सूक्ति संग्रह 31 – HCV & BPH

Hindi Contemporary Version

सूक्ति संग्रह 31:1-31

राजा लमूएल के नीति सूत्र

1ये राजा लमूएल द्वारा प्रस्तुत नीति सूत्र हैं, जिनकी शिक्षा उन्हें उनकी माता द्वारा दी गई थी.

2सुन, मेरे पुत्र! सुन, मेरे ही गर्भ से जन्मे पुत्र!

सुन, मेरी प्रार्थनाओं के प्रत्युत्तर पुत्र!

3अपना पौरुष स्त्रियों पर व्यय न करना और न अपने संसाधन उन पर लुटाना,

जिन्होंने राजाओं तक के अवपात में योग दिया है.

4लमूएल, यह राजाओं के लिए कदापि उपयुक्त नहीं है,

दाखमधु राजाओं के लिए सुसंगत नहीं है,

शासकों के लिए मादक द्रव्यपान भला नहीं होता.

5ऐसा न हो कि वे पीकर कानून को भूल जाएं,

और दीन दलितों से उनके अधिकार छीन लें.

6मादक द्रव्य उन्हें दो, जो मरने पर हैं,

दाखमधु उन्हें दो, जो घोर मन में उदास हैं!

7वे पिएं तथा अपनी निर्धनता को भूल जाएं

और उन्हें उनकी दुर्दशा का स्मरण न आएं.

8उनके पक्ष में खड़े होकर उनके लिए न्याय प्रस्तुत करो,

जो अपना पक्ष प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं.

9निडरतापूर्वक न्याय प्रस्तुत करो और बिना पक्षपात न्याय दो;

निर्धनों और निर्धनों के अधिकारों की रक्षा करो.

आदर्श पत्नी का गुणगान

आलेफ़

10किसे उपलब्ध होती है उत्कृष्ट, गुणसंपन्‍न पत्नी?

उसका मूल्य रत्नों से कहीं अधिक बढ़कर है.

बैथ

11उसका पति उस पर पूर्ण भरोसा करता है

और उसके कारण उसके पति का मूल्य अपरिमित होता है.

गिमेल

12वह आजीवन अपने पति का हित ही करती है,

बुरा कभी नहीं.

दालेथ

13वह खोज कर ऊन और पटसन ले आती है

और हस्तकार्य में उसकी गहरी रुचि है.

14व्यापारिक जलयानों के समान,

वह दूर-दूर जाकर भोज्य वस्तुओं का प्रबंध करती है.

वाव

15रात्रि समाप्‍त भी नहीं होती, कि वह उठ जाती है;

और अपने परिवार के लिए भोजन का प्रबंध करती

तथा अपनी परिचारिकाओं को उनके काम संबंधी निर्देश देती है.

ज़ईन

16वह जाकर किसी भूखण्ड को परखती है और उसे मोल ले लेती है;

वह अपने अर्जित धन से द्राक्षावाटिका का रोपण करती है.

ख़ेथ

17वह कमर कसकर तत्परतापूर्वक कार्य में जुट जाती है;

और उसकी बाहें सशक्त रहती हैं.

टेथ

18उसे यह बोध रहता है कि उसका लाभांश ऊंचा रहे,

रात्रि में भी उसकी समृद्धि का दीप बुझने नहीं पाता.

योध

19वह चरखे पर कार्य करने के लिए बैठती है

और उसके हाथ तकली पर चलने लगते हैं.

काफ़

20उसके हाथ निर्धनों की ओर बढ़ते हैं

और वह निर्धनों की सहायता करती है.

लामेध

21शीतकाल का आगमन उसके परिवार के लिए चिंता का विषय नहीं होता;

क्योंकि उसके समस्त परिवार के लिए पर्याप्‍त ऊनी वस्त्र तैयार रहते हैं.

मेम

22वह अपने लिए बाह्य ऊनी वस्त्र भी तैयार रखती है;

उसके सभी वस्त्र उत्कृष्ट तथा भव्य ही होते हैं.

नून

23जब राज्य परिषद का सत्र होता है,

तब प्रमुखों में उसका पति अत्यंत प्रतिष्ठित माना जाता है.

सामेख

24वह पटसन के वस्त्र बुनकर उनका विक्रय कर देती है,

तथा व्यापारियों को दुपट्टे बेचती है.

अयिन

25वह शक्ति और सम्मान धारण किए हुए है;

भविष्य की आशा में उसका उल्लास है.

