प्रकाशन 8 – HCV & CCB

Hindi Contemporary Version

प्रकाशन 8:1-13

सातवीं मोहर

1जब मेमने ने सातवीं मोहर तोड़ी, स्वर्ग में एक समय के लिए सन्‍नाटा छा गया.

2तब मैंने उन सात स्वर्गदूतों को देखा, जो परमेश्वर की उपस्थिति में खड़े रहते हैं. उन्हें सात तुरहियां दी गईं.

3सोने के धूपदान लिए हुए एक अन्य स्वर्गदूत आकर वेदी के पास खड़ा हो गया. उसे बड़ी मात्रा में धूप दी गई कि वह उसे सभी पवित्र लोगों की प्रार्थनाओं के साथ उस सोने की वेदी पर भेंट करे, जो सिंहासन के सामने है. 4स्वर्गदूत के हाथ के धूपदान में से धुआं उठता हुआ पवित्र लोगों की प्रार्थनाओं के साथ परमेश्वर के पास ऊपर पहुंच रहा था. 5तब स्वर्गदूत ने धूपदान लिया, उसे वेदी की आग से भरकर पृथ्वी पर फेंक दिया, जिससे बादलों की गर्जन, गड़गड़ाहट तथा बिजलियां कौंध उठीं और भूकंप आ गया.

पहिली चार तुरहियां

6तब वे सातों स्वर्गदूत, जिनके पास तुरहियां थी, उन्हें फूंकने के लिए तैयार हुए.

7जब पहले स्वर्गदूत ने तुरही फूंकी तो आग और ओले उत्पन्‍न हुए, जिनमें लहू मिला हुआ था. उन्हें पृथ्वी पर फेंक दिया गया. परिणामस्वरूप एक तिहाई पृथ्वी जल उठी, एक तिहाई पेड़ भस्म हो गए तथा सारी हरी घास भी.

8जब दूसरे स्वर्गदूत ने तुरही फूंकी तो विशाल पर्वत जैसी कोई जलती हुई वस्तु समुद्र में फेंक दी गई जिससे एक तिहाई समुद्र लहू में बदल गया. 9इससे एक तिहाई जल जंतु नाश हो गए तथा जलयानों में से एक तिहाई जलयान भी.

10जब तीसरे स्वर्गदूत ने तुरही फूंकी तो आकाश से एक विशालकाय तारा मशाल के समान जलता हुआ एक तिहाई नदियों तथा जल-स्रोतों पर जा गिरा. 11यह तारा अपसन्तिनॉस कहलाता है—इससे एक तिहाई जल कड़वा हो गया. जल के कड़वे हो जाने के कारण अनेक मनुष्यों की मृत्यु हो गई.

12जब चौथे स्वर्गदूत ने तुरही फूंकी तो एक तिहाई सूर्य, एक तिहाई चंद्रमा तथा एक तिहाई तारों पर ऐसा प्रहार हुआ कि उनका एक तिहाई भाग अंधकारमय हो गया. इनमें से एक तिहाई दिन अंधकारमय हो गया, वैसे ही एक तिहाई रात भी.

13जब मैं यह सब देख ही रहा था, मैंने ठीक अपने ऊपर मध्य हवा में उड़ते हुए एक गरुड़ को ऊंचे शब्द में यह कहते हुए सुना, “उस तुरही नाद के कारण, जो शेष तीन स्वर्गदूतों द्वारा किया जाएगा, पृथ्वी पर रहनेवालों पर धिक्कार, धिक्कार, धिक्कार!”

Chinese Contemporary Bible 2022 (Simplified)

启示录 8:1-13

揭开第七印

1羔羊揭开第七印时,天上寂静无声,约半小时。 2然后,我看见站在上帝面前的七位天使领受了七支号角。

3另一位天使手里拿着金香炉上前来,站在祭坛旁边。他接过了许多香,把香和众圣徒的祈祷一起献在宝座前的金坛上。 4这香冒出的烟,连同众圣徒的祷告从那天使的手中向上升到上帝面前。 5天使又拿着香炉,盛满祭坛的火,将它倒在地上,于是出现雷鸣、巨响、闪电和地震。

天使吹号

6这时,那七位拿着号角的天使也预备要吹号。

7第一位天使吹响了号角,有冰雹和火掺杂着血被抛到地上。地的三分之一、树木的三分之一和一切青草都被烧毁了。

8第二位天使吹响了号角,有一座好像燃烧的大山被扔进海里。海洋的三分之一变成了血, 9海中的活物死了三分之一,船只也被毁了三分之一。

10第三位天使吹响了号角,有一颗好像火炬般燃烧着的巨星从天上坠落在三分之一的河流和水泉里。 11这颗星名叫“苦艾”,它使三分之一的水都变苦了,许多人因为喝了这种苦水而死去。

12第四位天使吹响了号角,太阳、月亮和星辰的三分之一都受到重击,以致失去了三分之一的光辉,于是日间的三分之一暗淡无光,夜间也是如此。 13我又看见有一只鹰在半空中飞翔,听见它大声宣告:“有祸了!有祸了!世上的居民有祸了!还有三位天使要吹响号角。”