यहेजकेल 9 – HCV & CARST

Hindi Contemporary Version

यहेजकेल 9:1-11

मूर्तिपूजकों को सजा

1तब मैंने उसे ऊंची आवाज में यह कहते हुए सुना, “उनको मेरे पास लाओ, जिनको शहर के लोगों का न्याय करने के लिये ठहराया गया है, और उनमें से हर एक के हाथ में हथियार हो.” 2और मैंने देखा कि उत्तर की तरफ खुलनेवाले ऊपरी द्वार की दिशा से छः पुरुष चले आ रहे हैं, और उनमें से हर एक के हाथ में एक-एक घातक हथियार है. उनमें से एक व्यक्ति मलमल का कपड़ा पहने हुए था, जिसके बगल में लेखन सामग्री का एक झोला था. वे भीतर आए और कांस्य-वेदी के बाजू में खड़े हो गए.

3तब करूबों के ऊपर रहनेवाला इस्राएल के परमेश्वर का तेज, वहां से ऊपर उठा और मंदिर के डेवढ़ी में आ गया. तब याहवेह ने मलमल कपड़ा पहने उस व्यक्ति को पुकारा, जिसके बगल में लेखन सामग्री का झोला था. 4उससे कहा, “पूरे येरूशलेम शहर में जाओ और उन सब लोगों के माथे पर एक चिन्ह लगाओ, जो शहर में हो रहे सब घृणित कामों से दुःखी हैं और शोक मनाते हैं.”

5जैसे कि मैंने सुना, उसने दूसरों से कहा, “उसके पीछे-पीछे पूरे शहर में जाओ और बिना दया या सहानुभूति दिखाये लोगों को जान से मारते जाओ. 6बूढ़े, जवान युवक और युवती, मां और बच्‍चे सबको मार डालना, परंतु किसी भी ऐसे व्यक्ति को न छूना, जिसमें चिन्ह लगा हो. मेरे पवित्र स्थान से शुरू करना.” अतः उन्होंने उन बूढ़े लोगों से शुरू किया, जो मंदिर के सामने थे.

7तब उसने उनसे कहा, “मंदिर को अशुद्ध कर देना और मारे गये लोगों से आंगनों को भर देना. जाओ!” अतः वे बाहर निकले और पूरे शहर में लोगों को मारने लगे. 8जब वे मार रहे थे और मैं अकेला रह गया, तब मैं मुंह के बल गिरा और चिल्लाकर कहा, “हे परम प्रधान याहवेह, हाय! क्या आप येरूशलेम पर अपने भयंकर कोप में आकर इस्राएल के सब बचे हुओं को नाश कर देंगे?”

9तब उसने मुझे उत्तर दिया, “इस्राएल और यहूदाह के लोगों का पाप बहुत ही ज्यादा है; सारा देश रक्तपात से और शहर अन्याय से भरा हुआ है. वे कहते हैं, ‘याहवेह ने तो देश को त्याग दिया है; याहवेह नहीं देखते.’ 10इसलिये मैं उन पर दया दृष्टि नहीं करूंगा या उन्हें नहीं छोड़ूंगा, पर मैं उनके कामों को उन्हीं पर डाल दूंगा.”

11तब वह व्यक्ति, जो मलमल का कपड़ा पहने अपने बगल में लेखन सामग्री लिये हुए था, वापस आकर कहा, “आपने जैसा आदेश दिया था, मैंने वैसा कर दिया है.”

Священное Писание (Восточный перевод), версия для Таджикистана

Езекиил 9:1-11

Гибель идолопоклонников

1Потом я услышал, как Он взывает громким голосом:

– Подойдите сюда те, кому поручено наказать город, каждый с оружием в руках.

2Я увидел шестерых мужчин, идущих со стороны верхних ворот, что смотрят на север, каждый был со смертоносным оружием в руке. С ними был некто, одетый в льняную одежду, с письменными принадлежностями на поясе. Они вошли и встали возле бронзового жертвенника.

3И слава Бога Исроила поднялась с херувима9:3 Херувимы – один из высших ангельских чинов. См. также пояснительный словарь., на котором она покоилась, и перенеслась к порогу храма. Вечный позвал человека, одетого в льняную одежду, у которого на поясе были письменные принадлежности, 4и сказал ему:

– Пройди через город, через Иерусалим, и поставь знак на лбах у тех, кто стонет и сетует из-за мерзостей, которые в нём творятся.

5Я слышал, как Он сказал другим:

– Ступайте через город вслед за ним и убивайте без жалости и сострадания. 6Истребляйте стариков, юношей и девушек, женщин и детей, но не прикасайтесь к тем, на ком знак. Начните с Моего святилища, – и они начали со старейшин, которые стояли перед храмом.

7И Он сказал им:

– Оскверните храм и наполните дворы убитыми. Идите!

Они вышли и начали убивать людей по всему городу. 8Когда они их убивали, я, оставшись один, пал лицом на землю и закричал:

– О Владыка Вечный! Неужели Ты погубишь всех оставшихся в живых в Исроиле, изливая ярость на Иерусалим?

9Он ответил мне:

– Грех Исроила и Иудеи неимоверно велик; страна залита кровью, и город объят насилием. Люди говорят: «Вечный бросил страну; Вечный не видит». 10За это и Я не взгляну на них с жалостью и не пощажу, но обрушу им на головы то, что они заслужили.

11Тут человек, одетый в льняную одежду, у которого на поясе были письменные принадлежности, вернулся и доложил:

– Я сделал, как Ты мне повелел.