पे

26उसके मुख से विद्वत्तापूर्ण वचन ही बोले जाते हैं,

उसके वचन कृपा-प्रेरित होते हैं.

त्सादे

27वह अपने परिवार की गतिविधि पर नियंत्रण रखती है

और आलस्य का भोजन उसकी चर्या में है ही नहीं.

क़ौफ़

28प्रातःकाल उठकर उसके बालक उसकी प्रशंसा करते हैं;

उसका पति इन शब्दों में उसकी प्रशंसा करते नहीं थकता:

रेश

29“अनेक स्त्रियों ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं,

किंतु तुम उन सबसे उत्कृष्ट हो.”

शीन

30आकर्षण एक झूठ है और सौंदर्य द्रुत गति से उड़ जाता है;

किंतु जिस स्त्री में याहवेह के प्रति श्रद्धा विद्यमान है, वह प्रशंसनीय रहेगी.

ताव

31उसके परिश्रम का श्रेय उसे दिया जाए,

और उसके कार्य नगर में घोषित किए जाएं.

Bibelen på hverdagsdansk

Ordsprogenes Bog 31:1-31

Kong Lemuels sentenser

1Her følger nogle ord af kong Lemuel, gode råd, som hans mor lærte ham.

2Lemuel, min søn, min elskede søn, du, som er svaret på mine bønner, hør godt efter, hvad jeg siger.

3Brug ikke energi, penge og tid på at jagte kvinder,

for det har ført konger før dig på vildspor.

4Det er upassende for en konge at drikke sig fuld,

ledere må ikke være afhængige af alkohol,

5for da kommer de let til at gøre noget forkert,

og de værner ikke længere om de svages ret.

6Men giv gerne alkohol til de døende,

og vin til dem, der lider.

7Lad dem drikke, så de glemmer deres smerter

og kan udholde deres lidelser.

8Forsvar dem, der ikke kan tale deres egen sag,

sørg for, at de hjælpeløse opnår retfærdighed.

9Når du afsiger dine domme, da døm retfærdigt,

og stil dig gerne på den svages side.

En ode til den ideelle hustru

10At31,10 Følgende lovprisning af den ædle og ideelle hustru er akrostisk, idet hvert af de 22 vers begynder med et af de 22 hebraiske bogstaver i alfabetisk rækkefølge. For at gøre det samme på dansk har vi rokeret lidt rundt på rækkefølgen af vers 20-25 og oversat teksten lidt friere end normalt. finde den ideelle hustru er enhver mands drøm.

Lykkes det, har han fundet en uvurderlig skat.

11Bedre kan ingen mand ønske sig det,

altid har hun hans fulde tillid.

12Charmerende er hun tillige,

støtter og opmuntrer ham livet igennem.

13Dagene bruger hun flittigt,

hun samler uld og hør og har travlt med at spinde.

14Eksotiske retter forstår hun at frembringe,

for hun har en bred horisont.

15Før daggry står hun op for at lave mad til familien

og fordele opgaverne mellem husets piger.

16Går hun forbi et frugtbart jordstykke, køber hun det

og planter en vingård for, hvad hun har tjent.

17Hun går energisk i gang

og arbejder med stor udholdenhed.

18Indsatsen bærer frugt,

og der er lys i hendes vindue til langt ud på natten.

19Jævnligt sidder hun ved sin rok

eller spinder dygtigt ved tenen.

21Kulden er ikke noget problem,

for hun er klar med det varme tøj.

20Lider de fattige nød,

er hun der straks med en hjælpende hånd.

23Man ser hendes mand som en af byens ledere,

for han er en mand, der aftvinger respekt.

22Nydeligt er hun klædt i dragter af det fineste stof,

hun syr selv sit tøj og væver sine tæpper.

25Optimistisk ser hun fremtiden i møde,

hun optræder værdigt og karakterfast.

24Penge har hun nok af,

for hun sælger af det pragtfulde tøj, hun fremstiller.

26Råd og opmuntring giver hun gerne,

hun taler med visdom og venlige ord.

27Sit hus har hun styr på,

hun kender ikke til lediggang.

28Til hver en tid får hun ros af sine børn,

og hendes mand lovpriser hende med følgende ord:

29„Utallige kvinder er dygtige,

men du overgår dem alle!”

30Ydre skønhed falmer, og charme kan bedrage,

men en kvinde, der følger Herren, er al beundring værd.

31Ære og hæder fortjener hun fuldt ud,

og hendes gerninger lovprises overalt i byen.