1 राजा 11 – HCV & CARS

Hindi Contemporary Version

1 राजा 11:1-43

शलोमोन का पतन

1फ़रोह की पुत्री के अलावा शलोमोन को अनेक विदेशी स्त्रियों से प्रेम हो गया था: मोआबी, अम्मोनी, एदोमी, सीदोनी, और हित्ती स्त्रियों से. 2ये वे राष्ट्र थे, जिनके विषय में याहवेह ने इस्राएल को चेतावनी देते हुए कहा था, “तुम न तो उन जनताओं से कोई वैवाहिक संबंध रखना, और न उनका ही तुम्हारे साथ किसी प्रकार का संबंध हो, क्योंकि यह तय है कि वे तुम्हारा हृदय अपने देवताओं की ओर लगा ही लेंगे.” शलोमोन को इन स्त्रियों से गहरा प्रेम हो गया था. 3शलोमोन ने सात सौ राजकुमारियों से विवाह किया और उनकी तीन सौ उपपत्नियां थी! उनकी पत्नियों ने उनका हृदय परमेश्वर से दूर कर दिया. 4क्योंकि जब शलोमोन की उम्र ढलने लगी, उनकी पत्नियों ने उनका हृदय पराए देवताओं की ओर कर दिया; उनका हृदय याहवेह, उनके परमेश्वर के लिए पूरी तरह सच्चा नहीं रह गया, जैसे उनके पिता दावीद का था. 5शलोमोन ने सीदोनिवासियों की देवी अश्तोरेथ और अम्मोनियों के घृणित देवता मिलकाम11:5 मिलकाम दूसरा नाम मोलेख की आराधना करनी शुरू कर दी. 6यह करते हुए शलोमोन ने वह किया जो याहवेह की दृष्टि में गलत था. अब वह पूरी तरह याहवेह के मार्गों पर नहीं चल रहे थे, जैसा दावीद, उनके पिता ने किया था.

7शलोमोन ने येरूशलेम की पूर्वी पहाड़ी पर मोआब देश के घृणित देवता खेमोश और अम्मोनियों के घृणित देवता मोलेख के आदर में पूजा घर बनवाए. 8यही उन्होंने अपनी सभी विदेशी पत्नियों के लिए किया, जो इन पर अपने-अपने देवताओं के लिए बलि चढ़ाया करती और धूप जलाया करती थीं.

9इन कामों के कारण याहवेह शलोमोन से क्रोधित हो गए, क्योंकि उनका मन याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर से, जिन्होंने दो बार उन्हें दर्शन दिए थे, दूर हो गया था, 10जिन्होंने उन्हें यह आदेश दिया था कि वह पराए देवताओं के पीछे न चलें. मगर उन्होंने याहवेह के इस आदेश का पालन न किया. 11इसलिये याहवेह ने शलोमोन से कहा, “तुम्हारे इसी काम के कारण, और इसलिये कि तुमने मेरी वाचा और विधियों का पालन नहीं किया, जिनका मैंने तुम्हें आदेश दिया था, यह तय है कि मैं तुम्हारा राज्य तुमसे छीनकर तुम्हारे सेवक को दे दूंगा. 12फिर भी, तुम्हारे पिता दावीद के कारण मैं यह तुम्हारे जीवनकाल में नहीं करूंगा. बल्कि मैं यह तुम्हारे पुत्र के हाथ से छीन लूंगा. 13फिर भी मैं पूरा राज्य नहीं छीनूंगा. मैं एक गोत्र तुम्हारे पुत्र के लिए छोड़ दूंगा; मेरे सेवक दावीद और मेरे चुने गए नगर येरूशलेम के कारण.”

विरोधियों का उद्भव

14इसके बाद याहवेह ने शलोमोन के लिए एक शत्रु खड़ा किया; एदोमी हदद, जो एदोम राजा के वंश से था. 15जब दावीद एदोम देश में थे और सेनापति योआब मरे हुओं को मिट्टी देने वहां गए हुए थे, उन्होंने एदोम देश के हर एक पुरुष का वध कर दिया था. 16योआब और इस्राएल सेना वहां छः महीने तक ठहरी रही थी, जब तक एदोम के हर एक पुरुष की हत्या न कर दी गई. 17मगर हदद मिस्र देश को भाग चुका था. उसके साथ उसके पिता के एदोमी सेवक भी थे. उस समय हदद सिर्फ छोटा बालक ही था. 18उसने मिदियान देश से चलना शुरू किया और पारान नामक स्थान पर आ पहुंचा. वहां से कुछ व्यक्तियों को अपने साथ लेकर वे मिस्र देश में फ़रोह की शरण में पहुंच गया. फ़रोह ने उसे एक घर और ज़मीन का टुकड़ा देकर उसके लिए नियमित भोजन की व्यवस्था भी कर दी.

