सीधे चलते जाइए; मगर देर न कीजिए. वह आज ही यहां आए हैं, और लोग पर्वत शिखर की वेदी पर बलि चढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं. 13जैसे ही आप नगर में प्रवेश करें, उसके पूर्व कि वह पवर्त शिखर पर भोजन के लिए जाए, आप उनसे मिल सकेंगे. जब तक वह वहां न पहुंचे, लोग भोजन शुरू न करेंगे, क्योंकि बलि पर आशीर्वचन दर्शी ही को कहना होता है. अब शीघ्र जाइए. यही उनके मिलने का सर्वोत्तम मौका है.”

14तब वे नगर में चले गए. जब वे नगर के केंद्र की ओर बढ़ रहे थे, शमुएल उन्हीं की दिशा में आगे बढ़ रहे थे, कि वह पर्वत शिखर पर जाएं.

15शाऊल के यहां पहुंचने के एक दिन पूर्व याहवेह ने शमुएल को यह संकेत दे दिया था: 16“कल इसी समय में बिन्यामिन प्रदेश से तुमसे भेंटकरने एक युवक को भेजूंगा. तुम उसे ही इस्राएल के प्रधान के पद के लिए अभिषिक्त कर देना. वही होगा, जो मेरी प्रजा को फिलिस्तीनियों के अत्याचारों से छुड़ाने वाला. मैंने अपनी प्रजा पर कृपादृष्टि की है. मैंने उनकी दोहाई सुन ली है.”

17जैसे ही शमुएल की दृष्टि शाऊल पर पड़ी, याहवेह ने उनसे कहा, “यही है वह व्यक्ति जिसके विषय में मैंने तुम्हें संकेत दिया था; यही मेरी प्रजा का शासक होगा.”

18शाऊल द्वार के पास, शमुएल के निकट आया. शाऊल ने शमुएल से पूछा, “कृपया बताये दर्शी का घर कहां है?”

19शमुएल ने शाऊल को उत्तर दिया, “दर्शी मैं ही हूं. मेरे आगे-आगे जाकर पर्वत शिखर पर पहुंचो. आज तुम्हें मेरे साथ भोजन करना है, प्रातःकाल ही मैं तुम्हें विदा कर दूंगा. तुम्हारे मन में उठ रहे सभी प्रश्नों का उत्तर भी तुम्हें प्राप्‍त हो जाएगा. 20गधों की चिंता छोड़ दो, जो तीन दिन पूर्व खो गए थे—वे मिल गए हैं. सारे इस्राएल राष्ट्र में जो कुछ हो सकता है, वह किसके लिए है? क्या तुम्हारे तथा तुम्हारे सारा परिवार ही के लिए नहीं?”

21शाऊल ने उन्हें उत्तर दिया, “मगर मैं तो इस्राएल के सबसे छोटे गोत्र बिन्यामिन से हूं, और इसके अलावा मेरा परिवार तो बिन्यामिन गोत्र में सबसे छोटा है. तब आप मुझसे यह सब कैसे कह रहे हैं?”

22इसी समय शमुएल शाऊल और उनके सेवक को एक विशाल कक्ष में ले गए, जहां लगभग तीस अतिथि उपस्थित थे. यहां शमुएल ने शाऊल को उन सबसे अधिक सम्माननीय स्थान पर बैठा दिया. 23और फिर शमुएल ने रसोइए को आदेश दिया, “व्यंजन का वह विशेष अंश, जिसे मैंने तुम्हें अलग रखने का आदेश दिया था, यहां ले आओ.”

24तब रसोइए ने व्यंजन में से अलग किया हुआ सर्वोत्तम अंश शाऊल को परोस दिया. तब शमुएल ने कहा, “यही है वह अंश, जो तुम्हारे लिए अलग रखा गया था, जो अब तुम्हें परोस दिया गया है. यह तुम्हारा ही भोजन है, जो इस विशेष मौके पर तुम्हारे ही लिए रखा गया है, कि तुम उसे इन विशेष अतिथियों के साथ खाओ.” तब उस दिन शाऊल ने शमुएल के साथ भोजन किया.

25जब वे पर्वत शिखर परिसर से उतरकर नगर में आए, शाऊल के लिए उस आवास की छत पर बिछौना लगाया गया, जहां वह सो गए.9:25 कुछ मूल पाण्डुलिपियों में उन्होंने वहां उसके साथ बात की 26प्रातःकाल शमुएल ने छत पर सोए हुए शाऊल को यह कहते हुए जगाया, “उठो, मुझे तुम्हें विदा करना है.” तब शाऊल जाग गए, बाद में वह शमुएल के साथ बाहर चले गए. 27जब वे नगर की बाहरी सीमा पर पहुंचे, शमुएल ने शाऊल से कहा, “अपने सेवक से कहो, कि वह आगे बढ़ता जाए.” सेवक ने वैसा ही किया. शमुएल ने शाऊल से और कहा, “मगर तुम स्वयं यहीं ठहरे रहना कि मैं तुम पर परमेश्वर द्वारा दिया गया संदेश प्रकाशित कर सकूं.”

