यहेजकेल 12 – HCV & NRT

Hindi Contemporary Version

यहेजकेल 12:1-28

निर्वासन को प्रतीक द्वारा दर्शाया जाना

1याहवेह का यह वचन मेरे पास आया: 2“हे मनुष्य के पुत्र, तुम विद्रोही लोगों के बीच रह रहे हो. उनकी आंख तो हैं, परंतु देखते नहीं और कान तो हैं, परंतु सुनते नहीं, क्योंकि वे विद्रोही लोग हैं.

3“इसलिये, हे मनुष्य के पुत्र, बंधुवाई में जाने के लिये अपना सामान बांधो और दिन के समय, उनके देखते में चल पड़ो और जहां तुम हो, वहां से दूसरी जगह चले जाओ. यद्यपि वे विद्रोही लोग हैं, फिर भी, शायद वे समझ जाएं. 4दिन के समय, उनके देखते में बंधुवाई के लिये तैयार अपने सामान को बाहर ले आओ. तब शाम के समय, जब वे देख रहे हों, तब ऐसे जाओ जैसे लोग बंधुवाई में जाते हैं. 5जब वे देख रहे हों, तो दीवार को फोड़ना और उसमें से अपना सामान बाहर ले जाना. 6उनके देखते ही में सामान को अपने कंधे पर रखना और सूर्यास्त के समय उनको बाहर ले जाना. अपने चेहरे को ढांपे रहना ताकि तुम्हें भूमि दिखाई न दे, क्योंकि मैंने तुम्हें इस्राएलियों के लिए एक चिन्ह ठहराया है.”

7मुझे जैसी आज्ञा दी गई, तब मैंने वैसा ही किया. दिन के समय, बंधुवाई के लिये तैयार, मैं अपना सामान बाहर ले आया. तब संध्या के समय, मैंने दीवार को अपने हाथों से फोड़ा. सूर्यास्त के समय, मैं अपना सामान बाहर ले गया, और उनको अपने कंधों पर उठाकर लोगों के देखते में चला गया.

8सुबह याहवेह का यह वचन मेरे पास आया: 9“हे मनुष्य के पुत्र, वे विद्रोही इस्राएली लोग क्या तुमसे नहीं पूछे, ‘तुम क्या कर रहे हो?’

10“उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: इस भविष्यवाणी का संबंध येरूशलेम के राजकुमार और उन सब इस्राएलियों से है, जो वहां रहते हैं.’ 11उनसे कहो, ‘मैं तुम्हारे लिये एक चिन्ह हूं.’

“जैसा मैंने किया है, ठीक वैसा ही उनके साथ भी किया जाएगा. ‘वे बंदी के रूप में बंधुवाई में चले जाएंगे.’

12“उनके बीच का राजकुमार शाम के समय अपने सामान को अपने कंधों पर रखकर चला जाएगा, और दीवार में एक बड़ा छेद बनाया जाएगा, ताकि वह उसमें से निकलकर जा सके. वह अपना चेहरा ढांक लेगा ताकि उसे भूमि न दिखे. 13मैं उसके लिये अपना जाल बिछाऊंगा, और वह मेरे फंदे में फंस जाएगा; मैं उसे कसदियों के देश बाबेल में ले आऊंगा, पर वह इसे देख न सकेगा, और वहां वह मर जाएगा. 14मैं उसके आस-पास के सब लोगों को तितर-बितर कर दूंगा—उसके कर्मचारी और उसकी सब सेना—और नंगी तलवार लेकर मैं उनका पीछा करूंगा.

15“जब मैं उन्हें जाति-जाति और देश-देश के बीच तितर-बितर कर दूंगा, तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं. 16परंतु मैं उनमें से कुछ को तलवार की मार, अकाल और महामारी से बचाऊंगा, ताकि उन जनताओं के बीच, जहां वे जाएं, वहां वे अपने सब घृणित कार्यों को मान लें. तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.”

17याहवेह का यह वचन मेरे पास आया: 18“हे मनुष्य के पुत्र, कांपते हुए अपना भोजन करना और थरथराते हुए अपना पानी पीना. 19तब देश के लोगों से कहो: ‘येरूशलेम और इस्राएल देश में रहनेवालों के विषय में परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: वे चिंतित मन से अपना भोजन करेंगे और निराश मन से अपना पानी पिएंगे, क्योंकि देश में रहनेवाले सब लोगों की हिंसा के कारण, देश की सब चीज़ें ले ली जाएंगी. 20बसे हुए नगर उजाड़ दिए जाएंगे और देश निर्जन हो जाएगा. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.’ ”

