Zjevení 4 – SNC & HCV

Slovo na cestu

Zjevení 4:1-11

Nevystihnutelný Bůh se představuje v symbolech a obrazech

1Potom jsem uviděl otevřené nebe a uslyšel jsem týž hlas jako prve, zvučný jako polnice. Přikázal mi: „Vstup sem, dám ti nahlédnout do budoucnosti!“

2-3A tu jsem v duchu viděl trůn. Z toho, který na něm seděl, vycházela bílá a rudá záře jako z démantů a rubínů a trůn byl obklopen smaragdově zelenou duhou smíření.

4Okolo Božího trůnu stálo čtyřiadvacet stolců. Na nich sedělo čtyřiadvacet bíle oděných starců se zlatými korunami na hlavách. 5Od trůnu šlehaly blesky a duněly hromy. Před trůnem hořelo sedm světel, obraz plnosti Božího Ducha. 6Bylo tam také jezero, průzračné jako křišťál. Kolem trůnu stály čtyři bytosti, které měly oči vpředu i vzadu; upínaly zrak k Bohu, a zároveň sledovaly všechno ostatní. 7První se podobala vznešenému lvu, druhá silnému býku, třetí moudrému člověku a čtvrtá rychlému orlu. 8-9Každá měla tři páry křídel. Bez ustání, ve dne i v noci, vzdávaly slávu, čest a díky tomu, který seděl na trůnu, živému od věků na věky:

„Svatý, svatý,

svatý je všemohoucí Bůh.

On byl, je a bude!“

10Tu také těch čtyřiadvacet starců pokleklo před tím, který seděl na trůnu, klaněli se mu a kladli mu k nohám své koruny se slovy:

11„Tobě patří, Pane,

všechna sláva,

čest a moc.

Ty jsi stvořil všechno,

z tvé vůle to vzniklo i trvá.“

Hindi Contemporary Version

प्रकाशन 4:1-11

स्वर्गीय सिंहासन

1इसके बाद मैंने देखा कि स्वर्ग में एक द्वार खुला हुआ है. तब तुरही की आवाज के समान वह शब्द, जो मैंने पहले सुना था, मुझे संबोधित कर रहा था, “मेरे पास यहां ऊपर आओ कि मैं तुम्हें वह सब दिखाऊं, जिसका इन सबके बाद घटित होना तय है.” 2उसी क्षण ही मैं आत्मा में ध्यानमग्न की अवस्था में आ गया. मैंने स्वर्ग में एक सिंहासन पर किसी को बैठे देखा. 3वह, जो सिंहासन पर बैठा था, उसकी चमक सूर्यकांत मणि तथा माणिक्य के समान थी तथा सिंहासन के चारों ओर मेघधनुष के समान पन्‍ना की चमक थी. 4उस सिंहासन के चारों ओर गोलाई में चौबीस सिंहासन थे. उन सिंहासनों पर सफ़ेद वस्त्रों में, सोने का मुकुट धारण किए हुए चौबीस प्राचीन बैठे थे. 5उस सिंहासन से बिजली की कौंध, गड़गड़ाहट तथा बादलों के गर्जन की आवाज निकल रही थी. सिंहासन के सामने सात दीपक जल रहे थे, जो परमेश्वर की सात आत्मा हैं. 6सिंहासन के सामने बिल्लौर के समान पारदर्शी कांच का समुद्र था.

बीच के सिंहासन के चारों ओर चार प्राणी थे, जिनके आगे की ओर तथा पीछे की ओर में आंखें ही आंखें थी. 7पहला प्राणी सिंह के समान, दूसरा प्राणी बैल के समान, तीसरे प्राणी का मुंह मनुष्य के समान तथा चौथा प्राणी उड़ते हुए गरुड़ के समान था. 8इन चारों प्राणियों में प्रत्येक के छः-छः पंख थे. उनके अंदर की ओर तथा बाहर की ओर आंखें ही आंखें थी. दिन-रात उनकी बिना रुके स्तुति-प्रशंसा यह थी:

“पवित्र, पवित्र, पवित्र,

प्रभु सर्वशक्तिमान परमेश्वर!

जो थे, जो हैं और जो आनेवाले हैं.”4:8 यशा 6:3

9जब-जब ये प्राणी उनका, जो सिंहासन पर आसीन हैं, जो सदा-सर्वदा जीवित हैं, स्तुति करते, सम्मान करते तथा उनके प्रति धन्यवाद प्रकट करते हैं, 10वे चौबीस प्राचीन भूमि पर गिरकर उनका, जो सिंहासन पर बैठे हैं, साष्टांग प्रणाम करते तथा उनकी आराधना करते हैं, जो सदा-सर्वदा जीवित हैं. वे यह कहते हुए अपने मुकुट उन्हें समर्पित कर देते हैं:

11“हमारे प्रभु और हमारे परमेश्वर,

आप ही स्तुति, सम्मान तथा सामर्थ्य के योग्य हैं,

क्योंकि आपने ही सब कुछ बनाया,

तथा आपकी ही इच्छा में इन्हें बनाया गया

तथा इन्हें अस्तित्व प्राप्‍त हुआ.”