New Serbian Translation

1. Књига Самуилова 9:1-27

Бог изабира Саула за цара

1Био неки имућан човек, из Венијаминовог племена, који се звао Кис. Он је био син Авилов, син Сероров, син Вехоратов, син Афијин. 2Кис је имао младог и доброг сина по имену Саул. У целом Израиљу није му било равна; за главу је био виши од свакога у народу.

3Једном су се Кису, Сауловом оцу, изгубиле магарице. Кис рече своме сину Саулу: „Хајде узми једног момка, па иди да тражиш магарице.“ 4Саул је прошао Јефремовом гором и земљом салиском, али их нису нашли. Прошли су и земљом салимском, али их тамо није било. Затим су прошли земљом Венијаминовом, али их нису нашли.

5Када су дошли у земљу Суф, Саул рече своме слузи који је био са њим: „Хајде да се вратимо; иначе ће мој отац престати да брине због магарица и почети да брине због нас.“

6Слуга му одговори: „Ево, овде у овом граду живи човек Божији, кога веома поштују; све што каже, то се оствари. Пођимо тамо; можда ће нам рећи којим путем да кренемо.“

7Саул рече своме слузи: „Ако и пођемо, шта да понесемо човеку? Хлеба нам је нестало у врећама, а немамо ни дара да понесемо човеку Божијем. Шта имамо?“

8Слуга опет одговори Саулу: „Ево, имам при себи четврт шекела сребра9,8 Око 3 gr.. Даћу то човеку Божијем, да нам каже којим путем да кренемо.“ 9Некада би у Израиљу овако говорио онај који би ишао да пита Бога: „Хајдемо к видеоцу!“, јер данашњи пророк се некада звао виделац.

10Саул рече своме слузи: „Добро кажеш. Хајдемо!“ Тако су отишли у град где је живео човек Божији.

11Док су се пењали уз брдо према граду, наишли су на неке девојке које су излазиле да извуку воду. Питали су их: „Да ли је овде виделац?“

12„Јесте, ево ту је пред вама – одговорише им – пожурите сад, јер баш данас је дошао у град да на узвишици принесе жртву за народ. 13Чим уђете у град наћи ћете га пре него што оде на узвишицу да једе. Народ, наиме, неће јести, док он не дође, јер он прво мора да благослови жртву. Након тога ће званице јести. Идите сад, јер ћете га још данас наћи.“

14Тако су отишли до града. Док су улазили у град угледали су Самуила како им иде у сусрет на путу према узвишици.

15А дан пре него што је Саул дошао, Господ је објавио Самуилу, рекавши: 16„Сутра, у ово време, послаћу ти човека из земље Венијаминове. Помажи га за владара над мојим народом, Израиљем. Он ће избавити мој народ од Филистејаца, јер сам погледао на мој народ; њихов је вапај дошао до мене.“

17Кад је Самуило видео Саула, Господ му рече: „То је човек за кога сам ти рекао да ће владати мојим народом.“

18Саул приступи Самуилу унутар градских врата и рече му: „Реци ми, молим те, где је видеочева кућа?“

19Самуило одговори Саулу: „Ја сам виделац. Идите преда мном на узвишицу. Данас ћете јести са мном, а ујутро ћу те испратити и рећи ти све што ти је на уму. 20А што се тиче магарица које су ти се изгубиле пре три дана, не брини се, јер су пронађене. А за ким сав Израиљ чезне, ако не за тобом и за свим твојим очинским домом?“

21Саул одговори: „Нисам ли ја Венијаминовац, из најмањег Израиљевог племена? Није ли моја породица најнезнатнија од свих породица Венијаминовог племена? Зашто ми говориш тако нешто?“

22Тада је Самуило повео Саула и његовог слугу, па их је довео у гозбену собу, где им је дао почасно место међу званицама. Тамо је било тридесетак људи. 23Самуило је рекао кувару: „Донеси онај део који сам ти дао; онај за који сам ти рекао: ’Стави га на страну.’“

24Кувар узе бут и што је било на њему, и постави пред Саула. Самуило рече: „Ево, што је остављено, то стави пред себе и једи, јер је остављено за тебе ради ове прилике. Зато сам – рече – позвао народ.“ Тако је Саул јео са Самуилом тог дана.

25Затим су се вратили с узвишице у град, а Самуило је разговарао са Саулом на крову. 26Кад су у освит зоре устали, Самуило позва Саула на крову: „Устани да те испратим.“ Саул устане, па обојица, он и Самуило, изађу напоље. 27Док су ходали према крају града, Самуило рече Саулу: „Реци момку да пође испред нас.“ Момак оде. „А ти стани на час да ти објавим реч Божију.“