19हदद फ़रोह का प्रिय बन गया, यहां तक कि फ़रोह ने उसका विवाह अपनी पत्नी तहपनीस की बहन से कर दिया. 20उससे उसके एक पुत्र पैदा हुआ. उसका नाम गेनुबाथ रखा; फ़रोह के यहां रहते हुए ही इसने माता का दूध पीना छोड़ दिया था. गेनुबाथ राजमहल में फ़रोह के पुत्रों के साथ ही रहता था.

21मिस्र में रहते हुए ही जब हदद ने यह सुना कि दावीद अब नहीं रहे, और सेनापति योआब की भी मृत्यु हो गई है, हदद ने फ़रोह से विनती की, “मुझे आज्ञा दीजिए कि मैं अपने देश में जा रहूं.”

22मगर फ़रोह ने उससे कहा, “मेरे यहां ऐसी क्या कमी है कि तुम अपने देश को जाना चाह रहे हो?”

हदद ने उत्तर दिया, “कमी तो कुछ भी नहीं है, मगर फिर भी मुझे जाने दीजिए.”

23परमेश्वर ने शलोमोन के विरुद्ध एक और शत्रु खड़ा कर दिया: एलियादा का पुत्र रेज़ोन, जो ज़ोबाह के राजा हादेदेज़र अपने स्वामी से बचकर भागा था. 24दावीद द्वारा की गई हत्याओं के बाद उसने अपने साथ अनेक व्यक्ति जुटा लिए, और वह लूटमार करनेवाले झुण्ड़ का मुखिया बन गया. ये सब दमेशेक जाकर वहां बस गए. वहां इन लोगों ने उसे दमेशेक का राजा बना दिया. 25शलोमोन के पूरे जीवनकाल में वह इस्राएल का शत्रु ही बना रहा. हदद ने इस्राएल की हानि ही की थी. इसके अलावा रेज़ोन अराम का शासक को इस्राएल से घोर नफरत थी.

यरोबोअम का विद्रोह

26ज़ेरेदाह नगर से एक एफ्राईमवासी, नेबाथ के पुत्र यरोबोअम ने भी, जो शलोमोन का ही सेवक था, जिसकी माता का नाम ज़ेरुआह था, जो विधवा थी, राजा के विरुद्ध सिर उठाया.

27राजा के विरुद्ध उसके विद्रोह का कारण यह था: जब शलोमोन मिल्लो को बनवा रहा था और जब उनके पिता दावीद के नगर की शहरपनाह की मरम्मत की जा रही थी, 28राजा ने ध्यान दिया कि यरोबोअम शक्तिशाली जवान था, और राजा ने यह भी देखा कि वह मेहनती है, तो राजा ने उसे योसेफ़वंशी दासों का मुखिया बना दिया.

29जब यरोबोअम येरूशलेम से बाहर गया तो मार्ग में शीलो वासी भविष्यद्वक्ता अहीयाह से उसकी भेंट हो गई. अहीयाह ने नए कपड़े पहने हुए था. सिर्फ ये दोनों इस समय मैदान में खड़े हुए थे. 30अचानक ही अहीयाह ने अपने उस नए कपड़े को लिया, जिसे वह पहने हुए थे, और उसे फाड़ते हुए बारह भागों में बांट दिया. 31यरोबोअम से उन्होंने कहा, “अपने लिए इनमें से दस भाग उठा लो, क्योंकि याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने यह कहा है, ‘यह देख लेना कि मैं शलोमोन के हाथ से छीनकर तुम्हें दस गोत्रों का अधिकार दे दूंगा, 32मगर मेरे सेवक दावीद और येरूशलेम नगर के हित में, उसके लिए एक गोत्र दे दिया जाएगा, जिसे मैंने इस्राएल के सारे गोत्रों में से चुन लिया है, 33क्योंकि उसने मुझे भुलाकर सीदोनियों की देवी अश्तोरेथ की, मोआब के देवता खेमोश की और अम्मोनियों के देवता मिलकाम की पूजा करना शुरू कर दिया है. उसने मेरे नियमों का पालन करना छोड़ दिया है. उसने अपने पिता दावीद के समान वह नहीं किया, जो मेरी नज़रों में सही है, और न ही उसने मेरी विधियों और नियमों का पालन ही किया है.

