यशायाह 12 – HCV & NRT

Hindi Contemporary Version

यशायाह 12:1-6

स्तुति के गीत

1उस दिन तुम कहोगे:

“याहवेह, मैं आपका आभार मानूंगा.

यद्यपि आप मुझसे क्रोधित थे,

अब आपका गुस्सा शांत हो गया

और आपने मुझे शांति दी है.

2परमेश्वर मेरे उद्धारकर्ता हैं;

मैं भरोसा रखूंगा और न डरूंगा.

क्योंकि याह, हां याहवेह ही, मेरा बल और मेरा गीत हैं;

वे मेरे उद्धारकर्ता हो गए हैं.”

3तुम उद्धार के स्रोतों से

आनंदपूर्वक जल भरोगे.

4उस दिन तुम कहोगे:

“याहवेह की प्रशंसा करो, उनके नाम की दोहाई दो;

जनताओं में उनके कामों का प्रचार करो,

उन्हें यह याद दिलाओ कि प्रभु का नाम गौरवान्वित है.

5गीतों से याहवेह की स्तुति करो, क्योंकि उन्होंने प्रतापमय काम किए हैं;

और सारी पृथ्वी पर यह प्रकट हो जाए.

6ज़ियोन के लोगों, ऊंचे स्वर से जय जयकार करो,

क्योंकि इस्राएल के पवित्र परमेश्वर तुम्हारे साथ हैं.”

New Russian Translation

Исаия 12:1-6

Песни хвалы

1В тот день ты скажешь:

«Славлю Тебя, Господь!

Ты гневался на меня,

но отвратил Свой гнев

и утешил меня.

2Истинно, Бог — спасение мое,

буду надеяться на Него и не стану бояться.

Господь, Господь — моя сила и песнь12:2 Или: крепость.;

Он стал мне спасением».

3Радостно будете черпать воду

из колодцев спасения.

4В тот день вы скажете:

«Славьте Господа, призывайте Его имя;

возглашайте в народах Его деяния,

возвещайте, что велико имя Его.

5Пойте Господу, ведь Он совершил великое;

пусть это открывается всей земле.

6Кричите и пойте от радости, жители Сиона,

потому что велик среди вас Святой Израилев!»