प्रशासक 12 – HCV & NRT

Hindi Contemporary Version

प्रशासक 12:1-15

यिफ्ताह और एफ्राईम

1तब एफ्राईमवासियों ने सेना इकट्ठा किया. उन्होंने ज़ेफोन जाकर यिफ्ताह से यह कहके झगड़ा किया, “क्या मतलब था आपका हमें अपने साथ लिए बिना अम्मोन वंशजों से युद्ध के लिए जाने का? हम आपके साथ आपके घर में आग लगा देंगे.”

2यिफ्ताह ने उन्हें उत्तर दिया, “अम्मोन वंशजों के साथ मेरा और मेरे साथियों का बड़ा झगड़ा हो गया था. मैंने आपको बुलाया तो था, किंतु आपने आकर मुझे उनसे नहीं छुड़ाया. 3जब मैंने देखा कि मुझे छुड़ाने में आपकी रुचि नहीं है, मैंने अपनी जान हथेली में लेकर अम्मोन वंशजों पर हमला किया, और याहवेह ने उन्हें हमारे वश में कर दिया. आप लोग अब मुझसे झगड़ा करने क्यों आए हैं?”

4इस कारण यिफ्ताह ने गिलआद के सारे सैनिकों को इकट्ठा किया और एफ्राईम से युद्ध करके गिलआद के सैनिकों ने उन्हें हरा दिया, क्योंकि एफ्राईमवासियों ने गिलआद वासियों पर आरोप लगाया था, “तुम गिलआदवासी तो एफ्राईम के भगोड़े हो. तुम तो एफ्राईम तथा मनश्शेह के ही वासी हो.” 5गिलआद वासियों ने एफ्राईम के पास वाले यरदन के घाट अपने वश में कर लिए. जब कभी कोई व्यक्ति एफ्राईम से भागने की कोशिश में कहता था, “मुझे पार जाने दो,” गिलआदवासी उससे प्रश्न करते थे, “क्या तुम एफ्राईमवासी हो?” यदि वह उत्तर देता था, “नहीं,” 6तब गिलआदवासी उसे आदेश देते थे; कहो, “शिब्बोलेथ.” किंतु वह उच्चारण करता था, “सिब्बोलेथ,” क्योंकि उसके लिए इस शब्द का शुद्ध उच्चारण संभव नहीं होता था. यह होने पर गिलआदवासी उसे वहीं पकड़कर यरदन के घाटों में मार दिया करते थे. उस समय इस प्रक्रिया में एफ्राईम के बयालीस हज़ार व्यक्तियों को मार दिया गया.

7यिफ्ताह छः साल तक इस्राएल का शासन करता रहा. इसके बाद गिलआदवासी यिफ्ताह की मृत्यु हो गई. उसे गिलआद के ही एक नगर में गाड़ दिया गया.

इबज़न, एलोन और अबदोन

8यिफ्ताह के बाद बेथलेहेम के इबज़न ने इस्राएल के शासन की जवाबदारी संभाली. 9उसके तीस पुत्र और तीस ही पुत्रियां थी, जिनका विवाह उसने बाहर के गोत्र में किया था. इसी प्रकार उसने अपने पुत्रों का विवाह बाहरी गोत्रों में कर दिया था. उसने इस्राएल का शासन सात सालों तक किया. 10इसके बाद इबज़न की मृत्यु हो गई, और उसे बेथलेहेम में गाड़ दिया गया.

11उसके बाद ज़ेबुलूनवासी एलोन इस्राएल का शासक हुआ. उसने दस साल तक इस्राएल पर शासन किया. 12ज़ेबुलूनवासी एलोन की मृत्यु हुई और उसे ज़ेबुलून देश में अय्जालोन में गाड़ दिया गया.

13उसके बाद पीराथोनवासी हिल्लेल का पुत्र अबदोन इस्राएल का शासक हुआ. 14उसके चालीस पुत्र और तीस पोते थे, जो सत्तर गधों पर आना-जाना करते थे. उसने आठ साल इस्राएल का शासन किया. 15पीराथोनवासी हिल्लेल के पुत्र अबदोन की मृत्यु हो गई. उसे एफ्राईम देश के पिराथोन में अमालेकियों के पहाड़ी इलाके में गाड़ दिया गया.

New Russian Translation

Судьи 12:1-15

Иеффай и Ефрем

1Ефремиты приготовились к битве, переправились к Цафону и сказали Иеффаю:

— Почему ты ходил воевать с аммонитянами, а нас с собой не позвал? Мы сожжем твой дом над тобой.

2Иеффай ответил:

— Я и мой народ были в сильной ссоре с аммонитянами, и хотя я звал вас, вы не спасли меня от их рук. 3Когда я увидел, что вы не поможете, я рискнул жизнью и переправился, чтобы сразиться с аммонитянами, и Господь позволил мне одержать над ними победу. Что же вы пришли сегодня биться со мной?

4Иеффай собрал всех галаадитян и сразился с ефремитами. Галаадитяне разбили их, потому что ефремиты говорили:

— Вы, галаадитяне, отступники от Ефрема и Манассии.

5Галаадитяне перехватили на Иордане броды к Ефрему, и всякий раз, когда уцелевший ефремит говорил: «Дайте мне переправиться», галаадитяне спрашивали его: «Ты ефремит?» Если он отвечал: «Нет», 6они говорили: «Скажи „шибболет“». Если он говорил: «сибболет», — а ефремиты не могли произнести это слово правильно, — они хватали и убивали его у бродов на Иордане. В то время было убито сорок две тысячи ефремитов.

7Иеффай был судьей в Израиле шесть лет. Потом галаадитянин Иеффай умер и был похоронен в своем городе, что в Галааде12:7 Так в одном из древн. переводов; в нормативном евр. тексте: в городах Галаада..

Ивцан, Елон и Авдон

8После него судьей в Израиле был Ивцан из Вифлеема. 9У него было тридцать сыновей и тридцать дочерей. Он выдал дочерей замуж не в своем клане, и сыновьям нашел в жёны тридцать девушек не из своего клана. Он был судьей в Израиле семь лет. 10Потом Ивцан умер и был похоронен в Вифлееме.

11После него десять лет в Израиле был судьей завулонитянин Елон. 12Потом Елон умер и был похоронен в Айялоне, что в земле Завулона.

13После него судей в Израиле был Авдон, сын Гиллела, из Пирафона. 14У него было сорок сыновей и тридцать внуков, которые ездили на семидесяти ослах. Он был судьей в Израиле восемь лет. 15Потом Авдон, сын Гиллела, умер и был похоронен в Пирафоне, что в Ефреме, в амаликитских нагорьях.