34“ ‘यह सब होने पर भी मैं उससे सारा राज्य नहीं छीनूंगा, मैं अपने सेवक दावीद के कारण उसे आजीवन शासक बना रहने दूंगा, जो मेरा चुना हुआ था, जो मेरे आदेशों और नियमों का पालन करता रहा, 35मगर मैं यह राज्य उसके पुत्र से ज़रूर छीन लूंगा और ये दस गोत्र तुम्हें दे दूंगा. 36हां, उसके पुत्र को मैं एक गोत्र दे दूंगा, कि येरूशलेम में मेरे सामने मेरे सेवक दावीद का दीप हमेशा जलता रहे. येरूशलेम वह नगर है, जहां मैंने अपनी महिमा करना सही समझा है. 37मैं तुम्हें प्रतिष्ठित करूंगा, कि तुम अपनी इच्छा अनुसार शासन कर सकोगे. तुम इस्राएल देश के राजा बन जाओगे. 38और यदि तुम मेरे आदेश को सुनकर उनका पालन करोगे, मेरी आज्ञाओं को मानोगे, और वही सब करोगे जो मेरी नज़रों में सही है, जैसा मेरे सेवक दावीद ने मेरे नियमों और आदेशों का पालन करने में किया था, मैं तुम्हारे साथ रहूंगा और तुम्हारे वंश को स्थिर करूंगा, जैसा मैंने दावीद के साथ किया. तब मैं तुम्हें इस्राएल की प्रभुता सौंप दूंगा. 39ऐसा करके मैं दावीद के वंशजों को पीड़ित तो करूंगा, मगर यह पीड़ा हमेशा के लिए नहीं होगी.’ ”

40यह सुन शलोमोन ने यरोबोअम की हत्या करने की कोशिश की, मगर यरोबोअम मिस्र के राजा शिशाक की शरण में चला गया और शलोमोन की मृत्यु तक वहीं रहा.

शलोमोन की मृत्यु

41शलोमोन की बाकी उपलब्धि और उसके द्वारा किए गए सारे सुधारों का ब्योरा शलोमोन के काम नामक पुस्तक में लिखित है. 42सारे इस्राएल पर शलोमोन ने येरूशलेम से चालीस साल राज किया. 43शलोमोन अपने पूर्वजों के साथ हमेशा के लिए सो गए. उसका अंतिम संस्कार उसके पिता दावीद के नगर में किया गया. उसका स्थान पर उसका पुत्र रिहोबोयाम राजा बना.

Священное Писание

3 Царств 11:1-43

Сулейман отворачивается от Вечного

1Но, кроме дочери фараона, царь Сулейман полюбил ещё много других чужеземных женщин – моавитянок, аммонитянок, эдомитянок, сидонянок и хеттеянок. 2Они были из тех народов, о которых Вечный сказал исраильтянам: «Не роднитесь с ними браком, потому что они непременно обратят ваше сердце к своим богам». А Сулеймана тянуло к ним. 3У него было семьсот жён царского рода и триста наложниц, и жёны сбили его с истинного пути. 4Когда Сулейман состарился, жёны обратили его сердце к чужим богам, и оно перестало быть полностью преданным Вечному, его Богу, каким было сердце Давуда, его отца. 5Он пошёл за Астартой11:5 Астарта – богиня любви и плодородия, богиня-воительница., богиней сидонян, и Молохом11:5 Молох – аммонитский бог, в жертву которому приносились дети. По Закону за поклонение Молоху исраильтянам грозила смертная казнь (см. Лев. 18:21; 20:2-5)., омерзительным богом аммонитян.

6Сулейман делал зло в глазах Вечного, он не следовал за Вечным полностью, как Давуд, его отец. 7На холме, к востоку от Иерусалима, Сулейман построил капище Хемошу11:7 Хемош – божество, в жертвы которому приносились люди., омерзительному богу Моава, и Молоху, омерзительному богу аммонитян. 8То же самое он сделал для всех чужеземных жён, которые возжигали благовония и приносили жертвы своим богам.

9Вечный разгневался на Сулеймана, потому что его сердце отвернулось от Вечного, Бога Исраила, который дважды являлся ему. 10Несмотря на то что Он запретил Сулейману идти за чужими богами, Сулейман не выполнил повеления Вечного. 11И Вечный сказал Сулейману:

– Раз ты не сохранил Моего священного соглашения и Моих установлений, которые Я повелел тебе соблюдать, Я непременно отниму у тебя царство и отдам его одному из твоих подданных. 12Но ради Давуда, твоего отца, Я не сделаю этого при твоей жизни. Я вырву его из рук твоего сына. 13Но Я отниму у него не всё царство. Я оставлю ему один род ради Давуда, Моего раба, и ради Иерусалима, который Я избрал.

