एस्तेर 7 – HCV & NRT

Hindi Contemporary Version

एस्तेर 7:1-10

हामान को मृत्यु दंड

1राजा तथा हामान रानी एस्तेर के यहां दाखमधु पी रहे थे. 2यह भोज का द्वितीय दिन था. राजा ने भोज के अवसर पर दाखमधु पीते हुए प्रश्न किया, “रानी एस्तेर, तुम्हारा अनुरोध क्या है? वह पूर्ण किया जाएगा. क्या है तुम्हारी विनती? यदि इस राज्य के आधा तक भी हो, वह पूर्ण किया जाएगा.”

3रानी एस्तेर ने उत्तर दिया, “महाराज, यदि मुझ पर आपकी कृपा है, यदि महाराज मुझसे प्रसन्‍न हैं, मेरी विनती पर मुझे एवं मेरे सहजातियों को मेरे अनुरोध पर प्राण दान मिले, 4क्योंकि मुझे तथा मेरे सहजातियों को बेच दिया गया है, कि हम नष्ट कर दिए जाएं, कि हमारा वध कर दिया जाए. यदि हमें मात्र दास-दासियों सदृश ही बेच दिया जाता तो मैं मौन रह जाती क्योंकि तब मुझे महाराज को कष्ट देने की ज़िद नहीं करनी पड़ती.”

5राजा अहषवेरोष ने रानी एस्तेर से पूछा, “कौन है वह और कहां है वह, जिसने यह ज़िद की है?”

6एस्तेर ने उत्तर दिया, “वह शत्रु, वह विरोधी है यह दुष्ट हामान!”

यह सुनते ही राजा एवं रानी के सामने हामान अत्यंत भयभीत हो गया. 7अत्यंत क्रोध में राजा अपनी दाखमधु वहीं छोड़ राजमहल उद्यान में चला गया; किंतु हामान वहीं ठहर गया कि रानी एस्तेर से अपने जीवन की याचना कर सके, क्योंकि उसे अब यह मालूम हो चुका था, राजा ने उसे मृत्यु दंड देने का निश्चय कर लिया है.

8कुछ समय बाद जब राजा राजमहल उद्यान से लौटकर दाखमधु कक्ष में लौटा, हामान इस समय एस्तेर के सामने झुका हुआ था.

वह दृश्य देख राजा कह उठा, “क्या यह मेरे ही उपस्थिति में रानी से बलात्कार करना चाहता है?”

राजा के इस वचन को सुनकर, कर्मचारियों ने हामान के मुंह को ढांप दिया. 9राजा के सामने उपस्थित खोजों में एक हरबोना नामक खोजा ने सूचना दी, “महाराज, वस्तुस्थिति यह है कि हामान ने ही मोरदकय की हत्या के लिए अपने घर के निकट बीस मीटर ऊंचा फांसी का खंभा बनवा रखा है, जबकि मोरदकय ने राजा के लाभ की सूचना दी थी!”

राजा ने तत्क्षण आदेश दिया, “इसे उसी पर लटका दिया जाए.” 10तब उन्होंने हामान को उसी फांसी के खंभे पर लटका दिया, जिसे उसने मोरदकय को मृत्यु दंड के लिए बनवाया था. तब राजा का कोप ठंडा हो गया.

New Russian Translation

Есфирь 7:1-10

Казнь Амана

1Царь с Аманом отправились пировать у царицы Есфири. 2И когда они пили вино во второй день, царь спросил опять:

— Царица Есфирь, чего ты хочешь? Всё тебе будет. Какова твоя просьба? Даже полцарства — всё получишь!

3И царица Есфирь ответила:

— О царь, если я нашла у тебя расположение и если это угодно царю, то даруй мне жизнь — вот чего я хочу. И пощади мой народ — вот моя просьба. 4Ведь я и мой народ проданы на погибель, уничтожение и искоренение. Если бы нас всего лишь продали как рабов и рабынь, я бы смолчала, и не стала из-за этого беспокоить царя.7:4 Или: смолчала бы, хотя враг и не возместил бы ущерба царю.

5Царь Ксеркс спросил царицу Есфирь:

— Кто же он? Кто осмелился такое сделать?

6Есфирь сказала:

— Противник и враг — этот подлый Аман.

Аман задрожал от страха перед царем и царицей. 7Царь в гневе поднялся с места, оставил вино и вышел во дворцовый сад. А Аман, понимая, что царь уже решил его судьбу, остался, чтобы умолять царицу Есфирь даровать ему жизнь.

8В тот момент, когда царь вернулся из дворцового сада в пиршественный зал, Аман как раз приник к ложу, где возлежала царица Есфирь. Царь вскричал:

— Да что же это такое, он еще вздумал изнасиловать царицу прямо в моем дворце?!

Едва лишь слово слетело с уст царя, Аману накрыли лицо. 9И Харбона, один из евнухов, прислуживавших царю, сказал:

— Вот и виселица высотой в 50 локтей7:9 Около 23 м. стоит у Аманова дома; он приготовил ее для Мардохея, чье слово спасло царя.

Царь сказал:

— Вот и повесьте его на ней!

10И Амана повесили на виселице, которую он приготовил для Мардохея. И ярость царя улеглась.