निर्गमन 9 – HCV & CARST

Hindi Contemporary Version

निर्गमन 9:1-35

मिस्र के पशुओं की मृत्यु

1फिर परमेश्वर ने मोशेह से कहा, “जाकर फ़रोह को यह बता दो, ‘इब्रियों के परमेश्वर याहवेह ने यह कहा है, “मेरी प्रजा को यहां से जाने दो, ताकि वे मेरी वंदना कर सकें.” 2यदि तुम उन्हें जाने नहीं दोगे 3तो याहवेह का हाथ तुम्हारे पशुओं, घोड़ों, गधों, ऊंटों, गायों एवं भेड़-बकरियों पर बढ़ेगा और बड़ी महामारी फैल जायेगी. 4याहवेह मिस्रियों के पशुओं में महामारी फैलायेंगे, लेकिन इस्राएल के पशुओं को कुछ नहीं होगा—जिसके कारण इस्राएल वंश के एक भी पशु की मृत्यु न होगी.’ ”

5याहवेह ने एक समय ठहराकर यह कह दिया: “अगले दिन याहवेह इस देश में महामारी फैलायेंगे.” 6तब याहवेह ने अगले दिन वही किया—मिस्र देश के सभी पशु मर गए; किंतु इस्राएल वंश में एक भी पशु नहीं मरा. 7फ़रोह ने सच्चाई जानने के लिए सेवक को भेजा. तब उन्होंने देखा कि इस्राएल में एक भी पशु की मृत्यु नहीं हुई थी. यह देख फ़रोह का मन और कठोर हो गया, उसने प्रजा को जाने नहीं दिया.

फोड़ों की विपत्ति

8फिर याहवेह ने मोशेह और अहरोन से कहा, “अपने-अपने हाथों में मुट्ठी भरके राख लेना, और उस राख को फ़रोह के सामने आकाश की ओर फेंकना. 9यह राख पूरे देश पर रेत में बदल जाएगी, जिससे पूरे मिस्रवासियों एवं पशुओं के शरीर पर फोड़े फुंसी हो जायेंगे.”

10इसलिये मोशेह तथा अहरोन ने भट्ठे से राख उठाई और फ़रोह के सामने गए. मोशेह ने राख को आकाश की ओर उछाला, जिसके कारण मनुष्यों और पशुओं के शरीर पर फोड़े निकल आए. 11इन फोड़ों के कारण जादूगर मोशेह के सामने खड़े न रह सके, क्योंकि फोड़े न केवल मिस्रवासियों की देह पर निकल आए थे किंतु जादूगरों के शरीर भी फोड़े से भर गये थे! 12याहवेह ने फ़रोह के मन को कठोर बना दिया, और फ़रोह ने मोशेह की बात नहीं मानी; यह बात याहवेह ने मोशेह से पहले ही कह दी थी.

ओलों की विपत्ति

13तब याहवेह ने मोशेह से कहा, “सुबह जल्दी उठकर फ़रोह के पास जाकर यह कहना, ‘याहवेह, इब्रियों के परमेश्वर की यह आज्ञा है कि मेरी प्रजा को यहां से जाने दो, ताकि वे मेरी वंदना कर सकें. 14क्योंकि इस बार मैं और ज्यादा परेशानियां तुम पर, तुम्हारे सेवकों पर तथा तुम्हारी प्रजा पर डाल दूंगा, जिससे तुम्हें यह मालूम हो जाए कि पूरे पृथ्वी पर मेरे तुल्य कोई भी नहीं है. 15क्योंकि अब तक मैं अपना हाथ बढ़ाकर तुम और तुम्हारी प्रजा पर बहुत बड़ी विपत्तियां डालकर तुम्हें मिटा देता. 16तुम्हारी उत्पत्ति के पीछे मेरा एकमात्र उद्देश्य था कि तुमको मेरे प्रताप का प्रदर्शन करूं, और सारी पृथ्वी में मेरे नाम का प्रचार हो. 17लेकिन तुमने मेरी प्रजा को यहां से जाने की अनुमति न देकर अपने आपको महान समझा है! 18अब देखना, कल इसी समय मैं बड़े-बड़े ओले बरसाऊंगा—ऐसा मिस्र देश में आज तक नहीं देखा गया है, 19इसलिये अब सबको बता दो कि मैदानों से अपने पशुओं को तथा जो कुछ इस समय खेतों में रखा हुआ है, सुरक्षित स्थान पर ले जाएं. अगर कोई मनुष्य या पशु, ओले गिरने से पहले अपने घरों में न पहुंचें, वे अवश्य मर जायेंगे.’ ”