Враги Сулеймана

14И Вечный воздвиг Сулейману врага – эдомитянина Хадада из царской семьи Эдома. 15Прежде, когда Давуд был в Эдоме, начальник войска Иоав пришёл хоронить погибших и перебил в Эдоме всех мужчин. 16Иоав и все исраильтяне оставались там шесть месяцев, пока не истребили в Эдоме всех мужчин. 17Но Хадад, тогда ещё лишь ребёнок, бежал в Египет с некоторыми эдомскими вельможами, служившими его отцу. 18Они отправились в путь из Мадиана и пришли в пустыню Паран. Взяв с собой людей из Парана, они пришли в Египет, к фараону, царю Египта, который дал Хададу дом, пропитание и землю.

19Хадад был так угоден фараону, что тот дал ему в жёны сестру своей жены, царицы Тахпенесы. 20Сестра Тахпенесы родила ему сына Генувата, которого Тахпенеса вырастила в царском дворце. Генуват жил там вместе с детьми фараона.

21Будучи в Египте, Хадад услышал о том, что Давуд упокоился со своими предками и что начальник войска Иоав умер. Тогда Хадад сказал фараону:

– Отпусти меня в мою страну.

22– Чего тебе недостаёт у меня, что ты так хочешь вернуться в свою страну? – спросил фараон.

– Всего вдоволь, – ответил Хадад, – но всё-таки отпусти меня!

23Всевышний воздвиг Сулейману и другого врага – Резона, сына Элиады, который убежал от своего господина Ададезера, царя Цовы. 24После того как Давуд разбил войска Цовы, Резон собрал вокруг себя бунтовщиков и возглавил их. Они пришли в Дамаск, поселились там и сделали его царём Дамаска. 25Резон был врагом Исраила всё время, пока был жив Сулейман, умножая зло, чинимое Хададом. Он правил Сирией и презирал Исраил.

Пророчество Ахии о разделении царства

26Иеровоам, сын Невата, поднял мятеж против царя. Он был одним из приближённых Сулеймана, ефраимит из города Цереды, а матерью его была вдова по имени Церуа.

27Вот история о том, как он поднял мятеж против царя: Сулейман построил Милло и заделал брешь в стене Города Давуда, своего отца. 28А Иеровоам был очень способным, и когда Сулейман заметил, как хорошо этот молодой человек исполняет свою работу, он поставил его над всеми подневольными людьми из дома Юсуфа.

29В то время Иеровоаму случилось выйти из Иерусалима, и на пути его встретил пророк Ахия из города Шило, одетый в новую одежду. Они были в том поле лишь вдвоём, 30и Ахия, взявшись за новую одежду, что была на нём, разорвал её на двенадцать кусков.

31Затем он сказал Иеровоаму:

– Возьми десять кусков себе, потому что так говорит Вечный, Бог Исраила: «Вот Я вырываю царство из рук Сулеймана и отдаю тебе десять родов. 32Но ради Моего раба Давуда и города Иерусалима, который Я избрал среди всех родов Исраила, у него будет один род. 33Я сделаю это, потому что он оставил Меня и поклонялся Астарте, богине сидонян, Хемошу, богу моавитян, и Молоху, богу аммонитян, и не следовал Моими путями, не делал того, что праведно в Моих глазах, и не соблюдал Мои установления и законы, как делал Давуд, его отец.

34Но Я заберу из рук Сулеймана не всё царство. Я сделал его правителем во все дни его жизни ради Давуда, Моего раба, которого Я избрал и который исполнял Мои повеления и установления. 35Я возьму царство из рук его сына и отдам тебе десять родов. 36Я дам один род его сыну, чтобы у Давуда, Моего раба, всегда был потомок на троне11:36 Букв.: «светильник предо Мной». в Иерусалиме, в городе, который Я избрал, чтобы пребывать там. 37А тебя Я избираю, и ты будешь править всем, чем пожелает править твоё сердце, – ты будешь царём Исраила. 38Если ты будешь исполнять всё, что Я тебе велю, ходить Моими путями и делать то, что праведно в Моих глазах, исполняя Мои установления и повеления, как делал Мой раб Давуд, то Я буду с тобой. Я создам тебе такой же крепкий дом, как тот, что Я создал Давуду, и отдам тебе Исраил. 39Я накажу потомков Давуда, но не навеки».

40Сулейман пытался убить Иеровоама, но Иеровоам бежал в Египет к царю Сусакиму и оставался там до смерти Сулеймана.

Смерть Сулеймана

(2 Лет. 9:29-31)

41Прочие события царствования Сулеймана, всё, что он сделал, и его мудрость записаны в «Книге дел Сулеймана». 42Сулейман правил в Иерусалиме всем Исраилом сорок лет. 43Потом он упокоился со своими предками и был похоронен в Городе Давуда, своего отца. И царём вместо него стал его сын Реховоам.