1 योहन 1 – HCV & NSP

Hindi Contemporary Version

1 योहन 1:1-10

जीवनदायी शब्द

1जीवन देनेवाले उस वचन के विषय में, जो आदि से था, जिसे हमने सुना, जिसे हमने अपनी आंखों से देखा, ध्यान से देखा और जिसको हमने छुआ. 2जब यह जीवन प्रकट हुआ, तब हमने उसे देखा और अब हम उसके गवाह हैं. हम तुम्हें उसी अनंत जीवन का संदेश सुना रहे हैं, जो पिता के साथ था और जो हम पर प्रकट किया गया. 3हमारे समाचार का विषय वही है, जिसे हमने देखा और सुना है. यह हम तुम्हें भी सुना रहे हैं कि हमारे साथ तुम्हारी भी संगति हो. वास्तव में हमारी यह संगति पिता और उनके पुत्र मसीह येशु के साथ है. 4यह सब हमने इसलिये लिखा है कि हमारा आनंद पूरा हो जाए.

ज्योति में स्वभाव

5यही है वह समाचार, जो हमने उनसे सुना और अब हम तुम्हें सुनाते हैं: परमेश्वर ज्योति हैं. अंधकार उनमें ज़रा सा भी नहीं. 6यदि हम यह दावा करते हैं कि हमारी उनके साथ संगति है और फिर भी हम अंधकार में चलते हैं तो हम झूठे हैं और सच पर नहीं चलते. 7किंतु यदि हम ज्योति में चलते हैं, जैसे वह स्वयं ज्योति में हैं, तो हमारी संगति आपसी है और उनके पुत्र मसीह येशु का लहू हमें सभी पापों से शुद्ध कर देता है.

8यदि हम पापहीन होने का दावा करते हैं, तो हमने स्वयं को धोखे में रखा है और सच हममें है ही नहीं. 9यदि हम अपने पापों को स्वीकार करें तो वह हमारे पापों को क्षमा करने तथा हमें सभी अधर्मों से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी हैं. 10यदि हम यह दावा करते हैं कि हमने पाप किया ही नहीं तो हम परमेश्वर को झूठा ठहराते हैं तथा उनके वचन का हमारे अंदर वास है ही नहीं.

New Serbian Translation

1. Јованова 1:1-10

Реч живота

1Оно што је било од почетка, што смо чули, што смо својим очима видели, што смо посматрали и својим рукама опипали, то је о њему, Речи живота. 2Он, живот, показао се видљивим; ми смо га видели, па сведочимо и објављујемо вам њега, вечни живот који је био са Оцем и нама се објавио. 3Што смо видели и чули, то објављујемо и вама, да и ви имате заједништво са нама. А наше заједништво је са Оцем и са Сином његовим, Исусом Христом. 4Ово пишемо да наша радост буде потпуна.

Бог је светлост

5Ово је вест коју смо чули од њега и јављамо је вама: Бог је светлост и у њему нема никакве таме. 6Ако кажемо да имамо заједништво са њим, а живимо у тами, тада лажемо, и не поступамо по истини. 7Али, ако живимо у светлости као што је сам Бог у светлости, тада имамо заједништво један са другим, и крв његовог Сина Исуса чисти нас од свакога греха.

8Ако кажемо да немамо греха, сами себе варамо и истине нема у нама. 9Ако му, пак, признајемо своје грехе, он је веран и праведан: опростиће нам грехе и очистиће нас од сваке неправде. 10Ако кажемо да нисмо згрешили, правимо га лажљивцем и његове речи нема у нама.