民数记 2 – CCB & HCV

Chinese Contemporary Bible (Simplified)

民数记 2:1-34

营地的安排

1耶和华对摩西亚伦说: 2以色列人要各归本旗,按本族的旗号,在会幕四围稍远的地方安营。” 3东边,即日出的方向,是犹大营区及其旗号。犹大人的首领是亚米拿达的儿子拿顺4率领七万四千六百人。 5犹大支派旁边安营的是以萨迦支派,首领是苏押的儿子拿坦业6率领五万四千四百人。 7然后是西布伦支派,首领是希伦的儿子以利押8率领五万七千四百人。 9犹大营区的人共十八万六千四百人,他们是开路先锋。

10南边是吕便营区及其旗号。吕便人的首领是示丢珥的儿子以利苏11率领四万六千五百人。 12吕便支派旁边安营的是西缅支派,首领是苏利沙代的儿子示路蔑13率领五万九千三百人。 14然后是迦得支派,首领是丢珥的儿子以利雅萨15率领四万五千六百五十人。 16吕便营区共十五万一千四百五十人,他们是第二队。 17随后是会幕和利未人的营区,在其他各营中间。他们各就各位,各归本旗,照安营时的次序出发。

18西边是以法莲营区及其旗号。以法莲人的首领是亚米忽的儿子以利沙玛19率领四万零五百人。 20以法莲支派旁边是玛拿西支派,首领是比大苏的儿子迦玛列21率领三万二千二百人。 22然后是便雅悯支派,首领是基多尼的儿子亚比但23率领三万五千四百人。 24以法莲营区共十万八千一百人,他们是第三队。

25北边是营区及其旗号。人的首领是亚米沙代的儿子亚希以谢26率领六万二千七百人。 27支派旁边安营的是亚设支派,首领是俄兰的儿子帕结28率领四万一千五百人。 29然后是拿弗他利支派,首领是以南的儿子亚希拉30率领五万三千四百人。 31营区共有十五万七千六百人,他们是后队。

32以上照宗族和队伍统计的以色列人共六十万三千五百五十名。 33照耶和华对摩西的吩咐,利未人没被统计在其中。

34于是,以色列人照耶和华对摩西的吩咐,各按自己的旗号安营,各按自己的宗族启行。

Hindi Contemporary Version

गणना 2:1-34

पड़ाव-व्यवस्था

1याहवेह ने मोशेह तथा अहरोन को यह आज्ञा दी: 2“इस्राएल के वंश प्रत्येक अपने-अपने झंडे के नीचे ही पड़ाव डाला करेंगे. ये झंडे उनके पिता के गोत्रों की निशानी होंगे. वे मिलनवाले तंबू के आस-पास उसकी ओर मुख किए हुए अपने-अपने शिविर खड़े करेंगे.”

3वे, जो अपने शिविर सूर्योदय की दिशा,

पूर्व में स्थापित करेंगे, वह होगा यहूदाह गोत्र, वे अपने शिविर अपने झंडे के नीचे स्थापित करेंगे. यहूदाह के गोत्र का प्रधान होगा अम्मीनादाब का पुत्र नाहशोन. 4उनके सैनिकों की संख्या है 74,600.

5उनके निकट होगा इस्साखार का शिविर. इस्साखार के गोत्र का प्रधान होगा ज़ुअर का पुत्र नेथानेल. 6उसके सैनिकों की संख्या है 54,400.

7इसके बाद होगा ज़ेबुलून का शिविर. ज़ेबुलून गोत्र का प्रधान होगा हेलोन का पुत्र एलियाब 8उसके सैनिकों की संख्या है 57,400.

9यहूदाह के शिविर के लिए गिने गए सैनिक, जिन्हें उनके दलों के अनुसार तैयार किया गया था, वे गिनती में 1,86,400 थे. वे सबसे पहले कूच करेंगे.

10दक्षिण दिशा:

ये रियूबेन के झंडे के नीचे उसके सैनिकों का शिविर होगा तथा रियूबेन गोत्र का प्रधान शेदेउर का पुत्र एलिज़ुर होगा. 11उसके सैनिकों की संख्या है 46,500.

12इसके पास वाला शिविर होगा शिमओन गोत्र का, तथा उनका प्रधान होगा ज़ुरीशद्दाय का पुत्र शेलुमिएल. 13इनके सैनिकों की संख्या है 59,300.

14इसके बाद गाद का गोत्र, और इनका प्रधान था देउएल का पुत्र एलियासाफ़. 15इसके सैनिकों की संख्या है 45,650.

16रियूबेन के शिविर के गिने गए सैनिकों की संख्या है 1,51,450. ये कूच करते हुए दूसरे स्थान पर रहा करेंगे.

17इनके बाद मिलन वाला तंबू और लेवियों का शिविर कूच करेगा. लेवियों का शिविर सारे शिविरों के बीच होगा. जिस प्रकार वे अपने शिविर स्थापित करते हैं, उसी क्रम में वे कूच करेंगे; अपने-अपने झंडों के साथ.

18पश्चिमी दिशा में:

उनके झंडे के नीचे एफ्राईम गोत्र की सेना का शिविर होगा. इनका प्रधान होगा अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा. 19उसकी सेना की, गिन कर लिखी गई संख्या है 40,500.

20उसके पास होंगे मनश्शेह के गोत्र. उनका प्रधान था पेदाहज़ुर का पुत्र गमालिएल. 21उनके सैनिकों की संख्या है 32,200.

22इसके बाद बिन्यामिन गोत्र के लोग. उनका प्रधान था गिदयोनी का पुत्र अबीदान. 23उसके सैनिकों की संख्या 35,400 गिनी गई.

24एफ्राईम गोत्र के दलों के अनुसार की गई सैनिकों की गिनती में संख्या है, 1,08,100. यात्रा के अवसर पर वे तीसरे स्थान पर रहेंगे.

25उत्तर दिशा

में उनके झंडे के नीचे दान गोत्र के सैनिकों का स्थान होगा. इनका प्रधान था अम्मीशद्दाय का पुत्र अहीएज़र. 26उसके सैनिकों की संख्या है 62,700.

27इनसे लगा हुआ दूसरा शिविर आशेर गोत्र का होगा. इनका प्रधान था ओखरन का पुत्र पागिएल. 28इसके गिने हुए सैनिकों की संख्या है 41,500

29इसके बाद होगा नफताली गोत्र का शिविर. इनका प्रधान था एनन का पुत्र अहीरा. 30उसके सैनिक गिनती में 53,400 थे.

31दान के सैनिकों की संख्या हुई 1,57,600. वे सभी अपने-अपने झंडे के नीचे सबसे पीछे चला करेंगे.

32ये ही थे सारे इस्राएली, जिनकी गिनती उनके गोत्रों के अनुसार की गई थी. वे सभी, जिनकी गिनती उनके दलों के अनुसार की गई थी, संख्या में 6,03,550 थे. 33किंतु इस गिनती में लेवी नहीं गिने गए, क्योंकि यह मोशेह को दी गई याहवेह की आज्ञा थी.

34इस्राएल के घराने ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली. वे मोशेह को दी गई याहवेह की आज्ञा के अनुसार शिविर डाला करते थे, इसी क्रम में अपने-अपने गोत्र के अनुसार अपने-अपने गोत्र और कुटुंब में यात्रा करते थे.