20तब फ़रोह के उन सेवकों ने, जिन्होंने याहवेह की बात पर ध्यान दिया वे सब जल्दी अपने-अपने लोगों एवं पशुओं को लेकर घर चले गये 21और जिन्होंने उस बात पर ध्यान नहीं दिया, वे सेवक एवं उनके पशु मैदान में ही रह गए.

22याहवेह ने मोशेह को आदेश दिया, “अपना हाथ आकाश की ओर बढ़ाओ, ताकि पूरे मिस्र देश पर, मनुष्य एवं पशु, और मैदान के हर एक वृक्ष पर ओले गिरना शुरू हो जाएं.” 23मोशेह ने अपनी लाठी आकाश की ओर बढ़ाई, और याहवेह ने आकाश से बादल गरजाये और ओले बरसाए और ओलों के साथ बिजली भी पृथ्वी पर गिरने लगी. 24ओलों के साथ बिजली भी गिर रही थी; ऐसी दशा मिस्र देश में इससे पहले कभी नहीं हुई थी. 25ओले उन सब पर गिरे, जो मैदानों में थे—ओले पौधे तथा वृक्ष पर भी गिरे जो पूरे नष्ट हो गये. 26केवल गोशेन प्रदेश में जहां इस्राएली रहते थे, ओले नहीं गिरे.

27तब फ़रोह ने मोशेह एवं अहरोन को बुलवाया और उनके सामने मान लिया: “मैंने पाप किया है, याहवेह ही महान परमेश्वर हैं, मैं तथा मेरी प्रजा अधर्मी है. 28तुम याहवेह से बिनती करो! बहुत हो चुका गरजना और ओले बरसना. मैं तुमको यहां से जाने दूंगा, तुम यहां मत रुको.”

29मोशेह ने फ़रोह को उत्तर दिया, “जैसे ही मैं नगर से बाहर निकलूंगा, मैं अपनी भुजाएं याहवेह की ओर उठाऊंगा; तब आग तथा ओले गिरना रुक जाएंगे, तब तुमको मालूम हो जाएगा कि पृथ्वी पर याहवेह का ही अधिकार है. 30लेकिन तुम तथा तुम्हारे सेवकों के विषय में मुझे मालूम है कि अब भी तुममें याहवेह परमेश्वर के प्रति भक्ति नहीं है.”

31(इस समय सन एवं जौ की फसल नष्ट हो चुकी थी, क्योंकि जौ की बालें आ चुकी थीं तथा सन में कलियां खिल रही थीं; 32लेकिन गेहूं नष्ट नहीं हुआ था, क्योंकि उसका उपज देर से होता है.)

33तब मोशेह फ़रोह के पास से निकलकर नगर के बाहर चले गए और उन्होंने याहवेह की ओर अपने हाथ उठाए; और तुरंत बादल गरजना एवं ओला गिरना रुक गया, भूमि पर हो रही वर्षा भी रुक गई. 34जैसे ही फ़रोह ने देखा कि ओले गिरना तथा बादल गरजना रुक गया, उन्होंने पाप किया और उसने और उसके सेवकों ने अपना मन कठोर कर लिया. 35कठोर मन से फ़रोह ने इस्राएलियों को जाने नहीं दिया—मोशेह को याहवेह ने पहले ही बता दिया था कि फ़रोह किस प्रकार अपने मन को फिर कठोर करेंगे.

Священное Писание (Восточный перевод), версия для Таджикистана

Исход 9:1-35

Пятое наказание: падёж скота

1Вечный сказал Мусо:

– Пойди к фараону и скажи ему: Так говорит Вечный, Бог евреев: «Отпусти Мой народ поклониться Мне. 2Если ты откажешься и будешь удерживать их дальше, 3рука Вечного поразит страшным мором твой скот в поле: лошадей, ослов, верблюдов, быков и коров, овец и коз. 4Но Вечный сделает так, что между скотом Исроила и Египта будет различие: у исроильтян не падёт ни одно животное».

