स्तोत्र 45 – HCV & CCBT

Hindi Contemporary Version

स्तोत्र 45:1-17

स्तोत्र 45

संगीत निर्देशक के लिये. “कुमुदिनी” धुन पर आधारित. कोराह के पुत्रों की रचना. एक मसकील.45:0 शीर्षक: शायद साहित्यिक या संगीत संबंधित एक शब्द एक विवाह गीत.

1राजा के सम्मान में कविता पाठ करते हुए

मेरे हृदय में मधुर भाव उमड़ रहा हैं;

मेरी जीभ कुशल लेखक की लेखनी बन गई है.

2आप ही पुरुषों में सर्वश्रेष्ठ हैं,

आपके होंठों में अनुग्रह भरा होता है,

क्योंकि स्वयं परमेश्वर द्वारा आपको सदैव के लिए आशीषित किया गया है.

3परमवीर योद्धा, तलवार से सुसज्जित हो जाइए;

ऐश्वर्य और तेज धारण कर लीजिए.

4सत्य, विनम्रता तथा धार्मिकता की रक्षा करते हुए,

आपके समृद्ध यश में, ऐश्वर्य के साथ अपने अश्व पर सवार हो जाइए!

आपका दायां हाथ अद्भुत कार्य कर दिखाए!

5आपके तीक्ष्ण बाण राजा के शत्रुओं के हृदय बेध दें;

राष्ट्र आपसे नाश हो आपके चरणों में गिर पड़ें.

6परमेश्वर, आपका सिंहासन अमर है;

आपके राज्य का राजदंड वही होगा, जो सच्चाई का राजदंड है.

7धार्मिकता आपको प्रिय है तथा दुष्टता घृणास्पद;

यही कारण है कि परमेश्वर,

आपके परमेश्वर ने हर्ष के तेल से आपको अभिषिक्त करके आपके समस्त साथियों से ऊंचे स्थान पर बसा दिया है.

8आपके सभी वस्त्र गन्धरस, अगरू तथा तेजपात से सुगंधित किए गए हैं;

हाथी-दांत से जड़ित राजमहल

से मधुर तन्तु वाद्यों का संगीत आपको मगन करता रहता है.

9आपके राज्य में आदरणीय स्त्रियों के पद पर राजकुमारियां हैं;

आपके दायें पक्ष में ओफीर राज्य के कुन्दन से सजी राज-वधू विराजमान हैं.

10राजकन्या, सुनिए, ध्यान दीजिए और विचार कीजिए:

अब आपका राज्य और आपके पिता का परिवार प्राचीन काल का विषय हो गया.

11तब महाराज आपके सौंदर्य की कामना करेंगे;

क्योंकि वह आपके स्वामी हैं, अब आप उनके सामने नतमस्तक हों.

12सोर देश की राजकन्या उपहार लेकर आएंगी,

धनी पुरुष आपकी कृपादृष्टि की कामना करेंगे.

13अंतःपुर में राजकन्या ने भव्य शृंगार किया है;

उसके वस्त्र पर सोने के धागों से कढ़ाई की गई है.

14कढ़ाई किए गए वस्त्र धारण किए हुए उन्हें राजा के निकट ले जाया जा रहा है;

उनके पीछे कुंवारी वधू सहेलियों की पंक्तियां चल रही हैं,

यह समूह अब आपके निकट पहुंच रहा है.

15ये सभी आनंद एवं उल्लास के भाव में यहां आ पहुंचे हैं,

अब उन्होंने राजमहल में प्रवेश किया है.

16आपके पुत्र पूर्वजों के स्थान पर होंगे;

आप उन्हें समस्त देश के शासक बना देंगे.

17सभी पीढ़ियों के लिए मैं आपकी महिमा सजीव रखूंगा;

तब समस्त राष्ट्र सदा-सर्वदा आपका धन्यवाद करेंगे.

Chinese Contemporary Bible 2023 (Traditional)

詩篇 45:1-17

第45篇

婚禮詩歌

可拉後裔作的訓誨詩,也是情歌,交給樂長,調用「百合花」。

1我心中湧出美麗的詩章,

我要把它獻給王,

我的舌頭是詩人手上的妙筆。

2你俊美無比,口出恩言,

因此上帝永遠賜福給你。

3英勇的王啊,

佩上你的寶劍,

展示你的尊貴和威嚴!

4你威嚴無比,所向披靡,

捍衛真理、謙卑和公義。

願你的右手彰顯可畏的作為!

5你的利箭刺穿敵人的心窩,

列國臣服在你腳下。

6上帝啊,你的寶座永遠長存,

你以公義的杖執掌王權。

7你喜愛公義,憎惡邪惡,

所以上帝,你的上帝,

用喜樂之油膏你,

使你超過同伴。

8你的衣袍散發出沒藥、沉香和肉桂的芬芳,

你陶醉在象牙宮的弦樂中。

9眾公主在你的貴客中,

俄斐金飾的王后站在你右邊。

10女子啊,要聆聽,

要側耳傾聽:不要再掛念家鄉的父老,

11王就會喜歡你的美貌,

你要敬重他,因他是你的主。

12泰爾人必來送禮,

富人必來取悅你。

13公主身穿金線衣,無比華貴。

14她身披錦繡,

由侍女伴隨前來見王,

15她們歡喜快樂地被帶入王宮。

16你的子孫將來要繼承祖先的王位,

你要立他們在各地做王。

17我要使萬代銘記你的名,

列邦必永遠稱謝你。