नहूम 1 – HCV & CARSA

Hindi Contemporary Version

नहूम 1:1-15

1नीनवेह नगर से संबंधित भविष्यवाणी. एलकोशवासी नहूम के दर्शन की पुस्तक.

परमेश्वर का नीनवेह नगर के विरुद्ध क्रोध

2याहवेह जलन रखनेवाले और बदला लेनेवाले परमेश्वर हैं;

याहवेह बदला लेनेवाले तथा बहुत क्रोधी हैं.

याहवेह अपने शत्रुओं से बदला लेते हैं

और अपना कोप अपने शत्रुओं पर प्रगट करते हैं.

3याहवेह क्रोध करने में धीमा पर बड़े सामर्थ्यी हैं;

याहवेह दुष्टों को दंड देने में पीछे न हटेंगे.

उनका मार्ग बवंडर और आंधी में से होकर जाता है,

और बादल उनके पैरों की धूल है.

4वे समुद्र को फटकारते और उसे सूखा देते हैं;

वे सब नदियों को सूखा देते हैं.

बाशान और कर्मेल कुम्हला जाते

और लबानोन के फूल मुरझा जाते हैं.

5उनके सामने पर्वत कांप उठते हैं

और पहाड़ियां पिघल जाती हैं.

उनकी उपस्थिति में पृथ्वी,

सारा संसार और उसमें रहनेवाले कांप उठते हैं.

6उनके क्रोध का सामना कौन कर सकता है?

उनके भयंकर क्रोध को कौन सह सकता है?

उनका कोप आग की तरह भड़कता है;

उनके सामने चट्टानें चूर-चूर हो जाती हैं.

7याहवेह भले हैं,

और संकट के समय दृढ़ गढ़ ठहरते हैं.

वे उनका ध्यान रखते हैं जो उन पर भरोसा रखते हैं,

8पर वे भयंकर बाढ़ के द्वारा

नीनवेह नगर को नष्ट कर देंगे;

वे अपने शत्रुओं को अंधकार में खदेड़ देंगे.

9याहवेह अपने विरुद्ध किए गए उनके षड़्‍यंत्र का

अंत कर देंगे;

संकट दूसरी बार नहीं आएगा.

10वे कंटीली झाड़ियों में उलझेंगे,

दाखमधु पीकर मतवाले होंगे;

उनको उपज के सूखी खूंटी के समान जलाकर नष्ट किया जाएगा.

11हे नीनवेह, तुमसे ही एक निकला है

जो याहवेह के विरुद्ध षड़्‍यंत्र करता है,

और दुष्ट योजना बनाता है.

12याहवेह का यह कहना है:

“यद्यपि उनके साथ उनको मदद करनेवाले हैं और वे असंख्य हैं,

पर वे नष्ट किए जाएंगे और वे मिट जाएंगे.

हे यहूदाह, यद्यपि मैंने तुम्हें पीड़ा पहुंचाई है,

पर अब मैं तुम्हें पीड़ा न पहुंचाऊंगा.

13अब मैं तुम्हारी गर्दन पर रखे उनके जूए को तोड़ डालूंगा

और तुम्हारी बेड़ियों को तोड़ डालूंगा.”

14हे नीनवेह, याहवेह ने तुम्हारे बारे में एक आज्ञा दी है:

“तुम्हारा वंश चलाने के लिये तुम्हारी कोई संतान न होगी.

मैं तुम्हारे देवताओं के मंदिर में रखी

तुम्हारी पूजने की वस्तु और मूर्तियों को नष्ट कर डालूंगा.

मैं तुम्हारी कब्र खोदूंगा,

क्योंकि तुम दुष्ट हो.”

15पर्वतों की ओर दृष्टि करके,

उसके पांवों को देखो, जो शुभ संदेश लेकर आता है,

जो शांति की घोषणा करता है!

हे यहूदाह, अपने त्योहारों को मनाओ,

और अपनी मन्‍नत्तों को पूरी करो.

क्योंकि दुष्ट लोग अब तुम पर कभी आक्रमण नहीं करेंगे;

वे पूरी तरह नाश किए जाएंगे.

Священное Писание (Восточный перевод), версия с «Аллахом»

Наум 1:1-15

1Пророчество о Ниневии. Книга видений Наума из Елкоша.

Гнев Вечного против Ниневии

2Вечный1:2 Вечный – на языке оригинала: «Яхве». Под этим именем Всевышний открылся Мусе и народу Исраила (см. Исх. 3:13-15). См. пояснительный словарь. – ревнивый и мстительный Бог;

Вечный мстительный и гневливый.

Вечный мстит Своим врагам

и помнит зло недругов Своих.

3Вечный долготерпелив и велик в Своём могуществе;

Вечный не оставит виновных без наказания.

Его шествие – в буре и вихре,

облака – пыль от Его ног.

4Он приказывает морю, и оно высыхает,

рекам – и они иссякают.

Богатые пастбища Башана и Кармила увядают,

блёкнут цветы на Ливане1:4 Башан, Кармил, Ливан – эти земли славились своим плодородием..

5Сотрясаются перед Ним горы,

и тают холмы.

Земля трепещет перед Его лицом,

трепещет мир и всё живущее в нём.

6Кто устоит перед Его негодованием?

И кто сможет выдержать Его пылающий гнев?

Подобно огню разливается Его гнев,

скалы рассыпаются перед Ним.

7Вечный благ,

Он – убежище в дни бедствий.

Он заботится о тех, кто Ему доверяет,

8но всепотопляющим наводнением

Он разрушит Ниневию до основания;

мрак настигнет Его врагов.

9Что бы они ни замышляли против Вечного1:9 Или: «Что они замышляют против Вечного?»,

Он истребит их до конца,

и бедствие уже не повторится.

10Они запутаются в терновнике

и будут пьяны от вина;

они будут уничтожены, как сухое жнивьё.

11Из тебя, Ниневия, вышел тот,

кто замышляет злое против Вечного,

кто советует беззаконное.

12Так говорит Вечный:

– Хотя они сильны и многочисленны,

они будут уничтожены и исчезнут,

а тебя, Иудея, раньше Я отягощал,

но впредь уже не стану.

13И теперь Я сокрушу их ярмо, что на твоей шее,

и разорву твои оковы.

14Вечный дал следующее повеление о тебе, Ниневия:

– Не станет у тебя потомков,

носящих твоё имя.

Я разрушу твоих идолов и уничтожу истуканы,

что находятся в храмах твоих богов.

Я приготовлю тебе могилу,

потому что ты проклята.

15Смотри, идёт по горам гонец, несущий радостную весть,

провозглашающий мир!

Отмечай свои праздники, Иудея,

исполняй свои обещания.

Не вторгнется больше беззаконный в твои владения,

потому что будет полностью уничтожен.