देर न होना

21याहवेह का यह वचन मेरे पास आया: 22“हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएल देश में यह क्या कहावत है: ‘दिन बीतते जा रहे हैं और कोई भी दर्शन पूरा नहीं हो रहा है’? 23अतः उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं इस कहावत का अंत करनेवाला हूं, और वे फिर कभी इस्राएल में इस कहावत का प्रयोग नहीं करेंगे.’ उनसे कहो, ‘वे दिन निकट हैं जब हर एक दर्शन पूरा होगा. 24क्योंकि तब इस्राएल के लोगों के बीच कोई झूठा दर्शन और चापलूसीपूर्ण भविष्य की बातें न होंगी. 25क्योंकि जो भी बोलूंगा, मैं, याहवेह ही बोलूंगा, और वह बिना देरी के पूरा होगा. क्योंकि हे विद्रोही लोगों, तुम्हारे ही दिनों में, जो कुछ मैं कहता हूं, उसे मैं पूरा करूंगा, यह परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’ ”

26फिर याहवेह का यह वचन मेरे पास आया: 27“हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएली कह रहे हैं, ‘जो दर्शन वह देख रहा है, वह अब से लेकर बहुत सालों बाद पूरा होगा, और जो भविष्यवाणी वह कर रहा है, वह अब से लेकर बहुत समय बाद की बात कर रहा है.’

28“इसलिये उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मेरे कहे गये किसी भी वचन के पूरा होने में और देरी नहीं होगी; जो भी मैं कहता हूं, वह पूरा होगा, यह परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’ ”

New Russian Translation

Иезекииль 12:1-28

Пророчества о пленении

1Было ко мне слово Господа:

2— Сын человеческий, ты живешь среди мятежников. У них есть глаза, чтобы видеть, но они не видят, есть уши, чтобы слышать, но они не слышат, потому что они мятежный народ.

3Поэтому, сын человеческий, собери пожитки для переселения и днем, у них на глазах, тронься в путь. Пойди оттуда, где ты сейчас, в другое место. Может быть, они поймут, хотя они и мятежный дом. 4Днем, у них на глазах, вынеси пожитки, собранные для переселения, а вечером, у них на глазах, выйди, словно те, кто уходит в плен. 5Проломи у них на глазах отверстие в стене и вынеси через него пожитки. 6У них на глазах взвали на плечи свои вещи и вынеси их в потемках. Закрой себе лицо, чтобы не видеть этой земли, потому что Я сделал тебя знамением дому Израиля.

7Я сделал, как мне было велено. Днем я вынес вещи, собранные для переселения, вечером я руками проломил отверстие в стене и у всех на глазах вынес в потемках вещи, держа их на плечах.

8Утром было ко мне слово Господа:

9— Сын человеческий, неужели мятежный дом Израиля не спрашивал тебя: «Что ты делаешь?»

10Скажи им: «Так говорит Владыка Господь: Это пророчество для правителя в Иерусалиме12:10 Имеется в виду царь Цедекия; так же в ст. 12. и для всего дома Израиля, который там».

11Скажи им: «Я для вас знамение: как я сделал, так и будет сделано с вами; вы отправитесь в изгнание, в плен.

12Правитель, который среди них, возьмет пожитки на плечи в потемках и тронется12:12 См. 4 Цар. 25. в путь; в стене проломят отверстие, чтобы он мог через него выйти. Он закроет лицо, чтобы не видеть этой земли. 13Я раскину ему Свою сеть, и он попадется в Мою западню; Я отведу его в Вавилон, в страну халдеев, но он ее не увидит. Там он умрет. 14Я развею по всем ветрам всех, кто вокруг него — его помощников и воинов — и буду преследовать их с обнаженным мечом.

15Они узнают, что Я — Господь, когда Я рассею их между народами и развею их по странам. 16Но некоторых из них Я уберегу от меча, голода и мора, чтобы среди народов, к которым они пойдут, они рассказали о своих омерзительных обычаях. Тогда они узнают, что Я — Господь».

17Было ко мне слово Господа:

18— Сын человеческий, трепещи, когда ешь и содрогайся от страха, когда пьешь. 19Говори народу страны: «Так говорит Владыка Господь о жителях Иерусалима и о земле Израиля: Они будут есть в тревоге и пить в ужасе, потому что их земля будет лишена всего, что в ней есть, из-за жестокости ее жителей. 20Населенные города будут опустошены и страна разорена. Тогда вы узнаете, что Я — Господь».

Предсказанное непременно исполнится

21Было ко мне слово Господа:

22— Сын человеческий, что за поговорка у вас в земле Израиля: «Дни пройдут, и всякое пророческое видение развеется?» 23Скажи им: «Так говорит Владыка Господь: Я покончу с этой поговоркой, и ее больше не будут произносить в Израиле». Скажи им: «Приближаются дни, когда всякое пророческое видение исполнится. 24Ведь у народа Израиля не будет больше ложных видений и обманчивых откровений. 25Я, Господь, буду говорить, и слово, которое Я скажу, не замедлит исполниться. В ваши дни, мятежный дом, Я скажу слово и исполню», — возвещает Владыка Господь.

26Было ко мне слово Господа:

27— Сын человеческий, дом Израиля говорит: «Его видение исполнится через много лет; он пророчествует о далеком будущем». 28Поэтому скажи им: «Так говорит Владыка Господь: Ни одно из Моих слов больше не будет отсрочено; всё, что Я говорю, исполнится», — возвещает Владыка Господь.