यशायाह 65 – HCV & CARSA

Hindi Contemporary Version

यशायाह 65:1-25

न्याय और उद्धार

1“मैंने अपने आपको उन लोगों में प्रकट किया, जिन्होंने मेरे विषय में पूछताछ ही नहीं की;

मैंने अपने आपको उन लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया, जिन्होंने मुझे खोजने की कोशिश भी न की थी.

वह देश जिसने मेरे नाम की दोहाई ही न दी थी,

मैं उसका ध्यान इस प्रकार करता रहा, ‘देख मैं यहां हूं.’

2एक विद्रोही जाति के लिए

मैं सारे दिन अपने हाथ फैलाए रहा,

जो अपनी इच्छा से बुरे रास्तों पर

चलते हैं,

3जो ईंटों पर धूप जलाकर तथा बागों में बलि चढ़ाकर,

मुझे क्रोधित करते हैं;

4जो कब्रों के बीच बैठे रहते

तथा सुनसान जगहों पर रात बिताते हैं;

जो सूअर का मांस खाते,

और घृणित वस्तुओं का रस अपने बर्तनों में रखते हैं;

5वे कहते हैं, ‘अपने आप काम करो; मत आओ हमारे पास,

तुमसे अधिक पवित्र मैं हूं!’

मेरे लिए तो यह मेरे नाक में धुएं व उस आग के समान है,

जो सारे दिन भर जलती रहती है.

6“देखो, यह सब मेरे सामने लिखा है:

मैं चुप न रहूंगा, किंतु मैं बदला लूंगा;

वरन तुम्हारे और तुम्हारे पूर्वजों के भी अधर्म के कामों का बदला तुम्हारी गोद में भर दूंगा.

7क्योंकि उन्होंने पर्वतों पर धूप जलाया है

और पहाड़ियों पर उन्होंने मेरी उपासना की है,

इसलिये मैं उनके द्वारा

पिछले कामों का बदला उन्हीं की झोली में डाल दूंगा.”

8याहवेह कहते हैं,

“जिस प्रकार दाख के गुच्छे में ही नया दाखमधु भरा होता है

जिसके विषय में कहा जाता है, ‘इसे नष्ट न करो,

यही हमें लाभ करेगा,’

इसी प्रकार मैं भी अपने सेवकों के लिये काम करूंगा;

कि वे सबके सब नष्ट न हो जाएं.

9मैं याकोब के वंश को जमा करूंगा,

और यहूदिया से मेरे पर्वतों का उत्तराधिकारी चुना जायेगा;

वे मेरे चुने हुए वारिस होंगे,

और वहां मेरे सेवक बस जायेंगे.

10शारोन में उसकी भेड़-बकरियां चरेंगी,

और गाय-बैल आकोर घाटी में विश्राम करेंगे,

क्योंकि मेरी प्रजा मेरी खोज करने लगी है.

11“परंतु तुम जिन्होंने याहवेह को छोड़ दिया हैं

और जो मेरे पवित्र पर्वत को भूल जाते हैं,

वे भाग्य देवता के लिए मेज़ पर खाना सजाते हैं

और भावी देवी के लिये मसाला मिला दाखमधु रखते हैं,

12मैं तुम्हारे लिए तलवार लाऊंगा,

तुम सभी वध होने के लिए झुक जाओगे;

क्योंकि तुमने मेरे बुलाने पर उत्तर न दिया,

जब मैंने कहा तुमने न सुना.

तुमने वही किया, जो मेरी दृष्टि में गलत है

तथा वही करना चाहा जो मुझे नहीं भाता.”

13तब प्रभु याहवेह ने कहा:

“देखो, मेरे सेवक तो भोजन करेंगे,

पर तुम भूखे रह जाओगे;

कि मेरे सेवक पिएंगे,

पर तुम प्यासे रह जाओगे;

मेरे सेवक आनंदित होंगे,

पर तुम लज्जित किए जाओगे.

14मेरे सेवक आनंद से

जय जयकार करेंगे,

पर तुम दुःखी दिल से रोते

और तड़पते रहोगे.

15मेरे चुने हुए लोग

तुम्हारा नाम लेकर शाप देंगे;

और प्रभु याहवेह तुमको नाश करेंगे,

परंतु अपने दासों का नया नाम रखेंगे.

16क्योंकि वह जो पृथ्वी पर धन्य है

वह सत्य के परमेश्वर द्वारा आशीषित किया गया है;

वह जो पृथ्वी पर शपथ लेता है

वह सत्य के परमेश्वर की शपथ लेगा.

क्योंकि पुरानी विपत्तियां दूर हो जायेंगी,

वह मेरी आंखों से छिप गया है.

नया आकाश और नयी पृथ्वी

17“क्योंकि देखो,

मैं नया आकाश और पृथ्वी बनाऊंगा.

पुरानी बातें न सोची,

और न याद की जायेंगी.

18इसलिये मैं जो कुछ बना रहा हूं

उसमें सर्वदा मगन और खुश रहो,

क्योंकि देखो मैं येरूशलेम को मगन

और आनंदित बनाऊंगा.

19मैं येरूशलेम में खुशी मनाऊंगा

तथा अपनी प्रजा से मैं खुश रहूंगा;

फिर येरूशलेम में न तो रोने

और न चिल्लाने का शब्द सुनाई देगा.

20“अब वहां ऐसा कभी न होगा

कि कुछ दिन का बच्चा,

या किसी वृद्ध की अचानक मृत्यु हो जाए;

क्योंकि जवान ही की मृत्यु

एक सौ वर्ष की अवस्था में होगी;

तथा वह, जो अपने जीवन में एक सौ वर्ष न देख पाए,

उसे शापित माना जाएगा.

