उत्पत्ति 10 – HCV & CCBT

Hindi Contemporary Version

उत्पत्ति 10:1-32

नोहा के वंशज

1शेम, हाम और याफेत नोहा के पुत्र थे, जलप्रलय के बाद इनकी संतान पैदा हुईं.

याफेत

2याफेत के पुत्र:10:2 पुत्र ये उनके वंशज भी हो सकते हैं. वचन 3, 4, 6, 7, 20–23, 29 तथा 31 में भी.

गोमर, मागोग, मेदिया, यावन, तूबल, मेशेख तथा तिरास थे.

3गोमर के पुत्र:

अश्केनाज, रिफात तथा तोगरमाह थे.

4यावन के पुत्र:

एलिशाह, तरशीश, कित्तिम तथा दोदानिम10:4 दोदानिम अन्य पाण्डुलिपियों मेंरोदानीम थे. 5(और उनके वंशज मल्लाह बनकर प्रत्येक की अपनी भाषा, गोत्र और राष्ट्र होकर विभिन्‍न देशों में बंट गये.)

हाम

6हाम के पुत्र:

कूश, मिस्र, पूट तथा कनान हुए.

7कूश के पुत्र:

सेबा, हाविलाह, सबताह, रामाह और सबतेका.

रामाह के पुत्र:

शीबा और देदान.

8कूश उस निमरोद का पिता था जो पृथ्वी पर पहले वीर व्यक्ति के रूप में मशहूर हुआ. 9वह याहवेह की दृष्टि में पराक्रमी, शिकारी था, और ऐसा कहा जाने लगा, “निमरोद के समान याहवेह की दृष्टि में पराक्रमी शिकारी!” 10उसके राज्य की शुरुआत शीनार देश में, बाबेल, एरेख, अक्काद तथा कालनेह से हुई. 11वहां से वे अश्शूर में गये, वहां उन्होंने नीनवेह, रेहोबोथ-इर तथा कलाह नगर बनाए. 12तथा रेसेन नगर को बनाए, जो नीनवेह तथा कलाह के बीच का एक बड़ा नगर है.

13मिस्र के पुत्र:

लूदिम, अनामिम, लेहाबिम, नाफतुहि, 14पथरूस, कस्लूह (जिनसे फिलिस्तीनी राष्ट्र निकले) और काफ़तोर

15कनान का पहला पुत्र

सीदोन, फिर हित्ती, 16यबूसी, अमोरी, गिर्गाशी, 17हिव्वी, आरकी, सीनी, 18अरवादी, ज़ेमारी, हामाथी.

(बाद में कनानी परिवार भी बढ़ते गए. 19कनान के वंश की सीमा सीदोन से होकर गेरार से होती हुई अज्जाह तक थी तथा सोदोम, अमोराह, अदमाह तथा ज़ेबोईम से लाशा तक थी.)

20ये सभी गोत्रों, भाषाओं, देशों तथा उनके राष्ट्रों के अनुसार हाम के वंश में से थे.

शेम

21शेम याफेत के बड़े भाई थे; वे एबर के वंश के गोत्रपिता हुए.

22शेम के पुत्र:

एलाम, अशहूर, अरफाक्साद, लूद तथा अराम थे.

23अराम के पुत्र: उज़,

हूल, गेथर तथा माश10:23 माश अन्य पाण्डुलिपियों मेंमेशेख थे.

24अरफाक्साद शेलाह का पिता था,

शेलाह एबर का.

25एबर के दो पुत्र हुए:

एक का नाम पेलेग अर्थात् बांटना, क्योंकि उनके समय में पृथ्वी का बंटवारा हुआ. उनके भाई का नाम योकतान था.

26योकतान के पुत्र:

अलमोदाद, शेलेफ, हासारमेबेथ, जेराह, 27हादरोम, उजाल, दिखलाह, 28ओबाल, अबीमाएल, शीबा, 29ओफीर, हाविलाह और योबाब. ये सभी योकतान के पुत्र थे.

30(ये जहां रहते थे, वहां की सीमा मेषा से लेकर पूर्व के पहाड़ के सेफार तक थी.)

31ये सभी अपने गोत्रों, भाषाओं, देशों तथा राष्ट्रों के अनुसार शेम वंश के थे.

32अपनी-अपनी संतान और जाति के अनुसार, ये नोहा के बेटों के वंशज हैं. जलप्रलय के बाद, जाति-जाति के लोग इनसे निकलकर पृथ्वी में फैल गए.

Chinese Contemporary Bible 2023 (Traditional)

創世記 10:1-32

挪亞三個兒子的後代

1洪水以後,挪亞的兒子雅弗都生了兒子,以下是他們的後代。

2雅弗的兒子是歌篾瑪各瑪代雅完土巴米設提拉3歌篾的兒子是亞實基拿利法陀迦瑪4雅完的兒子是以利沙他施基提多單5雅弗的這些後代各按宗族、語言和民族分散在沿海自己的國土上。

6的兒子是古實麥西10·6 「麥西」希伯來文是Mizraim,就是「埃及」,13節亦同。迦南7古實的兒子是西巴哈腓拉撒弗他拉瑪撒弗提迦拉瑪的兒子是示巴底但

8古實也是寧錄之父,寧錄是世上第一位勇士, 9在耶和華眼中是個孔武有力的獵人,因此有俗話說:「要像寧錄那樣在耶和華眼中是個孔武有力的獵人。」 10他首先在示拿地區的巴別以力亞甲甲尼各地建國, 11後來擴展到亞述,在那裡建立了尼尼微利河伯迦拉12以及尼尼微迦拉之間的利鮮大城。

13麥西的後代有路低人、亞拿米人、利哈比人、拿弗土希人、 14帕斯魯細人、迦斯路希人和迦斐托人。非利士人是迦斐托人的後代。

15迦南生長子西頓和次子16他的後代還有耶布斯人、亞摩利人、革迦撒人、 17希未人、亞基人、西尼人、 18亞瓦底人、洗瑪利人和哈馬人。後來迦南各宗族散居在各地。 19迦南的疆域從西頓基拉耳延伸,遠至迦薩,再向所多瑪蛾摩拉押瑪洗扁延伸,遠至拉沙20以上記載的都是的子孫,他們根據自己的宗族、語言、國土和民族散居各處。

21雅弗的哥哥希伯子孫的祖先,他也生了兒子。 22的兒子是以攔亞述亞法撒路德亞蘭23亞蘭的兒子是烏斯戶勒基帖瑪施24亞法撒沙拉沙拉希伯25希伯有兩個兒子,一個名叫法勒10·25 「法勒」意思是「分開」。,因為那時人們分地而居。法勒的兄弟叫約坍26約坍亞摩答沙列哈薩瑪非耶拉27哈多蘭烏薩德拉28俄巴路亞比瑪利示巴29阿斐哈腓拉約巴。這些都是約坍的兒子。 30他們居住的地方,從米沙直到東邊的西發山區。 31以上記載的都是的子孫,他們按著自己的宗族、語言、國土和民族散居各處。

32這些人都是洪水以後挪亞三個兒子所生的子孫,他們按著自己的民族和家系散居在各地,繁衍出地上各個民族。