यशायाह 60 – HCV & NVI

Hindi Contemporary Version

यशायाह 60:1-22

ज़ियोन का वैभव

1“उठो, प्रकाशमान हो, क्योंकि तुम्हारा प्रकाश आया है,

तथा याहवेह का तेज तुम्हारे ऊपर उदय हुआ है.

2देख, पृथ्वी पर तो अंधकार

और राज्य-राज्य के लोगों पर घोर अंधकार है,

परंतु तुम्हारे ऊपर याहवेह उदय होगा

और उनका तेज तुम्हारे ऊपर प्रकट होगा.

3अन्य जातियां तुम्हारे पास प्रकाश के लिये,

और राजा तुम्हारे आरोहण के प्रताप की ओर आएंगे.

4“अपने आस-पास दृष्टि उठाकर देख:

वे सभी इकट्‍ठे हो रहे हैं और वे तुम्हारे पास आ रहे हैं;

दूर स्थानों से तुम्हारे पुत्र आ जाएंगे,

तुम्हारी पुत्रियां गोद में उठाकर लाई जाएंगी.

5तब तुम देखोगे तथा आनंदित होओगे,

तुम्हारा हृदय आनंद से भर जाएगा;

क्योंकि सागर का सारा धन तुम्हारा हो जायेगा,

और देशों की धन-संपत्ति तुम्हारी हो जाएगी.

6तुम्हारे देश असंख्य ऊंटों से भर जाएंगे,

जो मिदियान तथा एफाह और शीबा देश से आएंगे.

वे अपने साथ सोना तथा लोबान लाएंगे,

वे याहवेह का आनंद से गुणगान करेंगे.

7केदार की सब भेड़-बकरियां तुम्हारी हो जायेंगी,

नेबाइयोथ के मेढ़े सेवा टहल के काम आएंगे;

मेरी वेदी पर वे ग्रहण योग्य होंगे,

मैं अपने घर को और प्रतापी कर दूंगा.

8“कौन हैं ये जो बादल समान उड़ते हैं,

और कबूतर समान अपने घर को पहुंच जाते हैं?

9निश्चय द्वीप मेरी प्रतीक्षा करेंगे;

तरशीश के जहाज़ पहले पहुंचेंगे,

वे अपने साथ दूर देशों से तुम्हारे पुत्रों को लाएंगे,

उनके साथ उनका सोना एवं उनकी चांदी होगी,

यह याहवेह तुम्हारे परमेश्वर की महिमा में होगा,

क्योंकि उन्होंने ही तुम्हें प्रताप से शोभायमान किया है.

10“परदेशी लोग तेरी शहरपनाह को उठाएंगे,

उनके राजा तेरी सेवा करेंगे.

क्योंकि क्रोध में आकर मैंने तुझे दुःख दिया था,

परंतु अब तुझसे प्रसन्‍न होकर दया करूंगा.

11तुम्हारे फाटक निरंतर खुले रहेंगे,

दिन हो या रात, वे बंद नहीं किए जाएंगे,

देश की धन-संपत्ति और उनके राजा

बंधुए होकर तेरे पास आएंगे.

12वे लोग तथा वे राज्य जो तुम्हारी सेवा करना अस्वीकार करेंगे, नष्ट हो जाएंगे;

ये देश पूर्णतः नष्ट हो जाएंगे.

13“लबानोन का वैभव तुम्हारा हो जाएगा,

सनोवर व देवदार तथा चीड़ वृक्ष,

मेरे पवित्र स्थान के सौंदर्य को बढ़ाएंगे;

मैं अपने चरणों के स्थान को भी महिमा का रूप दूंगा.

14जिन्होंने तुम पर अत्याचार किया है, उनके पुत्र तुम्हारे सामने झुक जाएंगे;

तथा वे सभी जिन्होंने तुमसे घृणा की है वे सब तुम्हारे सामने झुक जाएंगे!

वे तुम्हारा नाम ‘याहवेह का नगर,

इस्राएल के पवित्र का ज़ियोन’ बुलाएंगे.

15“जब तुम त्यागी हुई घृणा के नगर थे,

कोई भी तुममें से होकर नहीं जाता था,

लेकिन अब मैं तुम्हें स्थिर गौरव का स्थान बना दूंगा

और पीढ़ी दर पीढ़ी आनंद का कारण ठहराऊंगा.

16तू अन्य जनताओं का दूध पी लेगी

तुम्हें राजा दूध पिलाएंगे.

तब तुम जान लोगे कि मैं, याहवेह ही, तुम्हारा उद्धारकर्ता,

और याकोब का वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर, तुम्हारा छुड़ाने वाला हूं.

17कांस्य के स्थान पर मैं सोना,

लोहे के स्थान पर चांदी.

लकड़ी के स्थान पर कांस्य,

तथा पत्थरों के स्थान पर लोहा लेकर आऊंगा.

तब मैं शांति को तेरा हाकिम तथा धार्मिकता को

तेरा अधिकारी नियुक्त कर दूंगा.

18अब तुम्हारे देश में फिर हिंसा न होगी,

न ही तुम्हारी सीमाओं में हलचल या विनाश बिखर जायेगा,

परंतु तुम अपनी शहरपनाह का नाम उद्धार

और अपने फाटकों का नाम यश रखोगे.