21वे घर बनाकर रहेंगे;

वे दाख की बारी लगायेंगे और उसका फल खाएंगे.

22ऐसा कभी न होगा कि घर तो वे बनाएंगे तथा उसमें कोई और रहने लगेगा;

या वे बीज बोए, और दूसरे फसल काटे.

क्योंकि जितना जीवनकाल वृक्ष का होगा,

उतनी ही आयु मेरी प्रजा की होगी;

मेरे चुने हुए अपने कामों का

पूरा लाभ उठाएंगे.

23उनकी मेहनत बेकार न होगी,

न उनके बालक कष्ट के लिए उत्पन्‍न होंगे;

क्योंकि वे याहवेह के धन्य वंश होंगे,

और उनके बच्‍चे उनसे अलग न होंगे.

24उनके पुकारते ही मैं उन्हें उत्तर दूंगा;

और उनके मांगते ही मैं उनकी सुन लूंगा.

25भेड़िये तथा मेमने साथ साथ चरेंगे,

बैल के समान सिंह भूसा खाने लगेगा,

तथा सांप का भोजन धूल होगा.

मेरे पवित्र पर्वत पर

किसी प्रकार की हानि और कष्ट न होगा,”

यह याहवेह का वचन है.

Священное Писание (Восточный перевод), версия с «Аллахом»

Исаия 65:1-25

Суд и спасение

1– Я открылся тем, кто не спрашивал Меня;

Я найден теми, кто не искал Меня.

Народу, не призывавшему Моё имя,

Я сказал: «Я здесь, Я здесь».

2Весь день Я простирал руки Мои

к этому упрямому народу,

что ходит путями недобрыми,

по собственным умыслам –

3к народу, что постоянно оскорбляет Меня прямо в лицо,

принося жертвы идолам в садах

и возжигая им благовония на кирпичных жертвенниках;

4что сидит в могильных пещерах

и ночи проводит в тайных местах,

вызывая мёртвых;

что ест свинину65:4 См. Лев. 11:7-8.

и держит в горшках похлёбку из нечистого мяса;

5что говорит: «Держись подальше, не приближайся ко мне;

я для тебя слишком свят».

Они – как дым для Моих ноздрей,

огонь, что горит весь день.

6Вот что написано предо Мной:

не смолчу, но воздам сполна,

сполна Я воздам им

7и за их грехи, и за грехи их отцов, –

говорит Вечный. –

Так как они возжигали благовония на горах

и оскорбляли Меня на холмах,

Я отмерю им наказание

за прежние их дела.

8Так говорит Вечный:

– Когда в виноградной грозди ещё остаётся сок,

говорят: «Не губи её;

в ней ещё есть польза!» –

так поступлю и Я ради Моих верных рабов:

всех Я не погублю.

9Я произведу новых потомков от Якуба,

и от Иуды – тех, кто будет владеть Моими горами:

унаследует их Мой избранный народ,

будут там жить Мои рабы.

10Шарон станет пастбищем для овец,

а долина Ахор – местом отдыха для волов;

они будут владениями Моего народа,

который Меня взыскал.

11Но вас, кто оставил Меня, Вечного,

забыл храм на Моей святой горе,

кто накрывает стол для Гада, божества удачи,

и наполняет приправленным вином чаши для Мени, божества судьбы, –

12вас обреку Я мечу;

все вы пойдёте на бойню,

потому что Я звал, а вы не отвечали,

Я говорил, а вы не слушали.

Вы творили зло у Меня на глазах

и предпочли то, что Мне неугодно.

13Поэтому так говорит Владыка Вечный:

– Рабы Мои будут есть,

а вы будете голодать;

рабы Мои будут пить,

а вы будете жаждать;

14рабы Мои будут радоваться,

а вы будете постыжены;

рабы Мои будут петь

от сердечной радости,

а вы будете кричать

от сердечных мук

и стенать от сокрушения духа.

15Имя своё вы оставите Моим избранным,

чтобы те использовали его как проклятие;

Владыка Вечный предаст вас смерти,

но рабам Своим даст Он другое имя.

16Всякий в стране, призывающий благословение на себя,

Богом истины будет благословляться;

всякий в стране, приносящий клятву,

Богом истины будет клясться.

Прежние горести позабудутся

и скроются с Моих глаз.

Новое небо и новая земля

17– Вот Я творю

новое небо и новую землю;

не пребудет в памяти прежнее

и на ум не придёт.

18Радуйтесь же и ликуйте вовеки о том,

что Я творю:

Я сделаю Иерусалим местом ликования,

а народ его наполню радостью!

19Сам Я возликую об Иерусалиме

и возрадуюсь о Моём народе.

Ни плача, ни вопля

не будет в нём больше слышно.

20Больше в нём не будут умирать младенцы,

и не будет старца, что не достиг бы полноты своих дней;

тот, кто умрёт столетним,

будет считаться юношей,

а кто не достигнет ста лет,

будет считаться проклятым65:20 Или: «а грешник, достигший ста лет, будет проклинаем»..

21Они будут строить дома и жить в них,

сажать виноградники и есть их плоды.

22Не будет такого больше, чтобы они строили дома,

а жил в них другой;

не будет такого, чтобы они сажали,

а плоды ел другой.

Люди Моего народа будут жить столь же долго, как и деревья;

избранные Мои будут наслаждаться плодами своего труда.

23Они не будут трудиться напрасно

и рожать детей на беду;

они будут народом, благословенным Вечным –

и они, и их потомки.

24Прежде чем воззовут они, Я отвечу;

пока ещё будут говорить, Я услышу.

25Волк и ягнёнок будут кормиться вместе,

и лев, как вол, будет есть сено,

а для змеи пыль будет пищей.

Не будут ни вредить, ни разрушать

на всей святой горе Моей, –

говорит Вечный.