यशायाह 55 – HCV & CARSA

Hindi Contemporary Version

यशायाह 55:1-13

प्यासों को निमंत्रण

1“हे सब प्यासे लोगो,

पानी के पास आओ;

जिनके पास धन नहीं,

वे भी आकर दाखमधु

और दूध

बिना मोल ले जाएं!

2जो खाने का नहीं है उस पर धन क्यों खर्च करते हो?

जिससे पेट नहीं भरता उसके लिये क्यों मेहनत करते हो?

ध्यान से मेरी सुनों, तब उत्तम वस्तुएं खाओगे,

और तृप्‍त होंगे.

3मेरी सुनो तथा मेरे पास आओ;

ताकि तुम जीवित रह सको.

और मैं तुम्हारे साथ सदा की वाचा बांधूंगा,

जैसा मैंने दावीद से किया था.

4मैंने उसे देशों के लिए गवाह,

प्रधान और आज्ञा देनेवाला बनाया है.

5अब देख इस्राएल के पवित्र परमेश्वर याहवेह, ऐसे देशों को बुलाएंगे, जिन्हें तुम जानते ही नहीं,

और ऐसी जनता, जो तुम्हें जानता तक नहीं, तुम्हारे पास आएगी,

क्योंकि तुम्हें परमेश्वर ने शोभायमान किया है.”

6जब तक याहवेह मिल सकते हैं उन्हें खोज लो;

जब तक वह पास हैं उन्हें पुकार लो.

7दुष्ट अपनी चालचलन

और पापी अपने सोच-विचार छोड़कर याहवेह की ओर आए.

तब याहवेह उन पर दया करेंगे, जब हम परमेश्वर की ओर आएंगे,

तब वह हमें क्षमा करेंगे.

8क्योंकि याहवेह कहते हैं,

“मेरे और तुम्हारे विचार एक समान नहीं,

न ही तुम्हारी गति और मेरी गति एक समान है.

9क्योंकि जिस प्रकार आकाश और पृथ्वी में अंतर है,

उसी प्रकार मेरे और तुम्हारे कामों में बहुत अंतर है

तथा मेरे और तुम्हारे विचारों में भी बहुत अंतर है.

10क्योंकि जिस प्रकार बारिश और ओस

आकाश से गिरकर भूमि को सींचते हैं,

जिससे बोने वाले को बीज,

और खानेवाले को रोटी मिलती है,

11वैसे ही मेरे मुंह से निकला शब्द व्यर्थ नहीं लौटेगा:

न ही उस काम को पूरा किए बिना आयेगा

जिसके लिये उसे भेजा गया है.

12क्योंकि तुम आनंद से निकलोगे

तथा शांति से पहुंचोगे;

तुम्हारे आगे पर्वत

एवं घाटियां जय जयकार करेंगी,

तथा मैदान के सभी वृक्ष

आनंद से ताली बजायेंगे.

13कंटीली झाड़ियों की जगह पर सनोवर उगेंगे,

तथा बिच्छुबूटी की जगह पर मेंहदी उगेंगी.

इससे याहवेह का नाम होगा,

जो सदा का चिन्ह है,

उसे कभी मिटाया न जाएगा.”

Священное Писание (Восточный перевод), версия с «Аллахом»

Исаия 55:1-13

Вечное священное соглашение

1– Эй, все, кто жаждет,

придите к водам,

даже если у вас нет денег,

приходите, берите пищу и ешьте!

Приходите, берите вино и молоко

без денег, бесплатно!

2Зачем тратить деньги на то, что не хлеб,

свои трудовые – на то, что не насыщает?

Слушайте Меня внимательно и ешьте хорошее;

пусть душа ваша порадуется сытной пище.

3Внимайте и приходите ко Мне;

слушайте – и будете жить.

Я заключу с вами вечное соглашение

согласно Моим обещаниям Давуду,

которые непреложны.

4Вот Я сделал его свидетелем для народов,

вождём и повелителем народов.

5Вот ты призовёшь народы, которых не знал,

и народы, не знавшие тебя, устремятся к тебе

из-за Вечного, твоего Бога,

святого Бога Исраила,

потому что Он прославил тебя.

6Ищите Вечного, пока Его можно найти,

призывайте Его, пока Он близко.

7Пусть нечестивый оставит свой путь

и злой человек – свои помыслы.

Пусть обратится к Вечному,

и Он его помилует,

к нашему Богу,

потому что Он щедр на прощение.

8– Мои мысли – не ваши мысли,

а пути ваши – не Мои пути, –

возвещает Вечный. –

9Как небо выше земли,

так Мои пути выше ваших путей,

и Мои мысли выше ваших мыслей.

10Как дождь и снег нисходят с небес

и не возвращаются, не напоив землю,

но делают её способной рождать и произращать,

чтобы она дала сеятелю зерно

и едоку хлеб,

11так и слово Моё, что исходит из уст Моих:

оно не вернётся ко Мне напрасным,

но совершит то, чего Я хочу,

и достигнет того, для чего Я его посылал.

12Вы выйдете в радости,

проводят вас с миром.

Горы и холмы запоют перед вами песню,

а все деревья в поле будут рукоплескать.

13Вместо терновника вырастет кипарис,

а вместо колючек – мирт.

И будет это для славы Вечного,

знамением вечным, неистребимым.