5Вечный назначил время, сказав:

– Завтра Вечный сделает так в этой земле.

6На следующий день Вечный так и сделал. Весь скот египтян пал, но у исроильтян не пало ни одно животное. 7Фараон послал людей, чтобы проверить это, и узнал, что ни одно животное исроильтян не пало. Но его сердце так и осталось упрямым, и он не отпустил народ.

Шестое наказание: нарывы

8Вечный сказал Мусо и Хоруну:

– Возьмите по полной пригоршне золы из печи. Пусть Мусо бросит её в воздух на глазах у фараона. 9Она тонкой пылью будет витать над всем Египтом, и по всей стране на людях и на скоте появятся гнойные нарывы.

10Они взяли золу из печи и предстали перед фараоном. Мусо бросил золу в воздух, и на людях и скотине появились гнойные нарывы. 11Чародеи не вышли к Мусо из-за нарывов, которые появились на них и на всех египтянах. 12Но Вечный сделал сердце фараона упрямым, и он не послушал Мусо и Хоруна, как Вечный и говорил Мусо.

Седьмое наказание: град

13Вечный сказал Мусо:

– Поднимись завтра рано утром, иди к фараону и скажи ему: Так говорит Вечный, Бог евреев: «Отпусти Мой народ поклониться Мне. 14На этот раз Я накажу тебя, твоих приближённых и твой народ самыми страшными карами, чтобы ты знал: нет на земле подобного Мне. 15Я мог бы занести руку и поразить тебя и твой народ мором, который смёл бы вас с лица земли. 16Но Я возвысил9:16 Или: «сохранил». тебя для того, чтобы показать тебе Мою силу и чтобы имя Моё стало известно по всей земле. 17Ты всё ещё против Моего народа и не отпускаешь его. 18Так слушай: завтра в это время Я пошлю такой страшный град, какого Египет не знал со времён своего основания. 19Поэтому прикажи отвести скот и всё, что у тебя есть в безопасное место. Град будет падать на всех людей и животных, которые останутся в поле без прикрытия. И все они погибнут».

20Те приближённые фараона, которые испугались слов Вечного, поспешили увести рабов и скот. 21А те, которые пренебрегли посланием Вечного, оставили рабов и скот в поле.

22Вечный сказал Мусо:

– Подними руку к небу, и град падёт на Египет: на людей, на животных и на всё, что растёт в полях Египта.

23Мусо поднял посох к небу, и Вечный послал гром и град. Молния ударила в землю. Вечный обрушил град на землю Египта. 24Повсюду шёл град и били молнии. Такой бури не было в Египте с тех пор, как в нём поселились люди. 25По всему Египту град разил на полях и людей, и животных. Град побил всё, что росло в полях, и поломал деревья. 26Только в земле Гошен, где жили исроильтяне, града не было. 27Фараон послал за Мусо и Хоруном.

– На этот раз я согрешил, – сказал он им. – Вечный прав, а я и мой народ виновны. 28Помолитесь Вечному, довольно с нас ужасного грома и града! Я отпущу вас, вам больше не нужно оставаться.

29Мусо ответил:

– Я выйду из города, воздену руки и помолюсь Вечному. Гром утихнет и града больше не будет для того, чтобы ты знал, что хозяин земли – Вечный. 30Но я знаю, что ты и твои приближённые по-прежнему не боитесь Вечного Бога.

31(Лён и ячмень погибли, потому что в ту пору ячмень колосился, а лён цвёл. 32А пшеница и полба не погибли: они созревают позже.)

33Мусо ушёл от фараона, вышел из города и воздел руки в молитве к Вечному. Гром и град прекратились. Дождь больше не проливался на землю. 34Фараон увидел, что дождь, град и гром прекратились, и опять согрешил: его сердце и сердца его приближённых оставались упрямыми. 35Сердце фараона исполнилось упрямством, и он не отпустил исроильтян, как Вечный и говорил через Мусо.