19तब दिन के समय तुम्हें प्रकाश के लिए,

न तो सूर्य की आवश्यकता होगी और न रात को चांद की,

परंतु याहवेह तुम्हारे लिए सदा का प्रकाश होंगे,

और तुम्हारा परमेश्वर तुम्हारा वैभव होगा.

20तुम्हारा सूर्य कभी अस्त न होगा,

न ही तुम्हारे चांद की ज्योति कम होगी;

क्योंकि याहवेह तेरी सदैव की ज्योति होंगे,

और तुम्हारे विलाप के दिन समाप्‍त हो जाएंगे.

21तब तुम्हारे लोग धर्मी हो जाएंगे

वे सदा-सर्वदा के लिए देश के अधिकारी हो जाएंगे.

मेरे लगाये हुए पौधे,

और मेरे हाथों का काम ठहरेंगे,

जिससे मेरी महिमा प्रकट हो.

22सबसे छोटा एक हजार हो जायेगा,

और सबसे कमजोर एक सामर्थ्यी जाति बन जायेगा.

मैं याहवेह हूं;

ठीक समय पर सब कुछ पूरा करूंगा.”

Nueva Versión Internacional

Isaías 60:1-22

La gloria de Sión

1«¡Levántate y resplandece que tu luz ha llegado!

¡La gloria del Señor brilla sobre ti!

2Mira, las tinieblas cubren la tierra

y una densa oscuridad se cierne sobre los pueblos.

Pero la aurora del Señor brillará sobre ti;

¡sobre ti se manifestará su gloria!

3Las naciones serán guiadas por tu luz,

y los reyes, por tu amanecer esplendoroso.

4»Alza los ojos, mira a tu alrededor:

todos se reúnen y acuden a ti.

Tus hijos llegan desde lejos;

a tus hijas las traen en brazos.

5Verás esto y te pondrás radiante de alegría;

vibrará tu corazón y se henchirá de gozo;

porque te traerán los tesoros del mar,

y te llegarán las riquezas de las naciones.

6Te llenarás con caravanas de camellos,

con dromedarios de Madián y de Efá.

Vendrán todos los de Sabá,

cargando oro e incienso

y proclamando las alabanzas del Señor.

7En ti se reunirán todos los rebaños de Cedar,

te servirán los carneros de Nebayot;

subirán como ofrendas agradables sobre mi altar,

y yo embelleceré mi Templo glorioso.

8»¿Quiénes son los que pasan como nubes

y como palomas rumbo a su palomar?

9En mí esperarán las costas lejanas,

a la cabeza vendrán los barcos de Tarsis

trayendo de lejos a tus hijos

y, con ellos, su plata y su oro,

para la honra del Señor tu Dios,

el Santo de Israel,

porque él te ha llenado de gloria.

10»Los extranjeros reconstruirán tus muros,

y sus reyes te servirán.

Aunque en mi furor te castigué,

por mi bondad tendré compasión de ti.

11Tus puertas estarán siempre abiertas;

ni de día ni de noche se cerrarán.

Te traerán las riquezas de las naciones;

ante ti desfilarán sus reyes.

12La nación o el reino que no te sirva perecerá;

quedarán arruinados por completo.

13»Te llegará la gloria del Líbano,

con los cipreses, junto a los pinos y los abetos,

para embellecer el lugar de mi santuario.

Glorificaré el lugar donde reposan mis pies.

14Ante ti vendrán a inclinarse los hijos de tus opresores;

todos los que te desprecian se postrarán a tus pies,

y te llamarán “Ciudad del Señor”,

“Sión del Santo de Israel”.

15»Aunque fuiste abandonada y aborrecida,

y nadie transitaba por tus calles,

haré de ti el orgullo eterno

y la alegría de todas las generaciones.

16Te alimentarás con la leche de las naciones,

con la riqueza de los reyes serás amamantada.

Sabrás entonces que yo, el Señor, soy tu Salvador;

que yo, el Poderoso de Jacob, soy tu Redentor.

17En vez de bronce te traeré oro;

en lugar de hierro, plata.

En vez de madera te traeré bronce,

y en lugar de piedras, hierro.

Haré que la paz te gobierne

y que la justicia te rija.

18Ya no se sabrá de violencia en tu tierra

ni de ruina y destrucción en tus fronteras,

sino que llamarás a tus muros “Salvación”,

y a tus puertas, “Alabanza”.

19Ya no será el sol tu luz durante el día

ni con su resplandor te alumbrará la luna,

porque el Señor será tu luz eterna;

tu Dios será tu gloria.

20Tu sol no volverá a ponerse

ni menguará tu luna;

será el Señor tu luz eterna

y llegarán a su fin tus días de duelo.

21Entonces todo tu pueblo será justo

y poseerá la tierra para siempre.

Serán el renuevo plantado por mí mismo,

la obra maestra que me glorificará.

22El más débil se multiplicará por miles,

y el menor llegará a ser una nación poderosa.

Yo soy el Señor;

cuando llegue el momento, actuaré sin demora».